सिक्किम सामान्य ज्ञान (Sikkim General Knowledge)

सिक्किम सामान्य ज्ञान

‘सिक्किम सामान्य ज्ञान’ शीर्षक के इस लेख में सिक्किम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को साझा किया गया है। सिक्किम भारत के 28 राज्यों में से एक है। यह एक पहाड़ी क्षेत्र है। इसकी राजधानी ‘गंगटोक’ है। जनसंख्या की दृष्टि से यह भारत का सबसे छोटा राज्य है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह गोवा के बाद भारत का दूसरा सबसे छोटा राज्य है।

भारतीय संविधान के 35 वें संशोधन (1974) के तहत सिक्किम के संरक्षित राज्य के दर्जे को समाप्त कर भारत का संबद्ध राज्य घोषित किया गया।

36 वें संविधान संशोधन (1975) के तहत सिक्किम को भारत का 22 वां राज्य घोषित किया गया।

तीस्ता नदी‘ सिक्किम की जीवनरेखा के नाम से जानी जाती है।

लेपचा‘ राज्य के मूल निवासी हैं। राज्य का सर्वोच्च शिखर ‘कंचनजंगा‘ इसी राज्य में अवस्थित है।

सीमावर्ती क्षेत्र –

भौगोलिक दृष्टि से सिक्किम तीन ओर से अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से घिरा हुआ है। इसके उत्तर में चीनी स्वायत्त क्षेत्र तिब्बत अवस्थित है। पूर्व में भूटान अवस्थित है। सिक्किम के पश्चिम में नेपाल अवस्थित है। इसके दक्षिण में पं. बंगाल अवस्थित है। अर्थात् यह सिर्फ एक ओर से भी भारतीय राज्य से लगा हुआ है।

सिक्किम – एक नजर में

राज्य सिक्किम
स्थापना16 मई 1975
राजधानीगंगटोक
क्षेत्रफल7096 वर्ग किमी.
जनसंख्या6,10,600
मुख्यमंत्रीप्रेमसिंह तमांग (गोले)
राज्यपाललक्ष्मण प्रसाद आर्या
जिले 06
लोकसभा सीटें01
राज्यसभा सीटें01
जनघनत्व86
लिंगानुपात889
पहले मुख्यमंत्रीकाजी ल्हेंडुप डोर्जी
पहले राज्यपालबी. बी. लाल
विधानसभा सीटें32
राज्य पशुलाल पांडा
राज्य पक्षीलाल तीतर
राज्य वृक्षरोडोड्रेंडोन नेवम
राज्य पुष्पयेरुम लेयी
भाषाहिंदी, अंग्रेजी, नेपाली, भूटिया
उच्च न्यायालयगंगटोक हाईकोर्ट
सर्वोच्च पर्वत शिखरकंचनजंगा
इसे भी पढ़ें  चंद्रमा (Moon)

सिक्किम के जिले –

सिक्किम के जिले

वर्तमान में सिक्किम में कितने जिलें हैं ?

उत्तर – 6 जिले।

  1. Gangtok (East Sikkim)
  2. Geyzing West Sikkim)
  3. Mangan (North Sikkim)
  4. Namchi (South Sikkim)
  5. Pakyang
  6. Soreng

मुख्यमंत्रियों की सूची

मुख्यमंत्रीकब सेकब तक
काजी Lhendup डोर्जी16 मई 197518 अगस्त 1979
राष्ट्रपति शासन18 अगस्त 197918 अक्टूबर 1979
नरबहादुर भंडारी18 अक्टूबर 197911 मई 1984
बी. बी. गुरंग11 मई 198425 मई 1984
राष्ट्रपति शासन25 मई 19848 मार्च 1985
नरबहादुर भंडारी8 मार्च 198517 जून 1994
संचमन लिंबू17 जून 199412 दिसंबर 1994
पवनकुमार चामलिंगम12 दिसंबर 199427 मई 2019
प्रेमसिंह तमांग27 मई 2019वर्तमान

सिक्किम के राज्यपालों की सूची

राज्यपालकब सेकब तक
बी. बी. लाल18 मई 19759 जनवरी 1981
एच.जे.एच. तेलेयारखान9 जनवरी 198117 जून 1984
के. प्रभाकर राव17 जून 198430 मई 1985
भीष्म एन. सिंह31 मई 198520 नवंबर 1985
टी. वी. राजेश्वर21 नवंबर 19851 मार्च 1989
एस.के. भटनागर2 मार्च 19897 फरवरी 1990
आर.एच. तहिलियानी8 फरवरी 199019 सितंबर 1994
पी. शिवशंकर21 सितंबर 19945 नवंबर 1995
के.वी. रघुनाथ रेड्डी12 नवंबर 19959 मार्च 1996
चौ. रणधीर सिंह10 मार्च 199617 मई 2001
केदारनाथ साहनी18 मई 200124 अक्टूबर 2002
वी. रामाराव25 अक्टूबर 200224 अक्टूबर 2007
सुदर्शन अग्रवाल25 अक्टूबर 20078 जुलाई 2008
बाल्मीकि प्रसाद सिंह9 जुलाई 200830 जून 2013
श्रीनिवास पाटिल20 जुलाई 201325 अगस्त 2018
गंगा प्रसाद26 अगस्त 201812 फरवरी 2023
लक्ष्मण प्रसाद आर्या12 फरवरी 2023-
इसे भी पढ़ें  उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान

सिक्किम सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर

प्रश्न – सिक्किम की राजधानी कहाँ है ?

उत्तर – गंगटोक

प्रश्न – सिक्किम का क्षेत्रफल कितना है ?

उत्तर – 7096 वर्ग किलोमीटर

प्रश्न – सिक्किम राज्य किस हाईकोर्ट के अंतर्गत आता है ?

उत्तर – गंगटोक हाईकोर्ट

प्रश्न – विश्व का तीसरा सबसे ऊँचा पर्वत शिखर भारत के किस राज्य में अवस्थित है ?

उत्तर – सिक्किम

प्रश्न – विश्व की तीसरी सबसे ऊँची पर्वत चोटी कौनसी है ?

उत्तर – कंचनजंगा

प्रश्न – सिक्किम का प्रमुख बौद्ध मठ कौनसा है ?

उत्तर – पेलिंग में अवस्थित ‘पेमायांत्से मठ’

प्रश्न – सिक्किम का सबसे पवित्र मठ कौनसा माना जाता है ?

उत्तर – ताशिदिंग मठ

प्रश्न – सिक्किम का सबसे प्रचीन मठ कौनसा है ?

उत्तर – युकसोम (ड्रबगी मठ के नाम से विख्यात)।

दिसंबर 2022 में पहली बार सिक्किम रणजी ट्रॉफी मैचों की मेजबानी की।

(Visited 575 times, 2 visits today)
error: Content is protected !!