पश्चिम बंगाल सामान्य ज्ञान (West Bengal)

पश्चिम बंगाल‘ भारत के 28 राज्यों में से एक है। इसकी राजधानी ‘कोलकाता‘ है। कोलकाता की स्थापना ‘जॉब चारनॉक‘ ने कलकत्ता के नाम से की थी। यह एक तटवर्ती राज्य है, जिसकी सीमा बंगाल की खाड़ी से लगती है।

बंगाल का इतिहास –

ब्रिटिश भारत में यह क्षेत्र ‘बंगाल प्रेसीडेंसी’ के अंतर्गत आता था। इस क्षेत्र में बढ़ते राष्ट्रवाद के खतरे से निपटने के लिए अंग्रेजी सरकार ने इसका विभाजन कर दिया। बंगाल प्रसिडेंसी को पूर्वी बंगाल और पश्चिमी बंगाल के तहत दो हिस्सों में विभाजित कर दिया गया। 1947 में हुए भारत के विभाजन के समय पूर्वी बंगाल का क्षेत्र पाकिस्तान के अंतर्गत चला गया। प. बंगाल को भारत के अंतर्गत रखा गया। इसके बाद साल 1971 में पूर्वी बंगाल बांग्लादेश के नाम से स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया। अब पं बंगाल भारत देश के अंदर एक राज्य है, जिसकी राजधानी कोलकाता है।

बंगाल के नवाब –

1700 ई. में मुगल शासक औरंगजेब ने मुर्शिद कुली खां को बंगाल का दीवान नियुक्त किया था। इसके बाद फर्रुखशियर ने साल 1717 में इसे बंगाल का सूबेदार नियुक्त किया। इसने बाद में मुगल शासन की कमजोर स्थिति जानकर स्वतंत्र बंगाल राज्य की नींव डाली। अतः मुर्शिद कुली खाँ को ही स्वतंत्र बंगाल राज्य की स्थापना का श्रेय दिया जाता है। इसने बंगाल की राजधानी ढाका से मुर्शिदाबाद स्थानांतरित की। 1727 ई. में इसकी मृत्यु के बाद इसका दामाद शुजा उद्दीन नवाब बना। इसके बाद शुजाउद्दीन का बेटा सरफराज खाँ बंगाल का नवाब बना।

इसे भी पढ़ें  अंटार्कटिका महाद्वीप (Antarctica)

1740 ई. में बिहार के नायब सूबेदार अलीवर्दी खाँ ने इसे युद्ध में पराजित कर नवाब का पद हथिया लिया। अलीवर्दी खाँ ने मुगल शासक को 2 करोड़ रुपये की धनराशि देकर पद की वैधता प्राप्त कर ली। इसी ने यूरोपीयों की तुलना मधुमक्खी से की। 1756 में इसकी मृत्यु के बाद इसका दौहित्र सिराजुद्दौला नवाब बना। इसी के समय 20 जून 1776 को ‘ब्लैक होल की घटना’ हुई। 1757 की ‘प्लासी की लड़ाई‘ में इसकी पराजय हुई। अब अंग्रेजों की सहायता से मीर जाफर बंगाल का नवाब बना। इसके बाद मीर कासिम नवाब बना और बंगाल की राजधानी मुर्शिदाबाद से मुंगेर स्थानांतरित की। इसके बाद मीर जाफर दोबारा बंगाल का नवाब बना। इसी के समय 22 अक्टूबर 1764 को बक्सर का युद्ध हुआ। इस युद्ध में अंग्रेजी सेना ने मुगलिया सेना और बंगाल व अवध के नवाबों की संयुक्त सेनाओं को पराजित कर दिया।

बंगाल के नवाबों की सूची व कार्यकाल –

  • मुर्शिद कुली खाँ (1717-27 ई.)
  • शुजाउद्दीन (1727-39 ई.)
  • सरफराज खाँ (1739-40 ई.)
  • अलीवर्दी खाँ (1740-56 ई.)
  • सिराज उद्दौला (1756-57 ई.)
  • मीर जाफर (1757-60 ई)
  • मीर कासिम (1760-63 ई.)
  • पुनः मीर जाफर (1763-65 ई.)
  • नज्म उद्दौला (1765-66 ई.)
  • सैफ उद्दौला (1766-70 ई.)

पश्चिम बंगाल : एक नजर में

राज्यपश्चिम बंगाल
राजधानीकोलकाता
स्थापना1 नवंबर 1956
मुख्यमंत्रीममता बनर्जी
राज्यपालसी.वी. आनन्द बोस
क्षेत्रफल85752 वर्ग किमी.
जनसंख्या9,13,47,740
जिले30
उच्च न्यायालयकलकत्ता हाईकोर्ट
राजकीय विधायिकाएकसदनीय
विधानसभा सीटें295
लोकसभा सीटें43
राज्यसभा सीटें16
राजकीय पशुफिशिंग कैट
राजकीय फूलशेफाली
राजकीय वृक्षचेटियान
राजकीय पक्षीसफेद गर्दन वाला किंगफिशर
प्रमुख भाषाएंबांगला, हिंदी, उर्दू, नेपाली
मिठाईरसगुल्ला
मेलागंगा सागर
जनघनत्व1029
लिंगानुपात947
प्रथम राज्यपालचक्रवर्ती राजगोपालाचारी
प्रथम मुख्यमंत्रीप्रफुल्ल चंद्र घोष
नृत्यकाठी
त्योहारदुर्गा पूजा
प्रमुख नदियांगंगा, हुगली, भागीरथी, दामोदर
इसे भी पढ़ें  मध्यप्रदेश के जिले (MP Districts)

सीमावर्ती क्षेत्र –

पं बंगाल की उत्तरी सीमा सिक्किम राज्य के साथ साथ नेपाल और भूटान की अंतंर्राष्ट्रीय सीमा लगती है। इसकी पूर्वी सीमा बांग्लादेश से लगती है। पश्चिम बंगाल की दक्षिणी सीमा बंगाल की खाड़ी से लगती है। बिहार, झारखंड और, ओडिशा इसकी पश्चिमी सीमा पर अवस्थित भारतीय राज्य हैं। पश्चिम बंगाल की पूर्वी सीमा भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम से लगती है।

प. बंगाल के मुख्यमंत्रियों की सूची

मुख्यमंत्रीकब सेकब तक
प्रफुल्ल चंद्र घोष15 अगस्त 194714 जनवरी 1948
बिधानचंद्र रॉय14 जनवरी 19481 जुलाई 1962
राष्ट्रपति शासन1 जुलाई 19628 जुलाई 1962
प्रफुल्ल चंद्र सेन8 जुलाई 196215 मार्च 1967
अजोय कुमार मुखर्जी15 मार्च 19672 नवंबर 1967
प्रफुल्लचंद्र घोष2 नवंबर 196720 फरवरी 1968
राष्ट्रपति शासन20 फरवरी 196825 फरवरी 1969
अजोय कुमार मुखर्जी25 फरवरी 196919 मार्च 1970
राष्ट्रपति शासन19 मार्च 19702 अप्रैल 1971
प्रफुल्ल चंद्र घोष2 अप्रैल 197128 जून 1971
राष्ट्रपति शासन28 जून 197119 मार्च 1972
सिद्धार्थ शंकर राय19 मार्च 197221 जून 1977
ज्योति बासु21 जून 19776 नवंबर 2000
बुद्धदेव भट्टाचार्य6 नवंबर 200013 मई 2011
ममता बनर्जी20 मई 201125 मई 2016
ममता बनर्जी26 मई 20165 मई 2021
ममता बनर्जी5 मई 2021वर्तमान
इसे भी पढ़ें  चंद्रमा (Moon)
(Visited 532 times, 1 visits today)
error: Content is protected !!