महाराष्ट्र सामान्य ज्ञान (Maharashtra GK)

‘महाराष्ट्र सामान्य ज्ञान’ शीर्षक के इस लेख में महाराष्ट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को संकलित किया गया है। महाराष्ट्र भारत के 28 राज्यों में से एक है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत की तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। इसका क्षेत्रफल 3,07,713 वर्ग किमी. है। इसकी राजधानी ‘मुम्बई’ है और यह ‘बाम्बे हाईकोर्ट’ के न्यायिक क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

महाराष्ट्र : एक नजर में

राज्यमहाराष्ट्र
राजधानीमुम्बई
स्थापना1 मई 1960
मुख्यमंत्रीएकनाथ शिंदे
राज्यपालरमेश बैस
क्षेत्रफल307713 वर्ग किमी.
जनसंख्या11,23,74,333
संभाग/मंडल6
जिले36
राजकीय पशुजाइंट गलहरी
राजकीय पक्षीहरा कबूतर
राजकीय फूलजरुल
राजकीय वृक्षआम
प्रमुख भाषामराठी, अंग्रेजी, कोंकणी
उच्च न्यायालयबाम्बे हाईकोर्ट
राजकीय विधायिकाद्विसदनीय
विधानसभा सदस्य288
विधानपरिषद सदस्य78
लोकसभा सदस्य48
राज्यसभा सदस्य19
लिंगानुपात925
जनघनत्व365
साक्षरता दर79.85 प्रतिशत
प्रथम मुख्यमंत्रीयशवंतराव चवण
प्रमुख लोकनृत्यलावड़ी
राजकीय खेलकबड्डी
प्रमुख नदियांगोदावरी, तापी, पेनगंगा, वर्धा

राज्य के मण्डल व जिले –

महाराष्ट्र के जिले

महाराष्ट्र में 06 मण्डल के अंतर्गत कुल 36 जिले आते हैं।

अहमदनगर(Ahmednagar), Akola, अमरावती(Amravati), औरंगाबाद(Aurangabad),Beed, Bhandara, Buldhana, Chandrapur, Dhule, Gadchiroli, Gondia, Hingoli, Jalgaon, Jalna, कोल्हापुर(Kolhapur), लातूर(Latur), Mumbai City, Mumbai Sub-urban, नागपुर(Nagpur), नांदेड़(Nanded), Nandurbar, नासिक(Nashik), Osmanabad, Palghar, Parbhani, पुणे(Pune), रायगढ़(Raigad), रत्नागिरि(Ratnagiri), सांगली(Sangli), सतारा(Satara), Sindhudurg, सोलापुर(Solapur), ठाणे(Thane), वर्धा(Wardha), Washim, Yavatmal.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों की सूची –

मुख्यमंत्रीकब सेकब तक
यशवंतराव चवण1 मई 196019 नवंबर 1962
मारोतराव कन्नम्वर20 नवंबर 196224 नवंबर 1963
पी. के. सावंत25 नवंबर 19634 दिसंबर 1963
यशवंतराव नाइक5 दिसंबर 19631 मार्च 1967
यशवंतराव नाइक1 मार्च 196713 मार्च 1972
यशवंतराव नाइक13 मार्च 197220 फरवरी 1972
शंकरराव चवड़21 फरवरी 197516 मई 1977
वसंत दादा पाटिल17 मई 19775 मार्च 1978
वसंत दादा पाटिल5 मार्च 197818 जुलाई 1978
शरद पवार18 जुलाई 197817 फरवरी 1980
राष्ट्रपति शासन17 फरवरी 19808 जून 1980
अब्दुल रहमान अंटुले9 जून 198012 जनवरी 1982
बाबा साहेब भोसले21 जनवरी 19821 फरवरी 1983
वसंतदादा पाटिल2 फरवरी 19831 जून 1985
शिवाजीराव पाटिल नीलंगेकर3 जून 19856 मा्र्च 1986
शंकरराव चवड़12 मार्च 198626 जून 1988
शरद पवार26 जून 19883 मार्च 1990
शरद पवार4 मार्च 199025 जून 1991
सुधाकर राव नाइक25 जून 199122 फरवरी 1993
शरद पवार6 मार्च 199314 मार्च 1995
मनोहर जोशी14 मार्च 199531 जनवरी 1999
नारायण राणे1 फरवरी 199917 अक्टूबर 1999
विलासराव देशमुख18 अक्टूबर 199916 जनवरी 2003
सुशीलकुमार सिंधे18 जनवरी 200330 अक्टूबर 2004
विलासराव देशमुख1 नवंबर 20044 दिसंबर 2008
अशोक चवड़8 दिसंबर 200815 अक्टूबर 2009
अशोक चवड़7 नवंबर 20099 नवंबर 2010
पृथ्वीराज चवड़11 नवंबर 201026 सितंबर 2014
राष्ट्रपति शासन28 सितंबर 201430 अक्टूबर 2014
देवेंद्र फडनवीस31 अक्टूबर 20148 नवंबर 2019
राष्ट्रपति शासन12 नवंबर 201923 नवंबर 2019
देवेंद्र फडनवीस23 नवंबर 201926 नवंबर 2019
उद्धव ठाकरे28 नवंबर 201930 जून 2022
एकनाथ शिंदे30 जून 2022वर्तमान

इतिहास –

महाराष्ट्र का संस्थापक सातवाहन नरेशों (230 – 225 ई.पू.) को माना जाता है। इनके बाद वाकाटक नरेशों का शासन स्थापित हुआ। इन्हीं के शासनकाल में अजन्ता की गुफाओं में भित्ति चित्रों का निर्माण हुआ। इनके बाद कल्चुरी वंश तत्पश्चात चालुक्यों ने इस क्षेत्र पर शासन किया। इनके बाद राष्ट्रकूटों व यादव शासकों का वर्चस्व इस क्षेत्र पर रहा। यादवों ने ही मराठी को शासन की भाषा बनाया। इसके बाद छत्रपति शिवाजी मराठा के नेतृत्व में इस क्षेत्र की प्रतिष्ठा का परचम लहराया।

राजधानी –

मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी एवं राज्य का सबसे विस्तृत शहर है। यह एक टापू पर बसा है। इसे देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। भारत में इसे ‘फिल्मनगरी’ के नाम से भी जाना जाता है।

महाराष्ट्र का भूगोल –

  • महाराष्ट्र के उत्तरी भाग में ‘सतपुड़ा की पहाड़ियां’ हैं।
  • यह राज्य मुख्य रुप से पठारी क्षेत्र में अवस्थित है।
  • इसका पश्चिमी मैदान तटीय है जो कि अरब सागर से लगा हुआ है।
  • राज्य के पूर्व में डेक्कन पठार है। महाराष्ट्र के मध्य भाग में अजन्ता की पहाड़ियां अवस्थित हैं।

राज्य की सीमाएं –

महाराष्ट्र की नदियाँ –

गोदावरी, कृष्णा व तापी महाराष्ट्र की प्रमुख नदियाँ हैं।

इनके अतिरिक्त वेनगंगा, पेनगंगा, वांडिया, बोरी, पंझरा, गिरंग, भीमा, चपोरा, प्रवरा, दारना, कालू, वार्णा, नीरा, येर्ला, बोरी, सीना, मंजरा, तीर्ना, दूदना, पूर्णा, अरन महाराष्ट्र की नदियां हैं।

स्वतंत्रता संग्राम में योगदान –

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भी यह क्षेत्र सबसे आगे था। यहीं पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई।

राज्य का पुनर्गठन –

अंग्रेजी हुकूमत के दौरान यह क्षेत्र ‘बम्बई प्रेसीडेंसी’ के अंतर्गत आता था। इसके अंतर्गत इतना विस्तृत क्षेत्र (4,88,850 वर्ग किमी.) आता था कि अन्य यूरोपीय कंपनियों ( मुख्यतः फ्रांस) के अन्य सभी क्षेत्रों का भी व्यापार इसके बराबर नहीं था। अंग्रेजों व फ्रांसीसियों के मध्य इस क्षेत्र पर अपने प्रभुत्व को लेकर सदैव मंशा रही। इसमें आधुनिक महाराष्ट्र, गुजरात, खानदेश, कोंकण, उत्तर-पश्चिमी कर्नाटक, पाकिस्तान के सिंध प्रांत इत्यादि क्षेत्र सम्मिलित थे। 1 मई 1960 को इस क्षेत्र को विभाजन कर दो राज्यों गुजरात व महाराष्ट्र का निर्माण किया गया। यह विभाजन भाषाई आधार पर किया गया था। क्योंकि इस क्षेत्र में गुजराती व मराठी भाषा समूह के लोगों की बहुतायत थी।

महाराष्ट्र संबंधी महत्वपूर्ण तथ्य –

  • अक्टूबर 2020 में महाराष्ट्र सरकार ने CBI के साथ सामान्य सहमति समझौते को बापस ले लिया। इसके बाद सीबीआई को राज्य में किसी भी केस पर जाँच हेतु राज्य सरकार से अनुमति लेनी होगी।
  • अक्टूबर 2020 में महाराष्ट्र कोविड के चलते मास्क की कीमतें तय करने वाला देश का पहला राज्य बना।
  • सितंबर 2020 में खुली बीड़ी-सिगरेट की खरीद बेच पर रोक लगाने वाला देश का पहला राज्य बना।
  • अगस्त 2020 में राज्य सरकार ने सभी सेवारत और सेवानिवृत्त सैनिकों को ग्राम पंचायत प्रापर्टी टैक्स में छूट देने का निर्णय लिया।
  • अगस्त 2020 में राज्य के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी को गोवा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
  • राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजी पाटिल निलांगेकर का निधन हो गया।
  • राज्य सरकार ने 1975-77 के आपात के दौरान जेल गए लोगों की पेंशन रोकने का निर्णय लिया।

– महाराष्ट्र सामान्य ज्ञान लेख समाप्त।

बिहार सामान्य ज्ञान (Bihar General Knowledge)

‘बिहार सामान्य ज्ञान’ शीर्षक के इस लेख में बिहार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को संकलित किया गया है। बिहार भारत के 28 राज्यों में से एक है। इसकी राजधानी पटना है। बिहार सामान्य ज्ञान के अंतर्गत राज्य का इतिहास भूगोल व राजनीतिक इत्यादि परिवेश आते हैं।

बिहार का नाम बिहार क्यों है ?

बुद्धकाल के बाद से इस क्षेत्र में बौद्ध मठों (विहारों) की अधिकता होने के कारण इस क्षेत्र का नाम बिहार पड़ा। प्राचीन काल में यह क्षेत्र बौद्ध धर्म का प्रमुख केंद्र था।

bihar general knowledge

राजधानी –

बिहार की राजधानी पटना है। इसके क्षेत्र को पूर्व में पाटलिपुत्र, पुष्पपुर, कुसुमपुर और अजीमाबाद के नामों से जाना जाता था। प्राचीन भारत के इतिहास में इसका महत्वपूर्ण स्थान रहा है।

राज्य की स्थापना और विभाजन –

बिहार राज्य की स्थापना 22 मार्च 1912 को हुई। इसी तिथि (22 मार्च) को बिहार का राज्य दिवस मनाया जाता है। 15 नवंबर 2000 को बिहार के दक्षिणी क्षेत्र को पृथक कर एक नए राज्य झारखंड का गठन किया गया।

बिहार : एक नजर में

राज्यबिहार
राजधानीपटना
राज्यपालराजेंद्र अर्लेकर
मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार
उप मुख्यमंत्रीतेजस्वी यादव
क्षेत्रफल94163 वर्ग किमी.
जनसंख्या10,38,04,637
मण्डल9
जिले38
स्थापना1 अप्रैल 1912
राजकीय पशुबैल
राजकीय पक्षीगौरैया
राजकीय फूलगेंदा
राजकीय वृक्षपीपल
राजकीय मछलीमांगुर
राजकीय चिह्नबोधि वृक्ष
उच्च न्यायालयपटना
राजकीय विधायिकाद्विसदनीय
विधानसभा सदस्य243
विधानपरिषद सदस्य75
लोकसभा सदस्य40
राज्यसभा सदस्य16
सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला जिलाप. चंपारण
सबसे कम क्षेत्रफल वाला जिलाशिवहर
लोकगीतकजरी, बिरहा, चैती
तहसीलें 101
जनघनत्व1102
समुद्रतल से ऊँचाई173 फीट
प्रमुख नदियांगंगा, कोसी, सोन, गंडक
लिंगानुपात916
महापर्वछठ
राज्य की आकृतिआयताकार
प्रथम राज्यपालजयरामदास दौलतराम
प्रथम मुख्यमंत्रीश्रीकृष्ण सिंह
सीमारवर्ती राज्यउत्तर प्रदेश, झारखंड, प. बंगाल
मेले व उत्सवपितृपक्ष मेला, बुद्धपूर्णिमा मेला, सोनपुर का मवेशी मेला,
प्रमुख खनिजडोलोमाइट, चूना पत्थर, मैग्नेसाइट, जिप्सम, संगमरमर, ग्लास सैंड, फॉस्फोराइट
अभ्यारण्यराजगीर अभ्यारण्य, गौतम बुद्ध अभ्यारण्य, भीमबांध अभ्यारण्य, कांवर झील पक्षी अभ्यारण्य
प्रमुख किलेरोहतासगढ़ किला, मुंगेर का किला, सासाराम किला, जलालगढ़ किला, हथुआ किला, पलामू किला

बिहार का क्षेत्रीय भूगोल –

राज्य का कुल क्षेत्रफल 94163 वर्ग किमी. है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह देश का 13 वां सबसे बड़ा राज्य है। यह पूर्व से पश्चिम तक 483 किमी. और उत्तर से दक्षिण तक 345 किमी. की लम्बाई में विस्तृत है। राज्य की समुद्र तल से औसत ऊँचाई 173 फीट है। गंगा राज्य की प्रमुख नदी है यह बिहार में पश्चिम से पूर्व की ओर बहती हुई राज्य को उत्तरी व दक्षिणी हिस्सों में बांटती है। किशनगंज राज्य का सर्वाधिक वर्षा वाला जिला है।

सीमावर्ती क्षेत्र –

बिहार की सीमा तीन भारतीय राज्यों व एक देश नेपाल से लगती है। इसकी सीमा से लगने वाले भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश, झारखंड, पं. बंगाल हैं। बिहार के पूर्व में पं. बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश, उत्तर में नेपाल और दक्षिण में झारखंड अवस्थित है।

बिहार के राजकीय प्रतीक –

  • राजकीय चिह्न – बोधिसत्व
  • राजकीय पशु – बैल
  • राज्य पक्षी – गौरैया
  • राजकीय पुष्प – गेंदा
  • पाजकीय वृक्ष – पीपल
  • राज्य खेल – कबड्डी
  • राजकीय मछली – देशी मांगुर
  • राज्य की भाषा – हिन्दी उर्दू

मण्डल व जिले –

बिहार में 09 मंडलों के अंतर्गत कुल 38 जिले हैं।

Araria, Arwal, Aurangabad, Banka, Begusarai, Bhagalpur, Bhojpur, Buxar, Darbhanga, East Champaran (Motihari), Gaya, Gopalganj, Jamui, Jehanabad, Kaimur, Katihar, Khagaria, Kishanganj, Lakhisarai, Madhepura, Madhubani, Munger, MuZaffarpur, Nalanda, Nawada, Patna, Purnia, Rohtas, Saharsa, Samastipur, Saran, Sheikhupura, Sheohar, Sitamarhi, Siwan, Supaul, Vaishali, West Champaran.

बिहार के मुख्यमंत्रियों की सूची
मुख्यमंत्रीतारीख सेतारीख तक
कृष्णा सिंह29 अप्रैल 195231 जनवरी 1961
दीप नारायण सिंह (कार्यवाहक)1 फरवरी 196118 फरवरी 1961
बिनोदानंद झा18 फरवरी 19612 अक्टूबर 1963
कृष्ण बल्लभ सहाय2 अक्टूबर 19635 मार्च 1967
महामाया प्रसाद सिन्हा7 मई 19674 मार्च 1967
सतीश प्रसाद सिंह (कार्यवाहक)28 जनवरी 19681 फरवरी 1968
विंदेश्वरी प्रसाद मंडल1 मार्च 196822 मार्च 1968
भोला पासवान शास्त्री22 मार्च 196829 जून 1968
राष्ट्रपति शासन29 जून 196826 फरवरी 1969
श्री सरदार हरिहर सिंह26 फरवरी 196922 जून 1969
भोला पासवान शास्त्री22 जून 19694 जुलाई 1969
राष्ट्रपति शासन6 जुलाई 196916 फरवरी 1970
दरोगा प्रसाद राय16 फरवरी 197022 दिसंबर 1970
कर्पूरी ठाकुर22 दिसंबर 19702 जून 1971
भोला पासवान शास्त्री2 जून 19719 जनवरी 1972
राष्ट्रपति शासन9 जनवरी 197219 मार्च 1972
केदार पाण्डे19 मार्च 1972जनवरी 1973
अब्दुल गफूर2 जुलाई 197311 अप्रैल 1975
जगन्नाथ मिश्र11 अप्रैल 197530 अप्रैल 1977
राष्ट्रपति शासन30 अप्रैल 197724 जून 1977
कर्पूरी ठाकुर24 जून 197721 अप्रैल 1979
रामसुंदर दास21 अप्रलै 197917 फरवरी 1980
राष्ट्रपति शासन17 फरवरी 19808 जून 1980
जगन्नाथ मिश्र8 जून 198014 अगस्त 1983
चंद्रशेखर राव14 अगस्त 1983मार्च 1985
बिंदेश्वरी दुबेमार्च 198514 फरवरी 1988
भगवत झा आजाद14 फरवरी 198810 मार्च 1989
सत्येंद्र नारायण सिन्हा11 मार्च 19896 दिसंबर 1989
जगन्नाथ मिश्र6 दिसंबर 198910 मार्च 1990
लालू प्रसाद यादव10 मार्च 199028 मार्च 1995
लालू प्रसाद यादव4 अप्रैल 199525 जुलाई 1997
राबड़ी देवी25 जुलाई 199711 फरवरी 1999
राष्ट्रपति शासन12 फरवरी 19998 मार्च 1999
रावड़ी देवी9 मार्च 19992 मार्च 2000
नीतीश कुमार3 मार्च 200011 मार्च 2000
रावड़ी देवी11 मार्च 20006 मार्च 2005
राष्ट्रपति शासन7 मार्च 200524 नवंबर 2005
नीतीश कुमार24 नवंबर 200524 नवंबर 2010
नीतीश कुमार25 नवंबर 201019 मई 2014
जीतनराम माझी20 मई 201421 फरवरी 2015
नीतीश कुमार22 फरवरी 201519 नवंबर 2015
नीतीश कुमार20 नवंबर 201526 जुलाई 2017
नीतीश कुमार27 जुलाई 201712 नवंबर 2020
नीतीश कुमार16 नवंबर 2020वर्तमान

नदी किनारे बसे प्रमुख शहर –

  • गंगा नदी के किनारे बसे शहर – पटना, बक्सर, भागलपुर, व मुंगेर।
  • गंडक नदी के किनारे बसे शहर – सोनपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर।
  • फल्गु नदी के किनारे बसे शहर – गया।

प्रमुख पर्यटन स्थल –

बिहार के पर्यटन स्थल

नालंदा – प्राचीनकाल में यहां पर बौद्ध दर्शन का प्रमुख केंद्र विश्वविख्यात नालंदा विश्वविद्यालय था। इसकी स्थापना 450 ई.पू. गुप्त शासक कुमारगुप्त द्वारा की गई थी। चीनी बौद्ध यात्री ह्वेनसांग ने यहां 10 वर्ष व्यतीत किये। यहाँ के अन्य पर्यटन स्थल वैशाली, गया, मनेर, पाटनदेवी मंदिर, महावीर मंदिर, राजगीर, चम्पानगर, केसरिया, सीतामढ़ी, बिहार शरीफ, शेरशाह मस्जिद, पावापुरी इत्यादि हैं।

बिहार के वन –

राज्य के 7.1 प्रतिशत (6764 वर्ग किमी.) क्षेत्रफल पर वन क्षेत्रों का विस्तार है। नालंदा, औरंगाबाद, जहानाबाद, कैमूर, नवादा, गया, चंपारण, मुंगेर, बांका, जमुई, रोहतास राज्य के वन क्षेत्र वाले जिले हैं। चंपारण राज्य का सर्वाधिक वन क्षेत्रफल वाला जिला है। स्योहर राज्य का सबसे कम वन क्षेत्रफल वाला जिला है। राज्य का सर्वाधिक वन क्षेत्र प्रतिशत वाला जिला कैमूर है। शेखूपुरा राज्य का सबसे कम वन क्षेत्रफल वाला जिला है।

उद्यान व वन्यजीव अभयारण्य –

  • वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान, प. चंपारण
  • गौतमबुद्ध पक्षी बिहार, गया
  • नागीबांध पक्षी विहार, जमुई
  • उदयपुर वन्यजीव अभ्यारण्य, प. चंपारण
  • भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण्य, मुंगेर
  • विक्रमशिला डॉल्फिन वन्यजीव अभ्यारण्य,
  • नगटी डैम वन्यजीव अभ्यारण्य, जमुई
  • कंवरझील वन्यजीव अभ्यारण्य, बेगूसराय
  • कैमूर वन्यजीव अभ्यारण्य, रोहतास
  • पंत (राजगीर) वन्यजीव अभ्यारण्य, नालंदा

प्रमुख खनिज –

  • डोलोमाइट – रोहतास
  • कोयला – औरंगाबाद
  • मैंगनीज – गया, व मुगेर
  • लिथियम – गया
  • पेट्रोलियम – पूर्णिया, व कटिहार
  • टिन – गया, चकखंद व देवराज
  • चूना पत्थर – रोहतास व कैमूर
  • सीसा – भगलपुर
  • पाइराइट – सोन नदी घाटी, रोहतास, बंजारी, व कोरियाई क्षेत्र
  • चीनी मुट्टी – भागलपुर, बांका, व मुंगेर
  • बॉक्साइट – मुंगेर, व रोहतास

बिहार की प्रमुख नदियाँ –

बिहार की नदियाँ

गंगा, गंडक, कोसी, सोन, घाघरा (सरयू), महानंदा, बागमती, व कर्मनाशा बिहार की प्रमुख नदियां हैं। गंगा नदी बक्सर में चौसा के समीप बिहार में प्रवेश करती है। राज्य में गंगा नदी की लम्बाई लगभग 445 किलोमीटर है। घाघरा, महानंदा, गंडक, बूढ़ी गंडक बागमती, कमला बलान, सोन, घघर, कर्मनाशा, पुनपुन, क्यूल व फल्गु बिहार में गंगा की सहायक नदियां हैं। सोन नदी रोहतास जिले से बिहार में प्रवेश करती है और पटना के निकट गंगा में मिल जाती है। हाजीपुरा के पास से गंडक नदी बिहार में प्रवेश करती है। कोसी नदी को भयंकर बाढ़ लाने के लिए ‘बिहार का शोक’ कहा जाता है।

लोकनृत्य –

बिहार के लोकनृत्य

  • छऊ – युद्ध से संबंधित लोकनृत्य, जो मुख्यतः पुरुषों द्वारा किया जाता है।
  • धोबिया – बिहार के धोबी समुदाय का प्रमुख नृत्य है।
  • झिझिया – दुर्गा पूजा के अवसर पर किया जाने वाला नृत्य।
  • कठघोड़वा – यह नृत्य अपनी पीठ पर घोड़े का ढ़ांचा बांधकर किया जाता है।
  • करमा – बिहार की जनजातियों द्वारा फसल की कटाई व बुआई के समय किया जाने वाला नृत्य।
  • पवड़िया – पुरुषों द्वारा स्त्री वेशभूषा धारण कर किया जाने वाला नृत्य।
  • जोगिया – होली के अवसर महिलाओं व पुरुषों द्वारा किया जाने वाला नृत्य।

इतिहास –

इतिहास में इस क्षेत्र को मगध के नाम से जाना जाता था। तब इसकी राजधानी पाटलिपुत्र (वर्तमान पटना का क्षेत्र) हुआ करती थी। भारत के प्रथम ऐतिहासिक शासक चंद्रगुप्त मौर्य ने इसी क्षेत्र पर अपने शासन का परचम लहराया था। यह क्षेत्र वृहद्रथ वंश, हर्यक वंश, शिशुनाग वंश, मौर्य वंश व गुप्त वंश के साम्राज्य का प्रमुख केंद्र रह चुका है।

प्रमुख मेले व उत्सव –

सोनपुर का पशु मेला – यह एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला है। यह पटना से 25 किमी. की दूरी पर गंडक नदी के तट पर अवस्थित सोनपुर में लगता है। यह मेला हर साल नवंबर-दिसंबर माह में होने वाली कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगता है। इसे ‘हरिहर क्षेत्र मेला’ के नाम से भी जाना जाता है। स्थानीय लोग इसे छत्तर मेला के नाम से जानते है। सोनपुर मेले के अतिरिक्त यहाँ पर पितृपक्ष मेला, सिंहेश्वर मेला, वैशाली मेला, मंदार मेला, सौराठ मेला, जानकी नवमी मेला इत्यादि प्रमुख मेले हैं।

सोनपुर

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 –

बिहार विधानसभा चुनाव 2020

राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर नवंबर 2020 में हुए चुनावों के परिणाम निम्नलिखित हैं।

  • राष्ट्रीय जनता दल – 75 सीटें
  • भारतीय जनता पार्टी – 74 सीटें
  • जनता दल (यू) – 43 सीटें
  • कांग्रेस – 19 सीटें
  • अन्य दल – 32 सीटें

मण्डल व जिले –

बिहार में कुल 9 मंडलों के अंतर्गत 38 जिले आते हैं।

  1. पटना – पटना (मुख्यालय), बक्सर, नालंगा, भोजपुर, कैमर, रोहतस।
  2. सारण (मुख्यालय-छपरा) – सारण, सिवान, गोपलगंज।
  3. तिरहुत – मुजफ्फरपुर(मुख्यालय), वैशाली, पूर्वी चंपारण, प. चंपारण, सीतामढ़ी, शीहोहर।
  4. पूर्णिया – पूर्णिया(मुख्यालय), अररिया, किशनगंज, कटिहार।
  5. भागलपुर – भागलपुर(मुख्यालय), बंका।
  6. दरभंगा – दरभंगा(मुख्यालय), समस्तीपुर, मधुबनी।
  7. कोसी – सहारसा (मुख्यालय), सुपौल, मधेपुरा।
  8. मगध – गया(मुख्यालय), औरंगाबाद, नवाड़ा, जहांनाबाद, अरवाल।
  9. मुंगेर – मुंगेर(मुख्यालय), बेगूसराय, शेखपुरा, लखीसरराई, खगारिया, जुमई।

बिहार सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी –

  • बिहार में विधानसभा सीटें कितनी हैं – 243 सीटें
  • राज्य में विधानपरिषद सदस्यों की कुल संख्या कितनी है – 75
  • बिहार में लोकसभा सीटों की संख्या कितनी है – 40
  • राज्य में राज्यसभा सीटों की संख्या कितनी है – 16
  • बिहार शब्द की उत्पत्ति किस संस्कृत व पाली भाषा के शब्द से हुई है – विहार
  • प्राचीन काल में बौद्ध भिक्षुओं के निवास स्थान को किस नाम से जाना जाता था – विहार
  • किस तिथि को बिहार का विभाजन कर झारखंड राज्य बना – 15 नवंबर 2000
  • बिहार राज्य की स्थापना कब हुई थी – 1 अप्रैल 1912
  • बिहार में गंगा नदी किस जिसे से प्रवेश करती है – भोजपुर
  • किस नदी को बिहार का शोक कहा जाता है – कोसी
  • कोसी परियोजनाओं का निर्माण कब हुआ – 1954 ई. में
  • किस तिथि को बिहार दिवस मनाया जाता है – 22 मार्च
  • बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन थीं – रावड़ी देवी
  • बिहार में मानसून की बापसी कब होती है – अक्टूबर में
  • राज्य बिहार के पहले राज्यपाल कौन थे – जयराम दास दौलतराम
  • बिहार के पहले मुख्यमंत्री कौन थे – डॉ. श्रीकृष्ण सिंह
  • बिहार के पहले मुस्लिम मुख्यमंत्री कौन थे – अब्दुल गफूर
  • 17वीं शताब्दी में बिहार में सोने की खानें कहाँ पर थीं – पटना
  • बिहार का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का कितने प्रतिशत है – 5.28 प्रतिशत
  • बिहार का पहला हिंदी समाचार पत्र कौनसा था – बिहार बंधु
  • सबसे कम समय तक बिहार के मुख्यमंत्री रहने वाले व्यक्ति कौन थे  – सतीश प्रसाद
  • बिहार में सर्वप्रथम किस बैंक की स्थापना हुई – इलाहाबाद बैंक
  • राज्य बिहार की पहली महिला उपमुख्यमंत्री कौन बनीं – रेनू देवी
  • पटना हाईकोर्ट के पहले मुख्य न्यायाधीश कौन थे – सर एडवर्ड चमियार
  • पटना हाई कोर्ट के पहले भारतीय मुख्य न्यायाधीश कौन थे – सर सैयद फजल अली
  • स्वतंत्रता के बाद पटना उच्च न्यायालय के पहले मुख्य न्यायाधीश कौन थे – सर क्लिफर्ड मनमोहन अग्रवाल

राज्य की तथ्यात्मक जानकारी –

  • पटना हाईकोर्ट की स्थापना कब हुई – 9 फरवरी 1916
  • बिहार के पहले व्यक्ति जो लोकसभा अध्यक्ष बने – बलिराम भगत
  • बिहार की पहली ऑनलाइन पंचायत – भवानीपुर (योगापट्टी, प. चंपारण)
  • पटना हाई कोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश कौन थीं – सुश्री मनहर लाल दोशित
  • बिहार रेल परिवहन का शुभारंभ कब से माना जाता है – 1860-62 ई. से
  • बिहार का पहला रेलवे कौनसा था – ईस्ट इंडिया रेलवे
  • सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनने वाला पहला बिहारी व्यक्ति कौन था – भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा
  • राबड़ी देवी बिहार की मुख्यमंत्री कब बनीं – 25 जुलाई 1997 को
  • बिहार में सचिवालय का गठन कब हुआ – 1912 ई.
  • बिहार में दूरदर्शन की स्थापना कब हुई – 1978 ई. में
  • पटना विश्विद्यालय की स्थापना कब हुई – 1917 ई.
  • बिहार की पहली नगरपालिका की स्थापना कहाँ पर हुई – आरा में
  • संविधान की आठंवीं अनुसूची में शामिल होने वाली बिहार की क्षेत्रीय भाषा कौनसी है – मैथिली
  • मैथिली किस जिले की प्रमुख भाषा है – दरभंगा
  • बिहार के किस पर्यटन स्थल के मार्ग पर गरम जल के स्त्रोत हैं – राजगिरी
  • प्रश्न – बिहार के पहले शिक्षा मंत्री कौन थे – सर गणेश दत्त

बिहार सामान्य ज्ञान तथ्य –

  • किस संविधान संशोधन के तहत बिहार में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की संख्या 36 से अधिक नहीं हो सकती – 91वां संविधान संशोधन
  • जनगणना 2011 के अनुसार बिहार का सर्वाधिक महिला साक्षरता वाला जिला कौनसा है – मुंगेर
  • जनगणना 2011 के अनुसार बिहार का सर्वाधिक जनघनत्व वाला जिला कौनसा है – शिवहर
  • बिहार में हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प कला निगम की स्थापना कब हुई – 1974 ई.
  • गाँधी जी ने अपना पहला सत्याग्रह बिहार के किस स्थान पर किया था – चंपारण
  • राहुल सांकृत्यायन 1920 ई. के असहयोग आंदोलन में बिहार में किस स्थान से सक्रिय थे – छपरा
  • विश्व का पहला गणराज्य बिहार के किस क्षेत्र में स्थापित किया गया था – वैशाली
  • बिहार में विवाह महोत्सव के दौरान कौनसा गीत गाया जाता है – लगनी राग
  • भारत रत्न से सम्मानित शहनाई वादक जो बिहार से संबंधित हैं – विस्मिल्लाह खाँ
  • बिहार का विश्वविख्यात पशुमेला कौनसा है – सोनपुर का
  • द्वितीय अफगान साम्राज्य निर्माता शेरशाह सूरी का मकबरा बिहार में कहाँ पर है – सासाराम

बिहार सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी –

प्रश्न – बाजार में बेची जाने वाली रोजमर्रा की वस्तुओं में मिलावटखोरी रोकने के लिए बिहार में कौनसा आपरेशन चलाया गया ?

उत्तर – आपरेशन चाणक्य

प्रश्न – माफिया गिरोह को खत्म करने के लिए बिहार में कौनसा ऑपरेशन चलाया गया ?

उत्तर – ऑपरेशन कोबरा

प्रश्न – अपराध समाप्त करने हेतु आपरेशन ब्लैक पैंथर किस जिले में चलाया गया था ?

उत्तर – पश्चिमी चंपारण

प्रश्न – आपरेशन उजाला बिहार के किस जिले में चलाया गया था ?

उत्तर – मुजफ्फरपुर

प्रश्न – बाजार में नकली व अवैध दवाओं की रोकथाम हेतु बिहार में कौनसा आपरेशन चलाया गया था ?

उत्तर – आपरेशन धनवन्तरि

प्रश्न – बिहार में आंतरिक जलमार्ग विकास प्राधिकरण किस सरकार द्वारा स्थापित किया गया ?

उत्तर – बिहार की राज्य सरकार

प्रश्न – नक्सली गतिविधियों का अंत करने हेतु बिहार में कौनसा आपरेशन चलाया गया ?

उत्तर – आपरेशन टास्क फोर्स

प्रश्न – गया हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कब घोषित किया गया ?

उत्तर – 2002 में

प्रश्न – बिहार के कौनसे जिले चरमपंथी हिंसा के मुख्य केंद्र माने जाते हैं ?

उत्तर – भोजपुर व जहानाबाद

प्रश्न – भागलपुर साम्प्रदायिक संघर्ष अक्टूबर 1989 की जांच के लिए गठित पैनल के अध्यक्ष कौन थे ?

उत्तर – जस्टिस एन. एन. सिंह

प्रश्न – जनशताब्दी एक्सप्रेस की शुरुवात बिहार में कब हुई ?

उत्तर – 2002 में

प्रश्न – फ्लाइंग व ग्लाइडिंग क्लब बिहार में किस जिले में है ?

उत्तर – पटना

प्रश्न – पूर्वी मध्य रेलवे का मुख्यालय कहाँ पर है ?

उत्तर – हाजीपुर

प्रश्न – बिहार में जहानाबाद जेल नरसंहार कब हुआ ?

उत्तर – 15 नवंबर 2005

प्रश्न – फल विकास व अनुसंधान संस्थान बिहार में कहाँ पर है ?

उत्तर – सबौर में

प्रश्न – नेपाल जाने के लिए बिहार के किस हवाई अड्डे का सर्वाधिक प्रयोग किया जाता है ?

उत्तर – रक्सौल हवाई अड्डा

प्रश्न – बिहार का वामपंथी संगठन कौनसा है ?

उत्तर – माओइस्ट कम्युनिस्ट क्लब

प्रश्न – बिहार का कौनसा जिला लीची उत्पादन में अग्रणी है ?

उत्तर – मुजफ्फरपुर

प्रश्न – बिहार में रेल यातायात की शुरुवात कब हुई ?

उत्तर – 1860-62 ई.

बिहार सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर –

प्रश्न – बिहार सरकार किसे श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल 23 अप्रैल को ‘विजय दिवस’ मनाती है ?

उत्तर – कुंवर सिंह

प्रश्न – साल 1929 में बिहार किसान सभा की स्थापना किसने की ?

उत्तर – स्वामी सहजानंद

प्रश्न – भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री जगजीवनराम का जन्म कहाँ पर हुआ था ?

उत्तर – चंद्रवा (भोजपुर)

प्रश्न – बिहार में रेलमार्गों की कुल लम्बाई कितनी है ?

उत्तर – 5188 किलोमीटर

प्रश्न – लोकनायक जयप्रकाश नारायण को दिल्ली में कब गिरफ्तार किया गया ?

उत्तर – जून 1975 में

प्रश्न – तंत्र विद्या के लिए प्रसिद्ध बिहार के ओदंतपुर विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 770 ई. में

प्रश्न – बिहार के किस जिले से गुप्तकालीन सिक्के प्राप्त हुए हैं ?

उत्तर – वैशाली

प्रश्न – बिहार में पशु चिकित्सा विज्ञान व पशुपालन कॉलेज कहाँ पर है ?

उत्तर – पटना

प्रश्न – बिहार में डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट कहाँ पर है ?

उत्तर – अगमकुआं (पटना)

प्रश्न – बोधगया का बुद्ध मंदिर किस शासन ने बनवाया ?

उत्तर – समुद्रगुप्त

प्रश्न – बिहार में सर्वप्रथम स्थापना किस बैंक की हुई ?

उत्तर – इलाहाबाद बैंक

प्रश्न – बिहार के मुख्य औद्योगिक वित्तीय संस्थान ‘बिहार राज्य वित्तीय निगम’ की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 1954 ई. में

प्रश्न – जयप्रकाश नारायण का जन्म कहाँ पर हुआ था ?

उत्तर – छपरा (बिहार)

प्रश्न – जयप्रकाश नारायण को लोकनायक की उपाधि कब दी गई ?

उत्तर – अप्रैल 1974 में

प्रश्न – संपूर्ण क्रांति को सफल बनाने के उद्देश्य से 1 जनवरी 1975 को छात्र युवा संघ वाहिनी की स्थापना किसने की ?

उत्तर – जयप्रकाश नारायण

बिहार सामान्य ज्ञान –

प्रश्न – विभाजन के बाद बिहार में कितने ग्रामीण बैंक हैं ?

उत्तर – 16 ग्रामीण बैंक

प्रश्न – अष्टांग आयुर्वेदिक कॉलेज कहाँ पर स्थित है ?

उत्तर – भागलपुर

प्रश्न – आर्यभट्ट का जन्म कहाँ हुआ ?

उत्तर – कुसुमपुर (पर्तमान बिहार)

प्रश्न – महान कवि रामधारी सिंह दिनकर का जन्म बिहार में कहाँ पर हुआ ?

उत्तर – सिमरिया (मुंगेर)

प्रश्न – बिहार में चावल विकास व अनुसंधान संस्थान कहाँ पर है ?

उत्तर – आरा (भोजपुर)

बिहार सामान्य ज्ञान जनगणना 2021

प्रश्न – बिहार में हिंदुओं की जनसंख्या कितनी है ?

उत्तर – 8.6 करोड़

प्रश्न – बिहार में सबसे कम जनसंख्या किस धर्म की है ?

उत्तर – जैन

प्रश्न – बिहार में हिंदू जनसंख्या का प्रतिशत कितना है ?

उत्तर – 82.69 प्रतिशत

प्रश्न – बिहार में मुस्लिमों की जनसंख्या का प्रतिशत कितना है ?

उत्तर – 16.87 प्रतिशत

प्रश्न – बिहार में सर्वाधिक लिंगानुपात किस धर्म में है ?

उत्तर – ईसाई

प्रश्न – बिहार में सबसे कम लिंगानुपात किस धर्म में है ?

उत्तर – बौद्ध

प्रश्न – बिहार में सबसे कम साक्षरता दर किस धर्म के लोगों की है ?

उत्तर – मुस्लिम

प्रश्न – बिहार में सर्वाधिक साक्षरता दर किस धर्म की है ?

उत्तर – जैन

बिहार सामान्य ज्ञान – करेंट अफेयर्स

  • मार्च 2021 – होली से पहले बिहार में एक बार फिर कोरोना का कहर। राज्य में 24 खंटों में 126 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। बिहार की राजधानी पटना में 51 लोग संक्रमित पाए गए। इसके बाद भागलपुर दूसरा सबसे संक्रमित जिला बन गया है। कोरोना के खतरे को देखते हुए राज्य में सार्वजनिक जगहों पर होली मिलन कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।
  • 16 नवंबर 2020 को नीतीश कुमार 7वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री। राज्यपाल फागु चौहान ने दिलायी पद की शपथ। पहली बार बनाये गए बिहार के 2 उपमुख्यमंत्री। रेणु देवी बनी बिहार की पहली महिला उपमुख्यमंत्री।

बिहार मोटरगाड़ी संशोधन नियमावली 2021 –

राज्य में सड़क दुर्घटना में मौत होने पर 5 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 2.5 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग बिहार मोटरगाड़ी संशोधन नियमावली 2021 तैयार कर रहा है। इस नियमावली का ड्राफ्ट अप्रैल 2021 में जारी कर दिया गया है। बिहार वाहन दुर्घटना सहायता निधि के रूप में 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इसमें यह प्रावधान किया गया है कि मृतक के आश्रित या गंभीर रूप से घायल को यह सिद्ध नहीं करना पड़ेगा कि दुर्घटना चालक की भूल से हुई। घटना की जांच व भुगतान के लिए 60 दिन की समय सीमा तय की गई है।

– बिहार सामान्य ज्ञान लेख समाप्त।

error: Content is protected !!