गौतम बुद्ध व बौद्ध धर्म (Gautam Buddha and Buddhism)

‘गौतम बुद्ध व बौद्ध धर्म’ शीर्षक के इस लेख में महात्मा बुद्ध और बौद्ध धर्म के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। महात्मा बुद्ध को ‘एशिया के प्रकाश पुंज’ के नाम से जाना जाता है।

गौतम बुद्ध –

महात्मा बुद्ध का जन्म 563 ई. पू. नेपाल की तराई में  अवस्थित कपिलवस्तु के लुम्बिनी में हुआ था। ‘कमल व सांड’ को इनके जन्म का प्रतीक माना जाता है। इनके बचपन का नाम सिद्धार्थ था। इनके पिता का नाम सुद्धोधन और माता का नाम महामाया देवी था। इनके पिता सुद्धोधन शाक्य गणराज्य के मुखिया थे। सिद्धार्थ के जन्म के सातवें दिन इनकी माता महामाया देवी की मृत्यु हो गई। इसके बाद इनका पालन-पोषण प्रजापती गौतमी ने किया। 16 वर्ष की अवस्था में इनका विवाह ‘यशोधरा’ (गोपा/बिम्बा/भद्दकच्छना) से हुआ। इनसे एक पुत्र राहुल उत्पन्न हुआ।

कपिलवस्तु की यात्रा –

इनके पिता ने अपने भरोसेमंद सार्थी चन्ना के साथ इन्हें कपिलवस्तु की यात्रा पर भेजा। यात्रा के दौरान इन्होंने क्रमशः तीन दृश्य बूढ़ा व्यक्ति, बीमार व्यक्ति, एक शव, संन्यासी देखे। इन दृश्यों का इनके मन मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव पड़ा।

महाभिनिष्क्रमण –

सांसारिक मायामोह से व्यथित होकर 29 वर्ष की अवस्था में इन्होंने घर त्याग दिया। घोड़े को इस घटना का प्रतीक माना जाता है। गौतम बुद्ध के गृह त्याग की यह घटना महाभिनिष्क्रमण कहलाई। अनोमा नदी के तट पर अपना सिर मुंडवाया और भिक्षु भेष धारण किया। गृह त्याग के बाद इन्होंने सांख्य दर्शन के ज्ञाता आलारकलाम को अपना पहला गुरु बनाया।

ज्ञान की प्राप्ति –

छः वर्ष की कठोर तपस्या के बाद वैशाख पूर्णिमा की रात निरंजना(पुनपुन) नदी किनारे पीपल वृक्ष के नीचे इन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई। इसीलिए पीपल (बोधिवृक्ष) को ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। तब ये 35 वर्ष के थे। ज्ञान प्राप्ति के बाद ये बुद्ध कहलाए। जहाँ इन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई वह स्थान बोधगया कहलाया। वैशाख पूर्णिमा बौद्धों का प्रमुख पवित्र त्योहार है। इसे बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।

धर्मचक्रप्रवर्तन –

ज्ञान प्राप्ति के बाद महात्मा बुद्ध ने अपना पहला उपदेश सारनाथ के ऋषिपत्तनम में दिया। बौद्ध ग्रंथों में इस घटना को धर्मचक्र प्रवर्तन के नाम से जाना गया। बुद्ध ने अपने उपदेश जनसाधारण की भाषा ‘पालि’ में दिए। महात्मा बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश कोशल की राजधानी श्रावस्ती में दिए। बिम्बिसार, प्रसेनजित, व उदयिन इनके अनुयायी शासक थे।

अष्टांग मार्ग –

बुद्ध ने कहा कि संसार दुखों से भरा है। दुखों से मुक्ति के लिए महात्मा बुद्ध ने अष्टांग मार्ग की संकल्पना दी।

इसके तहत सम्यक दृष्टि, सम्यक वाणी, सम्यक संकल्प, सम्यक कर्मांतक, सम्यक आजीव, सम्यक स्मृति, सम्यक व्यायाम, सम्यक समाधि आते हैं।

महापरिनिर्वाण –

महात्मा बुद्ध की मृत्यु 483 ई. पू. मल्लों की राजधानी कुशीनारा में हो गई। बौद्ध धर्म में इस घटना को महापरिनिर्वाण कहा गया। मल्लों ने ही इनका अंत्येष्टि संस्कार बड़े ही सम्मान से किया। एक अनुश्रुति के अनुसार बुद्ध की मृत्यु के बाद उनके अवशेषों को आठ भागों में बांटा गया। उन अवशेषों पर आठ स्तूप बनाए गए। स्तूपों को इनकी मृत्यु का प्रतीक चिह्न माना जाता है।

बुद्ध से जुड़े आठ स्थल –

लुम्बिनी, गया, सारनाथ, श्रावस्ती, कुशीनगर, राजगृह, संकास्य, व श्रावस्ती। बौद्ध ग्रंथों में इन स्थानों को अष्टमहास्थान के नाम से जाना जाता है।

गौतम बुद्ध बौद्ध धर्म में निर्वाण –

त्रिष्णा के समाप्त हो जाने की स्थित को ही बौद्ध धर्म में निर्वाण की संज्ञा दी गई है। पद चिह्न को निर्वाण का प्रतीक माना जाता है। निर्वाण बौद्ध धर्म का प्रमुख लक्ष्य है। जीवन मरण के चक्र से मुक्त हो जाना ही निर्वाण है।

बौद्ध संगीतियां

महात्मा बुद्ध की मृत्यु के बाद बौद्ध संगीतियों का आयोजन प्रारंभ हुआ।

प्रथम बौद्ध संगीति –

प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन 483 ई. पू. राजगृह की सप्तपर्णी गुफा में महाकस्सप की अध्यक्षता में हुआ। इसका आयोजन हर्यक वंश के शासक अजातशत्रु के समय हुआ। इसमें महात्मा बुद्ध के उपदेशों को दो पिटकों (विनयपिटक व सुत्तपिटक) में संकलित किया गया।

द्वितीय बौद्ध संगीति –

द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन 383 ई. पू. वैशाली में सबाकामी/सर्वकामी की अध्यक्षता में हुआ। इस समय शिशुनाग वंश के कालाशोक का शासन था। इसमें बौद्ध धर्म दो भागों स्थाविर और महासंघिक में बंट गया।

तृतीय बौद्ध संगीति –

तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन 255 ई. पू. पाटलिपुत्र में मोगलिपुत्र तिस्स की अध्यक्षता में हुआ। इस समय अशोक महान का शासनकाल था। अभिधम्म पिटक को इसी संगीति के दौरान जोड़ा गया।

चतुर्थ बौद्ध संगीति –

चतुर्थ बौद्ध संगीति का आयोजन पहली शताब्दी में कश्मीर के कुण्डलवन में वसुमित्र की अध्यक्षता में हुआ। अश्वघोष को इस संगीति का उपाध्यक्ष बनाया गया। इस समय कनिष्क का शासनकाल चल रहा था। इस बौद्ध संगीति के बाद बौद्ध धर्म ‘हीनयान व महायान’ शाखाओं में बँट गया।

हीनयान –

बुद्ध के मूल उपदेशों को बिना किसी परिवर्तन के अपनाने वाले हीनयानी कहलाए। हीनयानी रुढ़िवादी व निम्नमार्गी थे। ये बुद्ध को महापुरुष मानते थे और उन्हें ईश्वर समझकर उनकी पूजा नहीं करते थे। ये लोग भक्ति व मूर्तिपूजा में विश्वास नहीं रखते थे। इस संप्रदाय के ग्रंथ पाली भाषा में हैं। इस संप्रदाय के लोग श्रीलंका, जावा, व बर्मा में थे। आगे चलकर ये संप्रदाय भी दो शाखाओं ‘वैभाषिक व सौत्रान्तिक‘ में बँट गया।

महायान –

महायान का अर्थ है ‘उत्कृष्ट मार्ग’। महायान शाखा की स्थापना नागार्जुन ने की। इन लोगों ने बौद्ध धर्म के कठोर व परम्परागत नियमों में परिवर्तन किया। ये लोग बुद्ध को भगवान मानकर उनकी उपासना करते हैं। इसमें परोपकार पर विशेष बल दिया गया। इस शाखा के सभी ग्रंथ संस्कृत भाषा में हैं। ये शाखा आत्मा व पुनर्जन्म में विश्वास रखती है। ये बोधिसत्व को अपना आदर्श मानते हैं। आगे चलकर ये संप्रदाय भी दो भागों में बँट गया। ये दो भाग शून्यवाद/सापेक्ष्यवाद (माध्यमिक) व विज्ञानवाद (योगाचार) हैं।

वज्रयान –

सातवीं शताब्दी में बौद्ध धर्म में तंत्र-मंत्र के प्रभाव से इस शाखा का उदय हुआ। ये शक्ति के उपासक थे।

सुत्तपिटक –

सुत्तपिटक को ‘बौद्ध धर्म का एनसाइक्लोपीडिया‘ कहा जाता है। सुत्तपिटक में ही बुद्ध के पूर्वजन्म की (जातक) कथाएं वर्णित हैं। खुद्दक निकाय सबसे प्रसिद्ध जातक कथा है। हीनयान शाखा की उपशाखा सौत्रांति इसी पिटक पर आधारित है।

गौतम बुद्ध बौद्ध धर्म संबंधी प्रमुख तथ्य –

  • यह धर्म मूल रूप से अनीश्वरवादी है।
  • बौद्ध धर्म की विस्तृत जानकारी त्रिपिटको (सुत्तपिटक, विनयपिटक, व अभिधम्मपिटक) से प्राप्त होती है।
  • नालंदा व विक्रमशिला विश्वविद्यालय बौद्ध शिक्षा के प्रमुख केंद्र थे।
  • बौद्ध धर्म में आत्मा की परिकल्पना भी नहीं है।
  • परंतु बौद्ध धर्म में पुनर्जन्म की मान्यता है।
  • बौद्ध संघ में सम्मिलित होने की न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष निर्धारित की गई थी।
  • बौद्ध धर्म के त्रिरत्न – बुद्ध, धम्म, संघ।
  • बुद्ध का पंचशील सिद्धांत छांदोग्य उपनिषद में वर्णित है।
  • ‘प्रज्ञापार्मिता सूत्र’ महायान शाखा का सबसे प्रमुख ग्रंथ है।
  • बोरोबदूर का स्तूप विश्व का सबसे बड़ा स्तूप है।
  • अशोक, कनिष्क, हर्षवर्धन, व मिनाण्डर आदि शासकों का बौद्ध धर्म के प्रसार में विशेष योगदान रहा।
  • गृहस्थ जीवन बिताकर बौद्ध धर्म मानने वालों को उपासक कहा जाता था।
  • बुद्ध ने दस शीलों के अनुशीलन को जीवन का आधार बनाया।
  • धार्मिक जुलूसों का प्रारंभ बौद्ध धर्म द्वारा ही किया गया।
  • महायान संप्रदाय का उदय आंध्रप्रदेश में माना जाता है।
  • बौद्ध धर्म में प्रवेश करने को ‘उपसम्पदा’ कहा गया है।
  • बुद्ध ने मगध को प्रचार का प्रमुख केंद्र बनाया।
  • बुद्धघोष बौद्ध ग्रंथों के महान टीकाकर हैं।
  • विसुद्धमग्ग ग्रंथ को त्रिपिटकों की कुंजी कहा जाता है।
  • आदि गुरु शंकराचार्य को प्रछन्न बौद्ध कहा जाता है।
  • बौद्ध धर्म में वर्ण व जाति व्यवस्था का विरोध किया।
  • संघ में चोर, दास, सेवक, रोगी, ऋणी, हत्यारों का प्रवेश वर्जित था।
  • भविष्य में अवतार लेने वाले मैत्रेय को संभावित बुद्ध कहा जाता है।
  • बौद्ध भिक्षु नागार्जुन को भारत का आइंस्टीन कहा जाता है।
  • मंजुश्री मूलकल्प में वज्रयान शाखा के सिद्धांतों की जानकारी मिलती है।
  • थेरवाद सबसे प्राचीन संप्रदाय है।
  • महावंश से भारत व श्रीलंका के इतिहास की जानकारी मिलती है।

– गौतम बुद्ध बौद्ध धर्म लेख समाप्त।

इतिहास की महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

‘इतिहास की महत्वपूर्ण तिथियाँ’ शीर्षक के इस लेख में इतिहास में घटित प्रमुख घटनाओं की तिथियों का वर्णन किया गया है।

इतिहास की महत्वपूर्ण तिथियाँ

प्रश्न – बास्कोडिगामा कालीकट के तट पर कब पहुंचा ?

उत्तर – 17 मई 1498 ई.

प्रश्न – कालकोठरी की घटना कब हुई ?

उत्तर – 20 जून 1756 ई.

प्रश्न – प्लासी की लड़ाई कब हुई ?

उत्तर – 23 जून 1757 ई.

प्रश्न – नेपोलियन का जन्म कब हुआ ?

उत्तर – 15 अगस्त 1769 ई.

प्रश्न – पानीपत की तीसरी लड़ाई कब हुई ?

उत्तर – 14 जनवरी 1761 ई.

प्रश्न – बोस्टन टी पार्टी की घटना कब हुई ?

उत्तर – 16 दिसंबर 1773 ई.

प्रश्न – अमेरिका कब स्वतंत्र हुआ ?

उत्तर – 4 जुलाई 1776 ई. को

प्रश्न – रणजीत सिंह का जन्म कब हुआ ?

उत्तर – 2 नवंबर 1780 ई.

प्रश्न – इंग्लैंड और फ्रांस (नेपोलियन) के बीच ट्राल्फगर का युद्ध कब हुआ ?

उत्तर – 21 अक्टूबर 1805 ई.

प्रश्न – अमृतसर की संधि कब हुई ?

उत्तर – 25 अप्रैल 1809 ई.

प्रश्न – बिस्मार्क का जन्म कब हुआ ?

उत्तर – 1 अप्रैल 1815 ई.

प्रश्न – वाटरलू के युद्ध में नेपोलियन की हार व बंदी बनाये जाने की घटना कब हुई ?

उत्तर – 18 जून 1815 ई.

प्रश्न – रणजीत सिंह की मृत्यु कब हुई ?

उत्तर – 7 जून 1839 ई.

प्रश्न – लाहौर की संधि कब हुई ?

उत्तर – 9 मार्च 1846 ई.

प्रश्न – भारत में पहली रेल कब चली ?

उत्तर – 16 अप्रैल 1853 ई.

2 – इतिहास की महत्वपूर्ण तिथियाँ

प्रश्न – प्रशा व फ्रांस के बीच सेडान का युद्ध कब हुआ ?

उत्तर – 15 जुलाई 1870 ई.

प्रश्न – फ्रैंकफर्ट की संधि कब हुई ?

उत्तर – 10 मई 1871 ई.

प्रश्न – अमेरिका में गृहयुद्ध की शुरुवात कब हुई ?

उत्तर – 12 अप्रैल 1861 ई.

प्रश्न – अब्राहम लिंकन ने दास प्रथा को कब समाप्त किया ?

उत्तर – 1 जनवरी 1863 ई.

प्रश्न – अब्राहम लिंकन की हत्या कब हुई ?

उत्तर – 4 मार्च 1865 ई.

प्रश्न – अमेरिका का गृह युद्ध कब समाप्त हुआ ?

उत्तर – 26 मई 1865 ई.

प्रश्न – हिटलर का जन्म कब हुआ ?

उत्तर – 20 अप्रैल 1889 ई.

प्रश्न – सुभाषचंद्र बोस का जन्म कब हुआ ?

उत्तर – 23 जनवरी 1897 ई.

प्रश्न – बंगाल विभाजन कब हुआ ?

उत्तर – 16 अक्टूबर 1905 ई.

प्रश्न – मुस्लिम लीग की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 30 दिसंबर 1906 ई.

प्रश्न – गदर पार्टी की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 10 मई 1913 ई.

प्रश्न – प्रथम विश्व युद्ध की शुरुवात कब हुई ?

उत्तर – 28 जुलाई 1914 ई.

प्रश्न – ब्रिटेन प्रथम विश्व युद्ध में शामिल कब हुआ ?

उत्तर – 8 अगस्त 1914 ई.

प्रश्नगाँधी जी दक्षिण अफ्रीका से भारत कब लौटे ?

उत्तर – 9 जनवरी 1915

प्रश्न – तिलक की होमरुल लीग की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 28 अप्रैल 1916 ई.

3 – इतिहास की महत्वपूर्ण तिथियाँ

प्रश्न – एनेबीसेंट की हीमरूल लीग की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – सितंबर 1916 ई.

प्रश्न – साबरमती आश्रम की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 1916 ई.

प्रश्न – अमेरिका प्रथम विश्व युद्ध में कब शामिल हुआ ?

उत्तर – 6 अप्रैल 1917 ई.

प्रश्न – होमरूल लीग की समाप्ति की घोषणा कब की गई ?

उत्तर – 20 अगस्त 1917 ई.

प्रश्न – अगस्त घोषणा कब की गई ?

उत्तर – 20 अगस्त 1917 ई.

प्रश्न – प्रथम विश्व युद्ध कब समाप्त हुआ ?

उत्तर – 11 नवंबर 1918 ई।

प्रश्न – रौलेट एक्ट कब लागू हुआ ?

उत्तर – 8 मार्च 1919

प्रश्न – जलियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ ?

उत्तर – 13 अप्रैल 1919 ई.

प्रश्न – वर्साय की संधि कब हुई ?

उत्तर – 28 जून 1919 ई.

प्रश्न – हंटर कमेटी की रिपोर्ट कब प्रकाशित हुई ?

उत्तर – 28 मई 1920 ई.

प्रश्न – असहयोग आंदोलन चलाने का निर्णय कब लिया गया ?

उत्तर – 20 जून 1920 ई.

प्रश्न – असहयोग आंदोलन कब प्रारंभ हुआ ?

उत्तर – 1 अगस्त 1920 ई.

प्रश्न – खिलाफत दिवस कब मनाया गया ?

उत्तर – 31 अगस्त 1920 ई.

प्रश्न – चौरा चौरी कांड कब हुआ ?

उत्तर – 5 फरवरी 1922 ई.

प्रश्न – असहयोग आंदोलन को कब स्थगित कर दिया गया ?

उत्तर – 12 फरवरी 1922 ई.

4 – इतिहास की महत्वपूर्ण तिथियाँ

प्रश्न – स्वराज पार्टी की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 1 जनवरी 1923 ई.

प्रश्न – काकोरी कांड कब हुआ ?

उत्तर – 9 अगस्त 1925 ई.

प्रश्न – तुर्की में टोपी और बुर्का पहनने पर प्रतिबंध कब लगा ?

उत्तर – 25 नवंबर 1925 ई.

प्रश्न – साइमन कमीशन की नियुक्ति कब हुई ?

उत्तर – 8 नवंबर 1927 ई.

प्रश्न – साइमन कमीशन बम्बई कब पहुंचा ?

उत्तर – 3 फरवरी 1928 ई.

प्रश्न – लाला लाजपतराय की मृत्यु कब हुई ?

उत्तर – 30 अक्टूबर 1928 ई.

प्रश्न – सांडर्स की हत्या कब हुई ?

उत्तर – 17 दिसंबर 1928 ई. को

प्रश्न – सेंट्रल असेंबली में बम फेंकने की घटना कब हुई ?

उत्तर – 8 अप्रैल 1929 ई.

प्रश्न – जतिनदास की मृत्यु कब हुई ?

उत्तर – 13 सितंबर 1929 ई.

प्रश्न – भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को पहली बार कब फहराया गया ?

उत्तर – 31 दिसंबर 1929 ई.

प्रश्न – स्वतंत्रता दिवस मनाने की घोषणा कब की गई ?

उत्तर – 26 जनवरी 1930 को

प्रश्न – सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुवात कब हुई ?

उत्तर – 14 फरवरी 1930 ई. (पहली बार)

प्रश्न – डांडी मार्च की शुरुवात कब हुई ?

उत्तर – 12 मार्च 1930 ई.

प्रश्न – डांडी मार्च कब समाप्त हुआ ?

उत्तर – 6 अप्रैल 1930 ई.

प्रश्न – साइमन कमीशन की रिपोर्ट कब आयी ?

उत्तर – 27 मई 1930 ई.

5 – इतिहास की महत्वपूर्ण तिथियाँ

प्रश्न – प्रथम गोलमेज सम्मेलन कब हुआ ?

उत्तर – 12 नवंबर 1930 से 13 जनवरी 1931

प्रश्न – पुलिस मुठभेड़ में चंद्रशेखर की मृत्यु कब हुई ?

उत्तर – 27 फरवरी 1931 ई.

प्रश्न – गाँधी इरविन समझौता कब हुआ ?

उत्तर – 5 मार्च 1931 ई.

प्रश्न – सविनय अवज्ञा आंदोलन को कब स्थगित किया गया ?

उत्तर – 5 मार्च 1931 ई. (पहली बार)

प्रश्न – भगतसिंह को फाँसी कब दी गई ?

उत्तर – 23 मार्च 1931 ई. को

प्रश्न – द्वितीय गोलमेज सम्मेलन कब हुआ ?

उत्तर – 7 सितंबर से 1 दिसंबर 1931 ई.

प्रश्न – सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुवात कब हुई ?

उत्तर – 3 जनवरी 1932 ई. (दूसरी बार)

प्रश्न – सविनय अवज्ञा आंदोलन को कब स्थगित किया गया ?

उत्तर – 7 अप्रैल 1932 ई. (दूसरी बार)

प्रश्न – पूना समझौता कब हुआ ?

उत्तर – 26 सितंबर 1932 ई.

प्रश्न – तीसरा गोलमेज सम्मेलन कब हुआ ?

उत्तर – 17 नवंबर से 24 दिसंबर 1932 ई.

प्रश्न – जापान ने राष्ट्र संघ की सदस्यता कब त्यागी ?

उत्तर – 20 मार्च 1933 ई.

प्रश्न – सूर्यसेन को फाँसी कब दी गई ?

उत्तर – 12 जनवरी 1934 ई.

प्रश्न – सुभाषचंद्र बोस ने फारवर्ड ब्लाक की स्थापना कब की ?

उत्तर – 1 मई 1939 ई.

प्रश्न – द्वितीय विश्वयुद्ध की शुरुवात कब हुई ?

उत्तर – 1 सितंबर 1939 ई.

प्रश्न – मुस्लिम लीग द्वारा मुक्ति दिवस कब मनाया गया ?

उत्तर – 22 दिसंबर 1939 ई.

6 – इतिहास की महत्वपूर्ण तिथियाँ

प्रश्न – मुस्लिम लीग द्वारा पाकिस्तान की मांग कब की गई ?

उत्तर – 23 मार्च 1940 ई. को

प्रश्न – इटली द्वितीय विश्व युद्ध में कब शामिल हुआ ?

उत्तर – 10 जून 1940 ई.

प्रश्न – ऊधम सिंह को फाँसी कब दी गई ?

उत्तर – 31 जुलाई 1940 ई.

प्रश्न – लार्ड लिनलिथगो द्वारा अगस्त प्रस्ताव कब प्रस्तुत किया गया ?

उत्तर – 8 अगस्त 1940 ई.

प्रश्न – व्यक्तिगत सत्याग्रह की शुरुवात कब हुई ?

उत्तर – 17 अक्टूबर 1940 ई.

इतिहास की महत्वपूर्ण तिथियाँ प्रश्न उत्तर -5

प्रश्न – अमेरिका द्वितीय विश्व युद्ध में कब शामिल हुआ ?

उत्तर – 8 दिसंबर 1941 ई.

प्रश्न – वर्धा प्रस्ताव कब आया ?

उत्तर – 14 जुलाई 1942 ई.

प्रश्न – भारत छोड़ो आंदोलन कब शुरु हुआ ?

उत्तर – 8 अगस्त 1942 ई.

प्रश्न – सिंगापुर में स्थायी सरकार की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 21 अक्टूबर 1943 ई.

प्रश्न – हिटलर की मृत्यु कब हुई ?

उत्तर – 30 अप्रैल 1945 ई.

प्रश्न – शिमला सम्मेलन कब हुआ ?

उत्तर – 25 जून 1945 ई. को

प्रश्न – अमेरिका ने हिरोशिमा पर परमाणु बम कब गिराया ?

उत्तर – 6 अगस्त 1945 ई.

प्रश्न – अमेरिका ने नागासाकी पर परमाणु बम कब गिराया ?

उत्तर – 9 अगस्त 1945 ई.

प्रश्न – सुभाष चंद्र बोस का विमान दुर्घटनाग्रस्त कब हुआ ?

उत्तर – 18 अगस्त 1945 ई.

प्रश्न – संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 24 अक्टूबर 1945 ई.

प्रश्न – कैबिनेट मिशन की घोषणा कब हुई ?

उत्तर – 15 फरवरी 1946 ई.

प्रश्न – नौसेना का विद्रोह कब हुआ ?

उत्तर – 19 फरवरी 1946 ई.

प्रश्न – शाही नौसेना के विद्रोहियों ने आत्म समर्पण कब किया ?

उत्तर – 25 फरवरी 1946 ई.

प्रश्न – कैबिनेट मिशन दिल्ली कब पहुँचा ?

उत्तर – 24 मार्च 1946 ई.

प्रश्न – अंतर्राष्ट्रीय न्यायलय की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 3 अप्रैल 1946

7 – इतिहास की महत्वपूर्ण तिथियाँ

प्रश्न – मुस्लिम लीग ने प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस कब मनाया ?

उत्तर – 16 अगस्त 1946 ई.

प्रश्न – अंतरिम सरकार की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 2 सितंबर 1946 ई.

प्रश्न – यूनेस्को की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 4 नवंबर 1946 को

प्रश्न – संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई ?

उत्तर – 9 दिसंबर 1946

प्रश्न – ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लिमेंट एटली की घोषणा कब हुई ?

उत्तर – 20 फरवरी 1947 ई.

प्रश्न – भारत के राष्ट्रध्वज का प्रारूप कब अपनाया ?

उत्तर – 22 जुलाई 1947 को

प्रश्न – भारत कब आजाद हुआ ?

उत्तर – 15 अगस्त 1947 ई. को

प्रश्न – अंतर्राष्ट्रीय सामुद्रिक व्यापार संगठन की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 17 मार्च 1948

प्रश्न – होमी जहाँगीर भाभा की अध्यक्षता में परमाणु ऊर्जा आयोग की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 10 अगस्त 1948

प्रश्न – नाटो की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 4 अप्रैल 1949

प्रश्न – भारतीय संविधान कब बनकर तैयार हुआ ?

उत्तर – 26 नवंबर 1949

प्रश्न – भारतीय गणतंत्रता की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 26 जनवरी 1950 ई.

प्रश्न – डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारत के राष्ट्रपति कब बने ?

उत्तर – 26 जनवरी 1950

प्रश्न – एशियाई खेलों की शुरुवात कब हुई ?

उत्तर – 4 मार्च 1951

प्रश्न – भूदान आंदोलन की शुरुवात कब हुई ?

उत्तर – 18 अप्रैल 1951 ई.

8 – इतिहास की महत्वपूर्ण तिथियाँ

प्रश्न – राज्यसभा का गठन कब हुआ ?

उत्तर – 3 अप्रैल 1952 ई.

प्रश्न – राज्यसभा की पहली बैठक कब हुई ?

उत्तर – 13 मई 1952 ई.

प्रश्न – अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 29 जुलाई 1957

प्रश्न – यूरोपीय संघ की स्थापना कब की गई ?

उत्तर – 1 जनवरी 1958

प्रश्न – रूस ने अपना पहला चंद्र मिशन कब भेजा ?

उत्तर – 2 फरवरी 1959

प्रश्न – भारत में पंचायती राज व्यवस्था की शुरुवात कब हुई ?

उत्तर – 2 अक्टूबर 1959 ई.

प्रश्न – ताशकंद में लालबहादुर शास्त्री की मृत्यु कब हुई ?

उत्तर – 11 जनवरी 1966

प्रश्न – हृदय का पहला प्रत्यारोपण कब किया गया ?

उत्तर – 3 दिसंबर 1967

प्रश्न – इसरो की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 15 अगस्त 1969

प्रश्न – भारत ने अपना पहला परमाणु परीक्षण कब किया ?

उत्तर – 18 मई 1974

प्रश्न – स्वदेशी तकनीक से विकसित भारत के पहले उपग्रह आर्यभट्ट को कब स्थापित किया गया ?

उत्तर – 19 अप्रैल 1975

प्रश्न – मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री कब बने ?

उत्तर – 24 मार्च 1977

प्रश्न – दुनिया के पहली परखनली शिशु लुईस ब्राउन का जन्म कब हुआ ?

उत्तर – 25 जुलाई 1978

प्रश्न – भारत की पहली परखनली शिशु (दुर्गा) का जन्म कब हुआ ?

उत्तर – 3 अक्टूबर 1978

प्रश्न – भारत में पहली बार टीवी पर रंगीन प्रसारण कब हुआ ?

उत्तर – 15 अगस्त 1982

9 – इतिहास की महत्वपूर्ण तिथियाँ

प्रश्न – राकेश शर्मा अंतरिक्ष में कब पहुँचे ?

उत्तर – 3 अप्रैल 1984

प्रश्न – इंदिरा गाँधी की हत्या कब हुई ?

उत्तर -31 अक्टूबर 1984

प्रश्न – विश्व व्यापार संगठन की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 1 जनवरी 1995 ई. को

प्रश्न – आतंकवाद एवं विध्वंसकारी गतिविथियाँ निरोधक कानून (टाडा) को कब समाप्त किया गया ?

उत्तर – 23 मई 1995

प्रश्न – प्रीवेंशन ऑफ टेररिज्म ऑर्डिनेंस, 2001 (पोटा) को कब लागू किया गया ?

उत्तर – 23 मई 1995

प्रश्न – पहली बार अटल विहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री कब बने ?

उत्तर – 16 मई 1996

प्रश्न – यूरो का चलन कब से प्रारंभ हुआ ?

उत्तर – 1 जनवरी 2002

प्रश्नछत्तीसगढ़ राज्य का गठन कब हुआ ?

उत्तर – 1 नवंबर 2000

प्रश्नउत्तराखंड राज्य का गठन कब हुआ ?

उत्तर – 9 नवंबर 2000

प्रश्नझारखंड राज्य का गठन कब हुआ ?

उत्तर – 15 नवंबर 2000

प्रश्न – अब्दुल कलाम भारत के राष्ट्रपति कब बने ?

उत्तर – 25 जुलाई 2002

प्रश्न – कल्पना चावला की मृत्यु कब हुई ?

उत्तर – 1 फरवरी 2003

प्रश्न – सशस्त्र सीमा बल (SSB) का गठन कब किया गया ?

उत्तर – 15 दिसंबर 2003

प्रश्न – डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री कब बने ?

उत्तर – 22 मई 2004

प्रश्न – प्रीवेंशन ऑफ टेररिज्म ऑर्डिनेंस, 2001 (पोटा) को कब समाप्त किया गया ?

उत्तर – 21 सितंबर 2004

प्रश्न – आईसीसी का मुख्यालय लॉर्ड्स से दुबई कब स्थानांतरित किया गया ?

उत्तर – 1 अगस्त 2005

प्रश्न – प्लूटो का ग्रह होने का दर्जा कब समाप्त कर दिया गया ?

उत्तर – 24 अगस्त 2006 ई.

प्रश्न – प्रतिभा पाटिल भारत की राष्ट्पति कब बनीं ?

उत्तर – 25 जुलाई 2007

प्रश्न – हामिद अंसारी उपराष्ट्रपति कब बने ?

उत्तर – 11 अगस्त 2007

प्रश्न – भारत ने अपने पहले चंद्रयान मिशन का प्रक्षेपण कब किया ?

उत्तर – 22 अक्टूबर 2008

ब्रिक्स – ब्रिक्स के पहले शिखर सम्मेलन का आयोजन कब हुआ ?

उत्तर -16 जून 2009

प्रश्न – दक्षिण अफ्रीका को ब्रिक्स का सदस्य बनाने की सहमति कब बनी ?

उत्तर – 15 अप्रैल 2010

प्रश्न – पहली बार दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स सम्मेलन में कब शामिल हुआ ?

उत्तर – 14 अप्रैल 2011

प्रश्न – प्रणव मुखर्जी राष्ट्रपति कब बने ?

उत्तर – 25 जुलाई 2012

प्रश्न – पहली बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री कब बने ?

उत्तर – 26 मई 2014

प्रश्नतेलंगाना का गठन कब हुआ ?

उत्तर – 2 जून 2014 को

प्रश्न – भारत के मंगल मिशन में मंगल की कक्षा में कब प्रवेश किया ?

उत्तर – 24 सितंबर 2014

प्रश्न – दूसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री कब बने ?

उत्तर – 30 मई 2019

प्रश्न – कोरोना के चलते भारत में जनता कर्फ्यू कब लगाया गया ?

उत्तर – 22 मार्च 2020

प्रश्न – कोरोना के चलते भारत में संपूर्ण लॉकडाउन कब लगाया गया ?

उत्तर – 23 मार्च 2022

error: Content is protected !!