करेंट अफेयर्स (Current Affairs in Hindi December 2021)

Daily Current Affairs in Hindi करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स दिसंबर 2021 (Current Affairs in Hindi December 2021) : केंद्र एवं राज्य की महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में आज कल समसामयिकी घटनाक्रम से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

Current Affairs in Hindi 31 December 2021

प्रश्न – हिन्दी भाषा का साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021 किसे दिया जाएगा ?

उत्तर – दयाप्रकाश सिन्हा को।

प्रश्न – किस भारतीय क्रिकेटर ने विदेशी भूमि पर 100 विकेट पूरे किये ?

उत्तर – जसप्रीत बमराह।

प्रश्न – टेस्ट मैच में 200 विकेट लेने वाले 11वें भारतीय गेंदबाज कौन बने ?

उत्तर – मोहम्मद शमी।

प्रश्न – हाल ही में किसे मरणोपरांत मुम्बई प्रेस क्लब का रेडइंक अवार्ड मिला ?

उत्तर – दानिश सिद्दीकी।

प्रश्न – नस्ल संरक्षण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार किसे प्रदान किया गया ?

उत्तर – केरल पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय को।

प्रश्न – जनवरी 2022 में UNSC की आतंकवाद निरोधी समिति की अध्यक्षता कौन करेगा ?

उत्तर – भारत।

प्रश्न – नागालैंड में AFSPA को कितने समय के लिए बढ़ा दिया गया है?

उत्तर – 6 माह।

प्रश्न – ITBP के महानिदेशक कौन हैं जिन्हें SSB का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है ?

उत्तर – संजय अरोड़ा।

प्रश्न – किस ह्यूस्टन कोविड-19 वैक्सीन को भारत में उपयोग की मंजूरी मिली है ?

उत्तर – Corbevax

प्रश्न – किस राज्य सरकार ने पेट्रोल पंप पर दो पहिया वाहनों को 25 रुपये सस्ता पेट्रोल देने की घोषणा की है ?

उत्तर – झारखण्ड।

प्रश्न – इक्विटास स्माल फाइनेंस बैंक के MD व CEO के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?

उत्तर – वासुदेवन पठानी नरसिम्हन।

प्रश्न – ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक का चौथा नया सदस्य कौनसा देश बना ?

उत्तर – मिश्र।

प्रश्न – रिजर्व बैंक ने बैंक खातों में KYC की समय सीमा को कब तक के लिए बढ़ा दिया है ?

उत्तर – 31 मार्च 2022 तक।

Hindi Current Affairs 30 December 2021 –

प्रश्न – दुनिया का पहला AI Prosecutor किस देश द्वारा विकसित किया गया है ?

उत्तर – चीन द्वारा। यह मशीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग कर लोगों पर अभियोग चला सकती है। यह मौखिक विवरण पर काम करता है।

प्रश्न – किस समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ‘Graded Response Action Plan (GRAP)’ लागू करेगी ?

उत्तर – कोविड-19 समस्या।

प्रश्न – ‘इण्डिया आउट’ अभियान किस देश से संबंधित है ?

उत्तर – मालदीव। इस अभियान का नेतृत्व मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने किया। यह अभियान इस बात से संबंधित है कि भारत सुरक्षा के माध्यम से मालदीव में एक सैन्य उपस्थिति स्थापित करना चाहता है।

प्रश्न – हाल ही में चर्चा में रहा ‘साइके मिशन’ किस देश से संबंधित है ?

उत्तर – अमेरिका।

प्रश्न – किस देश ने दुनिया का पहला डुअल मोड वाहन लांच किया है ?

उत्तर – जापान ने। यह सड़क व रेल की पटरी दोनों पर चल सकता है। सड़क पर इसकी रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घण्टा और पटरियों पर 60 किलोमीटर प्रति घण्टा होगी।

प्रश्न – DRDO ने बार्डर सर्विलांस सिस्टम टेक किसे सौंपने के लिए नामित किया है ?

उत्तर – पारस डिफेंस को।

प्रश्न – ‘रेणुकाजी बांध परियोजना’ किस भारतीय राज्य में निर्मित की जा रही है ?
उत्तर – हिमाचल प्रदेश में। गिरि नदी पर स्थित यह 6700 करोड़ रुपये की बांध परियोजना है।

प्रश्न – कौनसा देश बोइंग 737 मैक्स पर से प्रतिबंध हटाएगा ?

उत्तर – इंडोनेशिया।

प्रश्न – हरियाणा सरकार ने हाल ही में कौनसा पोर्टल शुरु किया है ?

उत्तर – हरियाणा कौशल रोजगार निगम वेब पोर्टल।

प्रश्न – टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले पांचवें भारतीय क्रिकेटर कौन बने ?

उत्तर – मोहम्मद शमी। इनसे पहले कपिलदेव, जवागल श्रीनाथ, जहीर खान, और इशांत शर्मा ये काम कर चुके हैं।

प्रश्न – किस राज्य सरकार ने ‘E-RUPI’ को लागू करने के लिए SBI और NPCI से भागीदारी की ?

उत्तर – कर्नाटक सरकार।

Current Affairs in Hindi 29 December 2021

प्रश्न – हाल ही में INS केसरी किस देश में खाद्य सहायता लेकर पहुंचा ?

उत्तर – मोजाम्बिक।

प्रश्न – कहाँ पर एक संकल्प स्मारक राष्ट्र को समर्पित किया गया ?

उत्तर – अण्डमान और निकोबार। नेताजी सुभाषचंद्र बोस के भारत आगमन के 78 वर्ष बाद 29 दिसंबर को यह राष्ट्र को समर्पित किया गया।

प्रश्न – पंजाब नेशनल बैंक के अगले एमडी व सीईओ कौन होंगे ?

उत्तर – अतुल कुमार गोयल। केंद्रीय कैबिनेट ने इनके नाम को मंजूरी दे दी है। इनका कार्यकाल 1 फरवरी 2022 से शुरु होगा।

प्रश्न – ग्लोबल एनवायरनमेंट एण्ड क्लाइमेट एक्शन सिटीजन अवार्ड 2021 किसने जीता ?

उत्तर – विरल सुधीरभाई देसाई।

प्रश्न – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहाँ पर पी. एन. पणिक्कर की प्रतिमा का अनावरण किया ?

उत्तर – तिरुवनंतपुरम (केरल)।

प्रश्न – सिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइल सिस्टम किस देश ने लांच किया ?

उत्तर – रूस ने।

प्रश्न – पेटा ने साल 2021 के पर्सन ऑफ द् ईयर के रूप में किसे चुना है ?

उत्तर – आलिया भट्ट को।

प्रश्न – प्रधानमंत्री ने किस संस्थान में ब्लॉकचेन आधारित डिजिटल डिग्री लॉन्च की ?

उत्तर – आईआईटी कानपुर में।

प्रश्न – प्रधानमंत्री ने 356 किलोमीटर लम्बी किस पाइपलाइन परियोजना का उद्घाटन किया ?

उत्तर – बीना-पिनकी मल्टीप्रोडक्ट पाइपलाइन परियोजना।

प्रश्न – HDFC लाइफ ने किसके साथ बैंकएश्योरेंस साझेदारी पर हस्ताक्षर किये ?

उत्तर – साउथ इंडियन बैंक।

प्रश्न – हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को निलंबित किया है ?

उत्तर – सोमालिया। राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल्लाही फरमाजो ने प्रधानमंत्री मोहम्मद हुसैन रोबल को निलंबित किया है।

Current Affairs in Hindi 28 December 2021

प्रश्न – आरबीएल बैंक ने अपना नया एमडी किसे बनाया है ?

उत्तर – राजीव आहूजा।

प्रश्न – विश्व संगीत तानसेन उत्सव का आयोजन कहाँ पर किया जा रहा है ?

उत्तर – ग्वालियर (मध्य प्रदेश)।

प्रश्न -भारत का पहला हेल्थ लॉकर किसने लांच किया ?

उत्तर – डॉकप्राइम।

प्रश्न – मीनदम मंजप्पाई योजना किस राज्य ने शुरु की ?

उत्तर – तमिलनाडु।

प्रश्न – मोस्ट इनोवेटिव बैस्ट प्रैक्टिस 2021 के लिए CII-DX अवार्ड किस बैंक ने जीता ?

उत्तर – HDFC ने।

प्रस्न – हाल ही में चर्चा में रहा ‘पिलर ऑफ शेम’ कहाँ पर है ?

उत्तर – हांगकांग विश्वविद्यालय।

प्रश्न – महिलाओं के अधिकारों व हितों के संरक्षण के लिए किस देश ने हाल ही में कानून पास किया ?

उत्तर – चीन।

प्रश्न – रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने टोकन नियमों को कब तक के लिए बढ़ा दिया है ?

उत्तर – 30 जून 2022 तक।

प्रश्न – नीति आयोग के चौथे स्वास्थ्य सूचकांक में शीर्ष पर कौनसा राज्य है ?

उत्तर – केरल।

Current Affairs in Hindi 27 December 2021

प्रश्न – महामारी की तैयारी का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया गया ?

उत्तर – 27 दिसंबर। संयुक्त राष्ट्र और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा हाल ही में 27 दिसंबर को इस दिवस के लिए चिह्नित किया।

प्रश्न – ओमिक्रोन के संकट के चलते किस संगठन की वार्षिक वैठक को रद्द कर दिया गया ?

उत्तर – विश्व आर्थिक मंच।

प्रश्न – टेस्ट क्रिकेट में 100 बार नॉट आउट रहने वाले पहले क्रिकेटर कौन बने ?

उत्तर – एंडरसन (इंग्लैंड)। ये टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा (634) विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

प्रश्न – हाल ही में किसने ‘अभ्यास’ लक्ष्य का सफल परीक्षण किया ?

उत्तर – रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO).

प्रश्न – IPL 2022 के खिलाड़ियों की नीलामी कहाँ पर होगी ?

उत्तर – बेंग्लुरु (कर्नाटक) में।

प्रश्न – कहाँ पर बॉयलर के फटने से 6 लोगों की मौत हो गई ?

उत्तर – मुजफ्फरपुर (बिहार)।

प्रश्न – श्यामाप्रसाद मुखर्जी  रुर्बन मिशन में किस राज्य ने पहला स्थान प्राप्त किया ?

उत्तर – तेलंगाना।

प्रश्न – दक्षिण अफ्रीका के किस रंगभेद विरोधी प्रचाकर का हाल ही में 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया ?

उत्तर – आर्कबिशप डेसमण्ड टूटू। इन्हें 1984 में  नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Current Affairs in Hindi 26 December 2021

प्रश्न – एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को कौनसा पदक मिला ?

उत्तर – कांस्य पदक।

प्रश्न – केंद्र सरकार ने हाल ही में कितने यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पर प्रतिबंध लगाया ?

उत्तर – 20 यूट्यूब चैनल और 2 वेबसाइट। इन्हें आईटी एक्ट में बैन किया गया है।

प्रश्न – विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत के श्रीकांत ने कौनसा पदक जीता ?

उत्तर – रजत पदक।

प्रश्न – विश्व का सबसे बड़ा स्पेस टेलीस्कोप किसने लांच किया ?

उत्तर – नासा। इसका नाम जेम्स वेब टेलीस्कोप है।

प्रश्न – किस देश के पूर्व राष्ट्रपति कारोलोस पापौलिया का हाल ही में निधन हो गया ?

उत्तर – यूनान (ग्रीक)।

प्रश्न – किस यूरोपीय देश ने अपने सभी परमाणु रिएक्टर्स बंद करने का निर्णय लिया है ?

उत्तर – बेल्जियम। इन्हें साल 2025 तक चरणबद्ध तरीके से बंद किया जाएगा।

प्रश्न – हाल ही में विजय हरारे ट्रॉफी किसने जीती ?

उत्तर- हिमाचल प्रदेश ने। हिमाचल प्रदेश ने जयपुर में तमिलनाडु को हराकर यह ट्राफी अपने नाम की।

Current Affairs in Hindi 25 December 2021

प्रश्न – राष्ट्रीय सुशासन दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?

उत्त्र – 25 दिसंबर को। यह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मतिथि है।

प्रश्न – 2009 से 2019 के बीच भारत में बिजली के झटकों से कुल कितने हाथियों की मौत हो गई ?

उत्तर – 600 हाथी। इनमें सर्वाधिक (117) मौतें ओडिशा में हुईं।

प्रश्न – बलात्कार व एसिड अटैक जैसे अपराधों में सजा बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र विधानसभा द्वारा कौनसा विधेयक लाया गया है ?

उत्तर – शक्ति आपराधिक कानून विधेयक।

प्रश्न – कोविड के खिलाफ पहली गोली किस नाम से आयी है ?

उत्तर – Paxlovid. अमेरिकी स्वास्थ्य नियामकों ने कोविड के खिलाफ इस पहली गोली को मंजूरी प्रदान की है।

प्रश्न – किस भारतीय क्रिकेटर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की ?

उत्तर – हरभजन सिंह।

प्रश्न – माइक्रो ब्लागिंग साइट ‘कू’ के किस भाषा के नए संस्करण को हाल ही में लांच किया गया है ?

उत्तर – गुजराती के।

प्रश्न – ‘सिल्वरलाइन परियोजना’ किस राज्य से संबंधित है ?

उत्तर – केरल। यह केरल राज्य की 63,940 करोड़ रुपये लागत की एक सेमी हाईस्पीड रेल परियोजना है।

प्रश्न – भारतीय नौसेना के किस जहाज को हाल ही में सेवामुक्त किया गया ?

उत्तर – आईएनएस खुखरी। इसे 32 साल की सेवा के बाद विशाकापट्टनम में सेवामुक्त किया गया।

प्रश्न – किस राज्य विधानसभा ने हाल ही में ‘धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार का संरक्षण विधेयक 2021’ पारित किया ?

उत्तर – कर्नाटक विधानसभा।

प्रश्न – किस राज्य ने अनारक्षित वर्गों के लिए राज्य सामान्य श्रेणी आयोग को मंजूरी प्रदान की ?

उत्तर – पंजाब राज्य।

प्रश्न – सैफ अंडर 19 विमेन चैंपियनशिप में कौन जीता ?

उत्तर – बांग्लादेश।

प्रश्न – भारत में कहाँ पर स्थित ‘सेंट ल्यूक चर्च’ को हाल ही में बहाल किया गया ?

उत्तर – जम्मू कश्मीर में स्थित 126 साल पुराने इस चर्च को 35 साल बाद बहाल किया गया है।

Current Affairs in Hindi 24 December 2021

प्रश्न – राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?

उत्तर – 24 दिसंबर को।

प्रश्न – मेडिकल ऑक्सीजन की बर्बादी को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने कौनसी योजना लांच की है ?

उत्तर – नेशनल ऑक्सीजन स्टीवर्डशिप प्रोग्राम।

प्रश्न – नीति आयोग ने किसके साथ मिलकर ‘वर्नाक्यूलर इनोवेशन प्रोग्राम’ लांच किया है ?

उत्तर – अटल इोवेशन मिशन।

प्रश्न – आभूषणों के प्रयोग किये जाने वाले खनिज ‘जेड’ का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौनसा है ?

उत्तर – म्यांमार। हाल ही में यहाँ जेड की एक खान भूस्खलन की चपेट में आ गई।

प्रश्न – किस राज्य ने बस यात्रा के लिए ‘चलो’ मोबाइल एप और स्मार्ट कार्ड लांच किया ?

उत्तर – महाराष्ट्र।

प्रश्न – मदर टेरेसा मैमोरियल अवार्ड 2021 से किसे सम्मानित किया गया ?

उत्तर – अनिल प्रकाश जोशी।

प्रश्न – किस भारतीय महिला ने अमेरिका में जूनियर स्क्वैश ओपन जीता ?

उत्तर – अनाहत सिंह। यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

प्रश्न – प्रित्जकर पुरस्कार विजेता किस वास्तुकार का हाल ही में निधन हो गया ?

उत्तर – रिचर्ड रोजर्स। ब्रिटिश-इतावती वास्तुकार रिचर्ड रोजर्स ने 2007 मे प्रित्जकर अवार्ड जीता था।

प्रश्न – डिजिटल इनोवेशन ऑफ द् ईयर पुरस्कार हाल ही में किस विश्वविद्यालय ने जीता ?

उत्तर – ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने।

Current Affairs in Hindi 23 December 2021

प्रश्न – राष्ट्रीय किसान दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर – 23 दिसंबर को। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

प्रश्न – भारत ने किस परियोजना के लिए जर्मन बैंक के साथ ऋण समझौता किया ?

उत्तर – सूरत मेट्रो रेल परियोजना। यह 442.26 मिलियन यूरो का समझौता है।

प्रश्न – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने भारतीय गैस एक्सचेंज में कितनी हिस्सेदारी प्राप्त की ?

उत्तर – 4.93 प्रतिशत।

प्रश्न – ब्रह्मोस एयरोस्पेस का सीईओ व एमडी किसे नियुक्त किया गया है ?

उत्तर – अतुल दिनकर राणे।

प्रश्न – प्रधानमंत्री जनधन योजना के खातों ने कितने का आंकड़ा पार कर लिया है ?

उत्तर – 44 करोड़। इस योजना की शुरुवात 28 अगस्त 2014 को की गई थी।

प्रश्न – बीजिंग ओलंपिक के लिए भारतीय दल के शेड डी मिशन कौन नियुक्त किये गए ?

उत्तर – हरजिंदर सिंह।

इसे भी पढ़ें  प्रमुख पुरस्कार और विजेता | Important Awards and Winners 2023

प्रश्न – चीन में भारत का नया राजदूत किसे नियुक्त किया गया है ?

उत्तर – प्रदीप कुमार रावत को। 1990 बैच के IFS अधिकारी रावत, वर्तमान में नीदरलैंड में भारत के राजदूत हैं।

प्रश्न – कौनसा राज्य 25 दिसंबर से ‘फ्री स्मार्टफोन योजना’ लांच करने जा रहा है ?

उत्तर – उत्तर प्रदेश।

प्रश्न – औद्योगिक नवाचार पुरस्कारों (Industrial Innovation Awards) के लिए किस संस्थान को पहला स्थान प्राप्त हुआ ?

उत्तर – आईआईटी रुड़की।

प्रश्न  – इक्विटास स्माल फाइनेंस बैंक को किस राज्य ने बैंकिंग भागीदार के रूप में सूचीबद्ध किया है ?

उत्तर – महाराष्ट्र ने।

Current Affairs in Hindi 22 December 2021

प्रश्न – राष्ट्रीय गणित दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?

उत्तर – 22 दिसंबर। यह भारत के महान गणितज्ञ रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसे साल 2012 से मनाया जा रहा है। इनका जन्म 22 दिसंबर 1887 को तमिलनाडु के इराडे में हुआ था।

प्रश्न – बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनालिटी ऑफ द् ईयर 2021 का खिताब किसने जीता ?

उत्तर – एम्मा रादुकानु ने। ये टेनिय प्लेयर हैं।

प्रश्न – भारतीय नौसेना ने P15B श्रेणी के किस स्वदेशी स्टील्थ डिस्ट्रायर का पहला समुद्री परीक्षण किया ?

उत्तर – मोरमुगाओ (Mormugao).

प्रश्न – भारत के कितने राज्यों में नदी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है ?

उत्तर – 16 राज्य। इसका आयोजन 16 से 23 दिसंबर के बीच किया जा रहा है।

प्रश्न – हाल ही में विमोचित पुस्तक India’s Ancient of Wellness किसने लिखी ?  

उत्तर – डॉ. रेखा चौधरी। इस पुस्तक को विश्व डिजिटल दिवस समारोह के अवसर पर लांच किया गया।

प्रश्न – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीनदयाल अन्त्योदय योजना के तहत कितनी धनराशि को स्वयं सहायता समूहों के खातों में ट्रांसफर किया ?

उत्तर – 1000 करोड़ रुपये।

प्रश्न – आस्ट्रेलिया के चांसलर कौन बने ?

उत्तर – कार्ल नेहमर। राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन ने इन्हें पद की शपथ दिलाई।

प्रश्न – ओडिशा में किस नदी पर राज्य के सबसे लम्बे पुल का उद्घाटन किया गया ?

उत्तर – महानदी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने महानदी पर 3.4 किलोमीटर लम्बे पुल का उद्घाटन किया।

प्रश्न – किस राज्य ने तीन नए जिले बनाए ?

उत्तर – नागालैंड। ये तीन नए जिले त्सेमिन्यु, चुमुकेदिमा, निउलैंड हैं।

प्रश्न – किस राज्य में पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रोजेक्ट ‘अभय’ लांच किया ?

उत्तर – दिल्ली।

प्रश्न – भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता और मध्यस्थता केंद्र का उद्घाटन किस राज्य में किया गया ?

उत्तर – तेलंगाना।

प्रश्न – क्रिकेटर ऋषभ पंत को किस राज्य ने अपना ब्रांड अम्बेस्डर बनाया है ?

उत्तर – उत्तराखण्ड।

Current Affairs in Hindi 21 December 2021

प्रश्न – सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कोवैक्सीन का उत्पादन किस टीके के लाइसेंस के अंतर्गत कर रहा है ?

उत्तर – नोवोवैक्स वैक्सीन। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड की आपातकालीन वैक्सीन के रूप में कोवैक्स को 9वीं वैक्सीन के रूप में सूची बद्ध किया है।

प्रश्न – अमेजन पर हाल ही में किसने 202 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ?

उत्तर – भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग (Competition Commission of India) ने।

प्रश्न – हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के एमडी कौन बने ?

उत्तर – अनसू किम।

प्रश्न – हाल ही में किस देश ने NATO को एक मसौदा समझौते का प्रस्ताव दिया है ?

उत्तर – रूस ने। रूस ने यह प्रस्ताव उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन को सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिया है।

प्रश्न – हाल ही में घोषित तमिलनाडु के राज्यगीततमिल थाई वाजथु’ के लेखक कौन हैं ?

उत्तर – मनोनमनेयम सुंदरनार।

प्रश्न – राष्ट्रमण्डल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप 2021 में भारत ने कितने पदक जीते ?

उत्तर – 16 पदक। इनमें 4 स्वर्ण, 7 रजत, और 5 कांस्य पदक हैं। पूर्णिमा पांडे, अजय सिंह, अचिंता शुली, जेरेमी लालरिनुंगा स्वर्ण पदक विजेता हैं।

प्रश्न – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेस-वे की आधारशिला कहाँ पर रखी ?

उत्तर – शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश।

प्रश्न – DRDO द्वारा परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि प्राइम’ का परीक्षण कहाँ पर किया गया ?

उत्तर -ओडिशा तट।

प्रश्न – निजी इस्तेमाल के लिए भांग को मंजूरी देने वाला पहला यूरोपीय देश कौनसा है ?

उत्तर – माल्टा। इसके तहत वयस्क 4 पौधे घर में लगा सकते हैं और 7 ग्राम तक भांग साथ रख सकते हैं। परंतु सार्वजनिक स्थान पर और बच्चों के सामने धूम्रपान करना अवैध है।

प्रश्न – ‘खेल नर्सरी योजना 2022-23’ किस राज्य ने शुरु की ?

उत्तर – हरियाणा सरकार।

Current Affairs in Hindi 20 December 2021

प्रश्न – अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?

उत्तर – 20 दिसंबर। इस दिवस को मनाने की शुरुवात 2005 को की गई थी।

प्रश्न – उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने ‘गाँधी टोपी गवर्नर’ नाम से किस भाषा की पुस्तक का विमोचन किया ?

उत्तर – तुलुगू। डॉ. यारलागड्डा लक्ष्मी प्रसाद की यह पुस्तक इदपुगंती राघवेंद्र राव के जीवन पर आधारित है।

प्रश्न – महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ने किस नाम से इंटरनेट आधारित प्लेटफार्म की शुरुवात की है ?

उत्तर – विहंगम (VIHANGAM)

प्रश्न – सेमीकंडक्टर को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कितने रुपये की योजना को मंजूरी दी ?

उत्तर – 76000 करोड़ रुपये।

प्रश्न – भारत ने समुद्री विज्ञान और पारिस्थितिकी के क्षेत्र में किस देश के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए ?

उत्तर – विएतनाम।

प्रश्न – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रमना काली मंदिर का उद्घाटन कहाँ पर किया ?

उत्तर – ढाका (बांग्लादेश)

प्रश्न – किस देश ने अपने राष्ट्रीय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार नगदग पेल जी खोरलो से सम्मानित करने की घोषणा की ?

उत्तर – भूटान।

Current Affairs in Hindi 19 December 2021

प्रश्न – गोवा मुक्ति दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?

उत्तर – 19 दिसंबर को। भारतीय सशस्त्र बलों ने 1961 ई. में इसी तिथि को गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्त कराया था। इसके लिए भारत की तीनों सेनाओं ने ऑपरेशन विजय चलाया।

प्रश्न – वाराणसी में आयोजित अखिल भारतीय महापौर सम्मेलन की थीम क्या है ?

उत्तर – New Urban India

प्रश्न – Sports Action toward Harnessing Aspiration of Youth (SAHAY) योजना हाल ही में किस राज्य में शुरू की गई ?

उत्तर – झारखंड। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के माओवादी प्रभावित जिलों में इस योजना की शुरुवात की।

प्रश्न – किस संगठन के नेताओं ने रूस पर लंबे समय के लिए प्रतिबंध लगाने के लिए सर्वसम्मति से मतदान किया ?

उत्तर – यूरोपियन यूनियन।

प्रश्न – Indian Newspaper Society ने अपना अध्यक्ष किसे चुना ?

उत्तर – मोहित जैन।

प्रश्न – RBI ने किन बैंकों पर जुर्माना लगाया ?

उत्तर – PNB और ICICI. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पंजाब नेशनल बैंक पर 1.8 करोड़ रुपये और ICICI बैंक पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

प्रश्न – कहाँ पर आयोजित मिस वर्ल्ड 2021 को स्थगित कर दिया गया है ?

उत्तर – प्यूर्टो रिको। कई प्रतिभागियों में कोरोना पॉजिटिव के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।

प्रश्न – किस देश के संसदीय प्रतिनिधि मण्डल ने नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से मुलाकात की ?

उत्तर – विएतनाम

प्रश्न – तमिलनाडु सरकार ने राज्य गीत के रूप में किसे घोषित किया ?

उत्तर – ‘तमिल थाई वजथु’

प्रश्न – भारत-फ्रांस के बीच तीसरी रक्षा वार्ता हाल ही में कहाँ पर हुई ?

उत्तर – नई दिल्ली

Current Affairs in Hindi 18 December 2021

प्रश्न – ‘State of the world’s land and water resources for food and agriculture (SOLAW 2021) रिपोर्ट हाल ही में किस संगठन ने जारी की ?

उत्तर – संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन ने।

प्रश्न – खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग का उद्घाटन किसने किया ?

उत्तर – खेल मंत्री अनुराग ठाकुर।

प्रश्न – सात बार के किस फार्मूला वन चैंपियन ने लंदन के विंडसर कैसल में नाइटहुड प्राप्त किया ?

उत्तर – लुईस हैमिल्टन।

प्रश्न – Tracking Universal Coverage 2021 Global monitoring रिपोर्ट किसने जारी की ?

उत्तर – विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization – WHO) ने।

प्रश्न – व्हाट्सअप ने भारत के कितने गाँवों के लिए डिजिटल भुगतान उत्सव की घोषणा की ?

उत्तर – 500 गाँव।

प्रश्न – ओमिक्रोन वैरिएंट का पता लगाने हेतु किस संस्थान द्वारा RT-PCR आधारित किट विकसित की गई ?

उत्तर – आईआईटी दिल्ली।

प्रश्न – हाल ही में सॉफ्टवेयर टेक्नालॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया में महानिदेशक के रूप में किसे शामिल किया गया ?

उथ्तर – अरविंद कुमार।

प्रश्न – किस अंतरिक्ष एजेंसी के पार्कर सोलर प्रोब ने सूर्य के ऊपरी वायुमंडल में प्रवेश किया ?

उत्तर – नासा।

प्रश्न – हाल ही में लांच सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड टारपीडो सिस्टम किस संस्थान ने विकसित की ?

उत्तर – रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने।

प्रश्न – अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने हरित ऊर्जा के लिए किसके साथ समझौता किया ?

उत्तर – भारतीय सौर ऊर्जा निगम (Solar Energy Corporation of India – SECI)

Current Affairs in Hindi 17 December 2021

प्रश्न – 8वें हिन्द महासागर संवाद की मेजबानी किस देश ने की ?

उत्तर – भारत।

प्रश्न – चीफ ऑफ स्टाफ केमटी के अध्यक्ष कौन बने ?

उत्तर – जनरल एम. एम. नरवणे।

प्रश्न – ‘राज कपूर : द मास्टर एट वर्क’ के लेखक कौन हैं ?

उत्तर – राहुल रवैल।

प्रश्न – हाल ही में चर्चा में रही ‘मनोहरी गोल्ड टी’ किस राज्य से संबंधित है ?

उत्तर – असम। यह असम की दुर्लभ किस्म की चाय है जो हाल ही में गुवाहाटी चाय नीलामी केंद्र में 1 लाख रुपये किलो के हिसाब से बेची गई।

प्रश्न – Sports Journalists’ Federation of India (SJFI) मेडल 2021 से किसे सम्मानित किया गया ?

उत्तर – सुनील गावस्कर।

प्रश्न – यूएस फैशन ब्रांड ‘पेटागोनिया’ ने किसे अपने परिधानों के लिए चुना ?

उत्तर – खादी डेनिम कपड़ा।

प्रश्न – अमेरिका की कोलंबिया जर्नलिज्म स्कूल ने 2022 के पूर्व छात्र पुरस्कार के लिए किस भारतीय पत्रकार को नामित किया है ?

उत्तर – मालिनी पार्थसारथी। ये हिन्दू ग्रुप पब्लिशिंग की चेयरपर्सन हैं।

प्रश्न – हाल ही में पेटीएम ने किस नाम से एक एडटेक प्लेटफॉर्म लांच किया ?

उत्तर – पेटीएम वेल्थ एकेडमी।

प्रश्न – किस देश ने भारत के साथ आपराधिक मामलों में पारस्परिक कनूनी सहायता के लिए समझौता किया है ?

उत्तर – पैलैण्ड।

प्रश्न – इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल के 7वें संस्करण को कहाँ शुरु किया गया ?

उत्तर – पणजी (गोवा)।

प्रश्न – हाल ही में यूनेस्को ने किसे अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता दी ?

उत्तर – कोलकाता की दुर्गा पूजा।

प्रश्न – किस संगठन ने भारत से चीनी क्षेत्र में अपनी सब्सिडी बापस लेने को कहा है ?

उत्तर – विश्व व्यापार संगठन (World Trade Organization – WTO). 

Current Affairs in Hindi 16 December 2021

प्रश्न – भारत में हर साल विजय दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?

उत्तर – 16 दिसंबर। 1971 ई. में इसी तिथि को पाकिस्तान की सेना ने भारतीय सेना और मुक्तिवाहिनी की संयुक्त सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। इस घटना को आज 50 साल पूरे हो गए।

प्रश्न – एशियन पावर इंडेक्स 2021 में शीर्ष पर कौनसा देश है ?

उत्तर – अमेरिका। एशियाई देशों पर प्रभाव डालने वाले देशों की यह इंडेक्स सिडनी के लोवी इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार की जाती है।

प्रश्न – दुनिया की पहली पेपरलेस सरकार कौनसी बनी ?

उत्तर – दुबई सरकार (संयुक्त अरब अमीरात)।

प्रश्न – ओलंपिक 2024 का उद्घाटन किस नदी पर होगा ?

उत्तर – सीन नदी। यह फ्रांस में है, फ्रांस की राजधानी पेरिस इसी नदी के तट पर बसा है।

प्रश्न – सरकार ने मां उमिया धाम विकास परियोजना की आधारशिला किस राज्य में रखी ?

उत्तर – गुजरात।

प्रश्न – धनरेखा योजना बचत जीवन बीमा योजना हाल ही में किसने शुरु की ?

उत्तर – LIC

प्रश्न – बीसीसीआई ने किन क्रिकेटरों के लिए हाल ही में एक कमेटी बनाई है ?

उत्तर – दिव्यांग क्रिकेटर।

प्रश्न – अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए सैटेलाइट ‘शिजियन-6 05’ किस देश ने लांच किया ?

उत्तर – चीन।

प्रश्न – हरित उत्पादन के लिए BPCL ने किसके साथ समझौता किया ?

उत्तर – भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC)

Current Affairs in Hindi 15 December 2021

प्रश्न – हाल ही में हुए हेलीकॉप्ट क्रैश में एकमात्र जीवित बचे कैप्टन कौन थे जिनका आज निधन हो गया ?

उत्तर – कैप्टन वरुण सिंह। 8 दिसंबर को तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में सीडीएस जनरल विपिन रावत सहित 13 लोगों की मृत्यु हो गई थी। कैप्टन वरुण सिंह ही एकमात्र जीवित व्यक्ति बचे थे। आज ये भी जिंदगी की जंग को हार गए।

प्रश्न – अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस (International Tea Day) कब मनाया जाता है ?

उत्तर – 15 दिसंबर को।

प्रश्न – अमेरिकी राष्ट्रपति कार्मिक व्हाइट हाउस कार्यालय के प्रमुख पद पर किसे पदोन्नत किया गया ?

उत्तर – गौतम राघवन। ये भारतीय मूल के अमेरिकी राजनीतिक सलाहकार हैं।

प्रश्न – भारत के पहले ड्रोन मेले का आयोजन कहाँ पर किया गया ?

उत्तर – ग्वालियर (मध्यप्रदेश)।

प्रश्न – हाल ही में ‘Watershed : How We Destroyed India’s Water and How We can save It’ पुस्तक किसने लिखी ?

उत्तर – मृदुला रमेश। ये सुंदरम क्लाइमेट इंस्टीट्यूट की संस्थापक हैं। ये World Wild Fund (WWF), भारत के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की सदस्य हैं। ये National Institute of Technology, Andhra Pradesh में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की चेयरपर्सन भी हैं।

इसे भी पढ़ें  हिंदी करेंट अफेयर्स जनवरी 2021 (Current Affairs in Hindi)

प्रश्न – भारत ने कहाँ पर आयोजित एशियाई रोइंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण और 4 रजत पदक जीते ?

उत्तर – थाईलैंड।

प्रश्न – हाल ही में चर्चा में रहा बक्सा टाइगर रिजर्व किस राज्य से संबंधित है ?

उत्तर – पश्चिम बंगाल।

प्रश्न – अबू धाबी जीपी 2021 में किसने अपना पहला एफ1 ड्राइवर्स चैंपियनशिप खिताब जीता ?

उत्तर – मैक्स वेरस्टापेन। इन्होंने यह खिताब मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन को हराकर जीता।

प्रश्न – आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के तहत सर्वाधिक लाभार्थियों वाला राज्य कौनसा है ?

उत्तर – महाराष्ट्र।

प्रश्न – किस देश के राष्ट्रपति कैस सैयद ने संवैधानिक जनमत संग्रह की घोषणा की ?

उत्तर – ट्यूनीशिया।

प्रश्न – टाइम पत्रिका द्वारा 2021 का एथलीट ऑफ द् ईयर किसे चुना गया ?

उत्तर – सिमोन बाइल्स (अमेरिकी जिमनास्ट)।

Current Affairs in Hindi 14 December 2021

प्रश्न – राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?

उत्तर – 14 दिसंबर। इसे मनाने की शुरुवात 1991 ई. में हुई थी।

प्रश्न – टाइम पर्सन ऑफ द् ईयर 2021 कौन बना ?

उत्तर – एलन मस्क।

प्रश्न – डॉ. एस. स्कडर ओरेशन अवार्ड से हाल ही में किसे सम्मानित किया गया ?

उत्तर – अजीम प्रेमजी। ये विप्रो लिमिटेड के संस्थापक अध्यक्ष हैं।

प्रश्न – फिडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप किसने जीती ?

उत्तर – मैग्नस कार्लसन (नॉर्वे)।

प्रश्न – हाल ही में संयुक्त राष्ट्र बाल एजेंसी यूनिसेफ का अगला प्रमुख किसे बनाया गया है ?

उत्तर – Catherine Russell (कैथरीन रसेल)।

प्रश्न – किस भारतीय राज्य में हाल ही में कोविड-19 और डेंगू के संयोजन से कोविडेंगू के मामले देखे गए हैं ?

उत्तर – तेलंगाना।

प्रश्न – किस क्षेत्र की ब्रायड्स व्हेल को हाल की में तुप्तप्राय घोषित किया गया है ?

उत्तर – मैक्सिको की खाड़ी।

प्रश्न – लोकपाल के अध्यक्ष कौन हैं जिन्होंने शिकायतों के प्रबंधन हेतु हाल ही में डिजिटल प्लेटफॉर्म का उद्घाटन किया ?

उत्तर – न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष।

प्रश्न – भारत ने सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड टॉरपीडो सिस्टम कहाँ से लांच किया ?

उत्तर – अब्दुल कलाम द्वीप (ओडिशा तट)।

प्रश्न – हाल ही में किसने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति पर अत्याचार के खिलाफ राष्ट्रीय हेल्पलाइन शुरु की ?

उत्तर – डॉ. वीरेंद्र कुमार (सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री)।

प्रश्न – भारत में क्यूबा का नया राजदूत किसे बनाया गया है ?

उत्तर – एलेजांद्रो सिमंकास मारिन।

प्रश्न – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम के पहले चरण का उद्घाटन कहाँ पर किया ?

उत्तर – वाराणसी।

प्रश्न – फ्लिपकार्ट ने किस एग्रीटेक स्टार्टअप में 145 मिलियन डॉलर का निवेश किया ?

उत्तर – निन्जाकार्ट।

Current Affairs in Hindi 13 December 2021

प्रश्न – मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब किसने जीता ?

उत्तर – हरनाज संधू (भारत)।

प्रश्न – किस राज्य सरकार ने हाल ही में सामान्य वर्ग आयोग की स्थापना की ?

उथ्तर – हिमाचल प्रदेश सरकार।

प्रश्न – इंडिया स्किल रिपोर्ट 2022 में कौनसा राज्य शीर्ष पर है ?

उथ्तर – महाराष्ट्र। यह रिपोर्ट Wheebox द्वारा जारी की गई है। यह इस रिपोर्ट का 9वां संस्करण है।

प्रश्न – न्यू कैलेडोनिया के दक्षिण प्रशांत द्वीप समूह ने किस देश के साथ रहने का विकल्प चुना ?

उत्तर – फ्रांस। अलगाववादियों ने इस जनमत संग्रह का वहिष्कार किया। वोट देने वाले लोगों में 96 प्रतिशत ने फ्रांस के पक्ष में मतदान किया।

प्रश्न – दक्षिण अमेरिका के किस देश ने समलैंगिक विवाह को मंजूरी प्रदान की है ?

उत्तर – चिली।

प्रश्न – किस देश के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने संयुक्त अरब अमीरात की ऐतिहासिक यात्रा की ?

उत्तर – इजराइल

प्रश्न – 2021 में भारत में गूगल पर सर्वाधिक सर्च किये जाने वाले व्यक्ति कौन हैं ?

उत्तर – नीरज चोपड़ा। ये ओलंपिक स्वर्ण विजेता हैं।

प्रश्न – उपन्यास ‘Interview With the Vampire’ की लेखिका कौन हैं जिनका हाल ही में निधन हो गया ?

उत्तर – ऐनी राइस।

प्रश्न – नीति आयोग किस राज्य या केंद्रशासित प्रदेश में 1000 अटल टिकटिंग प्रयोगशालाएं स्थापित करेगा ?

उत्तर – जम्मू-कश्मीर में।

प्रश्न – बर्ड फ्लू की सूचना के बाद हाल ही में किस राज्य ने 12000 से अधिक बत्तखों को मार दिया ?

उत्तर – केरल।

Current Affairs in Hindi 12 December 2021

प्रश्न – संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस कब मनाया गया ?

उत्तर – 12 दिसंबर को।

प्रश्न – अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस कब मनाया गया ?

उत्तर – 12 दिसंबर को। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार इस साल इसकी थीम ‘Leave no one’s Health Behind : Invest in Health Systems for All’

प्रश्न – नुपी लाल दिवस किस राज्य में मनाया जाता है। ?

उत्तर – मणिपुर। ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध न्याय के लिए लड़ने वाली बहादुर महिलाओं को श्रंद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। हर साल 12 दिसंबर को मनाया जाता है।

प्रश्न – हाल ही में श्रीलंकाई नागरिक प्रियंता कुमार को किस देश में ईश निन्दा के आरोप में पीट-पीटकर मार डाया गया ?

उत्तर – पाकिस्तान।

प्रश्न – रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रिटिश आर्किटेक्ट्स (BIRA) द्वारा किस भारतीय वास्तुकार को रॉयल गोल्ड मेडल 2022 दिया गया ?

उत्तर – बालकृष्ण दोशी।

प्रश्न – नीति आयोग ने किस संस्था के साथ मिलकर कॉन्वोक 2021-22 लांच किया ?

उत्तर – भारती फाउंडेशन।

प्रश्न – भारतीय रिजर्व बैंक ने कितनी धनराशि से अधिक के लेनदेन पर Legal Entity Identifier (LEI) अनिवार्य किया ?

उत्तर – 50 करोड़ रुपये।

प्रश्न – इसरो ने NavIC मैसेजिंग सेवा विकसित करने के लिए किसके साथ समझौता किया ?

उत्तर – ओप्पो (स्मार्टफोन निर्माता)।

प्रश्न – सरकारी आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर 2021 में औद्योगिक उत्पाद में कितनी वृद्धि हुई ?

उत्तर – 3.2 प्रतिशत।

प्रश्न – किस देश ने ताइवान से राजनयिक संबंध तोड़कर चीन को मान्तयता दी ?

उत्तर – निकारागुआ।

प्रश्न – सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप किस राज्य ने जीती ?

उत्तर – मणिपुर।

प्रश्न – किस कंपनी ने भारत में साइबर सुरक्षा कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुवात की ?

उत्तर – माइक्रोसॉफ्ट।

प्रश्न – UNGA ने हाल ही में किसे पर्यवेक्षक का दर्जा प्रदान किया ?

उत्तर – अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन को।

प्रश्न – ताशकंद में राष्ट्रमण्डल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में किसने स्वर्ण पदक जीता ?

उत्तर – झिल्ली दलबेहेरा (भारत)।

प्रश्न – किस राज्य के मुख्यमंत्री ने हाल ही में ‘दूध मूल्य प्रोत्साहन योजना’ शुरु की ?

उत्तर – उत्तराखण्ड।

Current Affairs in Hindi 11 December 2021

प्रश्न – अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?

उत्तर – 11 दिसंबर को।

प्रश्न – फॉर्च्यून इंडिया 2021 के अनुसार भारत की सबसे शक्तिशाली महिला किसे घोषित किया गया ?

उत्तर – निर्मला सीतारमण (केंद्रीय वित्त मंत्री)। इनके बाद क्रमशः नीता अंबानी, सौम्या स्वामीनाथन, किरण मजूमदार शॉ, सुचित्रा एल्ला।

प्रश्न –  Environment, Social, and Governance (ESG) रिपोर्ट जारी करने वाली पहली भारतीय एयरलाइन कौनसी है ?

उत्तर – इंडिगो।

प्रश्न – किस राज्य में स्थित हैदरपुर आर्द्रभूमि को रामसर साइट के रूप में मान्यता दी गई ?

उत्तर – उत्तरप्रदेश।

प्रश्न – 2009 के बाद से स्वयं भुगतान करने वाले पहले स्पेस यात्री कौन बने ?

उत्तर – युसाकु मेजावा, और योजो हिरानो (जापान)।

प्रश्न – 2021 तक विश्व की सबसे कीमती एडटेक कंपनी कौनसी है ?

उत्तर – बायजूज।

प्रश्न – एशिया यूथ पैरा गेम्स 2021 में भारत ने कितने मैडल जीते ?

उत्तर- 41 मेडल।

प्रश्न – केंद्रीय मंत्रिमण्डल ने किस साल तक प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को जारी रखने की मंजूरी प्रदान की है ?

उत्तर – 2024 तक।

प्रश्न – किस ऑपरेशन के तहत 110 भारतीय व अफगान नागरिकों को काबुल से एयरलिफ्ट किया गया ?

उत्तर – ऑपरेशन देवी शक्ति।

प्रश्न – एयरटेल इंडिया और इन्वेस्ट इंडिया ने हाल ही में कौनसा चैलेंज लांच किया ?

उत्तर – स्टार्टअप इनोवेशन चैलेंज।

प्रश्न – रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने किस बैंक को अनुसूचित बैंक का दर्जा दिया ?

उत्तर – पेटीएम पेमेंट्स बैंक।

Current Affairs in Hindi 10 December 2021

प्रश्न – संयुक्त राष्ट्र ने मानवाधिकार दिवस कब मनाया ?

उत्तर – 10 दिसंबर को।

प्रश्न – सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय वरिष्ठ नागरिकों के लिए कौनसी अम्ब्रेला योजना लागू कर रहा है ?

उत्तर – अटल वयो अभ्युदय योजना।

प्रश्न – नागरिक उड्डयन मंत्रालय  ने कोविड के दौरान निर्बाध हवाई यात्रा हेतु कौनसा पोर्टल लांच किया ?

उत्तर – एयर सुविधा।

प्रश्न – हाल  ही में किस किस अंतरिक्ष एजेंसी ने अपना लेजर कम्युनिकेशन रिले डिमान्स्ट्रेशन लांच किया ?

उत्तर – नासा।

प्रश्न – अंतर्राष्ट्रीय आइडिया के सलाहकार मण्डल में शामिल होने के लिए किस भारतीय नौकरशाह को आमंत्रित किया गया ?

उत्तर – सुनील अरोड़ा।

प्रश्न – विश्व मलेरिया रिपोर्ट 2021 के अनुसार साल 2020 में मलेरिया से कितनी मौतें हुईं ?

उत्तर – 6.27 लाख। जो पिछले साल 2019 की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक हैं।

प्रश्न – CBI और ED के निदेशकों का कार्यकाल 2 साल से बढ़ाकर कितना करने के लिए लोकसभा में 2 विधेयक पारित किये गए ?

उत्तर – 5 साल।

प्रश्न – कैबिनेट ने किन नदियों को जोड़ने की परियोजना को मंजूरी दी ?

उत्तर – केन बेतबा नदियां।

प्रश्न – किस देश द्वारा आयोजित G-20 अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में निर्मला सीतारमण ने वर्चुअली भाग लिया ?

उत्तर – इंडोनेशिया।

प्रश्न – एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने भारत में शहरी सेवाओं में सुधार हेतु कितने ऋण को मंजूरी प्रदान की ?

उत्तर – 2645 करोड़ रुपये।

प्रश्न – राष्ट्रमण्डल भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2021 में स्वर्णपदक किसने जीता ?

उत्तर – संकेत महादेव सरगर।

प्रश्न – भारत की वाणिज्यिक अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें कब तक निलंबित रहेंगी ?

उत्तर – 31 जनवरी 2021

प्रश्न – किस देश ने हाल ही में अमेजन पर 1.3 बिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया ?

उत्तर – इटली।

प्रश्न – दुनिया में पत्रकारों का सबसे बड़ा बंदी कौनसा देश है ?

उत्तर  – चीन।

प्रश्न – अमेरिका के बाद अब किस देश ने बीजिंग शीतकालीन सत्र-2022 के राजनयिक बहिष्कार की घोषणा की ?

उत्तर – यूके, कनाडा, आस्ट्रेलिया।

Current Affairs in Hindi 9 December 2021

प्रश्न – अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर – 9 दिसंबर।

प्रश्न – ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के हवाई संस्करण का परीक्षण किस विमान से किया गया ?

उत्तर – सुखोई 30 MK-1

प्रश्न – आत्मनिर्भर कृषक एकीकृत विकास योजना को लागू करने की मंजूरी किस राज्य ने प्रदान की ?

उत्तर – उत्तर प्रदेश।

प्रश्न – किस भाषा के लेखक दामोदर मौजो को हाल ही में 2022 के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?

उत्तर – कोंकणी।

प्रश्न – असमिया के किस लेखक को हाल ही में 2022 के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?

उत्तर – नीलमणि फूकन।

प्रश्न – UPI ट्रांजेक्शन लिमिट को 2 लाख से बढ़ाकर कितनी की जाएगी ?

उत्तर  – 5 लाख।

प्रश्न – उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बुंदेलखण्ड क्षेत्र को लाभान्वित करने हेतु 44605 करोड़ की कौनसी योजना को मंजूरी दी गई है ?

उत्तर – नदियों को जोड़ने की परियोजना।

प्रश्न – हाल ही में चर्चा में रही कोन्याक जनजाति किस राज्य से संबंधित है ?

उत्तर – नागालैंड।

प्रश्न – भारतीय नौसेना ने हाल ही में किस सर्वेक्षण पोत को लांच किया ?

उत्तर – संध्याक।

प्रश्न – हाल ही में अमेरिका ने किस देश को यूक्रेन पर आक्रमण न करने की चुनौती दी है ?

उत्तर – रूस।

प्रश्न – दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में कौनसी भारतीय महिला 37वें स्थान पर है ?

उत्तर – निर्मला सीतारमण।

प्रश्न – जर्मनी के चांसलर के रूप में किसने एंजेला मर्केल का स्थान लिया ?

उत्तर – ओलाफ स्कोल्ज।

Current Affairs in Hindi 8 December 2021

प्रश्न – दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ चार्टर दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर – 8 दिसंबर।

प्रश्न – सार्क चार्टर कि 1985 ई. में कित सिथि को अपनाया गया था ?

उत्तर – 8 दिसंबर।

प्रश्न – किस मंत्रालय द्वारा 8 से 14 दिसंबर तक ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है ?

उत्तर – बिजली मंत्रालय।

प्रश्न – चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (CDS) बिपिन रावत का किस राज्य में हुई हवाई दुर्घटना में निधन हो गया ?

उत्तर – तमिलनाडु।

उत्तर – सिप्रियन फोयस प्राइज किस क्षेत्र से संबंधित है ?

प्रश्न – गणित।

उत्तर – किस भारतीय शहर ने पहली बार भारत रूस 2+2 संवाद की मेजबानी की ?

प्रश्न – नई दिल्ली।

प्रश्न – बिम्सटेक के मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास PANEX-21 का आयोजन 20 से 22 दिसंबर के बीच कहाँ पर किया जाएगा ?

उत्तर – पुणे (महाराष्ट्र)

प्रश्न – हाल ही में महिला आयोग द्वारा राजनीति में महिलाओं के अखिल भारतीय क्षमता निर्माण हेतु किस कार्यक्रम की शुरुवात की गई ?

उत्तर – She is a Changemaker.

प्रश्न – उत्तर प्रदेश की सीएम ने एम्स, ICMR के क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र और उर्वरक संयंत्र का उद्घाटन कहाँ पर किया ?

उत्तर – गोरखपुर।

प्रश्न – पद्मश्री से सम्मानित किस शिक्षक का हाल ही में 104 वर्ष की अवस्था में ओडिशा में निधन हो गया ?

उत्तर – नंदा प्रुस्टी।

प्रश्न – किस राज्य में जल आपूर्ति व स्वच्छता में सुधार हेतु भारत ने एशियाई विकास बैंक (ADB) के साथ 125 मिलियन डॉलर का ऋण समझौता किया ?

उत्तर – उत्तराखण्ड।

प्रश्न – किस राज्य में शहरी गरीबों के लिए किफायती आवास प्रदान करने हेतु भारत ने एशियाई विकास बैंक (ADB) के साथ 150 मिलियन डॉलर का ऋण समझौता किया ?

इसे भी पढ़ें  राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द

उत्तर – तमिलनाडु।

प्रश्न – किस देश के अनुसंधान केंद्र के साथ भारतीय की तीन स्टील कंपनियों ने समझौता किया ?

उत्तर – रूस।

प्रश्न – Chocolate Bordered Flitter नामक तितली की प्रजाति की खोज किस राज्य में की गई ?

उत्तर – सिक्किम। इस तितली का बैज्ञानिक नाम Zographetus Dzonguensis है।

प्रश्न – हाल ही में 64वें राजस्व खुफिया निदेशालय स्थापना दिवस को किसने संबोधित किया ?

उत्तर – निर्मला सीतारमण।

प्रश्न – डिवस कप 2021 का खिताब किसने जीता ?

उत्तर – रूस।

Current Affairs in Hindi 7 December 2021

प्रश्न 1 – सशस्त्र सेना झण्डा दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर – 7 दिसंबर।

प्रश्न 2 – अंतर्राष्ट्रीय उड्डयन दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर – 7 दिसंबर।

प्रश्न 3 – किस राज्य के आदिवासी संगठन स्वदेशी समुदायों हेतु एक अलग राज्य ‘ग्रेटर टिपरालैंड’ की मांग कर रहे हैं ?

उत्तर – त्रिपुरा।

प्रश्न 4 – संसद की लोकलेखा समिति ने हाल ही में कितने वर्ष पूरे कर लिये ?

उत्तर – 100 वर्ष।

प्रश्न 5 – हाल ही में 21वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन का आयोजन कहाँ पर हुआ ?

उत्तर – नई दिल्ली।

प्रश्न 6 – भारत ने किस देश से 6 लाख AK-203 राइफलों की खरीद के लिए समझौता किया है ?

उत्तर – रूस।

प्रश्न 7 – भारत में ATM कितने हैं ?

उत्तर – 2 लाख 13 हजार से अधिक।

प्रश्न 8 – विश्व पेट्रोलियम कांग्रेस का आयोजन 5 से 9 दिसंबर के बीच कहाँ पर किया जा रहा है ?

उत्तर – ह्यूस्टन (अमेरिका)।

प्रश्न 9 – अमेरिकी के राष्ट्रपति पद के किस पूर्व उम्मीदवार का 98 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया ?

उत्तर – बॉब डोल।

प्रश्न 10 – जेद्दाह में फार्मूला वन सऊदी अरब ग्रैंड प्रिक्स का खिताब किसने जीता ?

उत्तर – लुईस हैमिल्टन।

Current Affairs in Hindi 6 December 2021

प्रश्न 1 – बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत-बांग्लादेश ने संयुक्त रूप से किस तिथि को मैत्री दिवस मनाया ?

उत्तर – 6 दिसंबर।

प्रश्न 2 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में 18000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया ?

उत्तर – उत्तराखण्ड।

प्रश्न 3 – किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कोनिजेती रोसैया का हाल ही में 88 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया ?

उत्तर – आंध्रप्रदेश।

प्रश्न 4 – संसद की लोकलेखा समिति के शताब्दी समारोह का उद्घाटन किसने किया ?

उत्तर – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।

प्रश्न 5 – 6 से 19 दिसंबर तक सैन्य अभ्यास EKUVERIN किन देशों के बीच आयोजित किया जा रहा है ?

उत्तर – भारत और मालदीव।

प्रश्न 6 – भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का नया अध्यक्ष किसे बनाया गया है ?

उत्तर – अलका उपाध्याय।

प्रश्न 7 – भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का नया अध्यक्ष कौन बना ?

उत्तर – संजय बंधोपाध्याय।

प्रश्न 8 – राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक कौन बनाए गए हैं ?

उत्तर – अशोक कुमार।

प्रश्न 9 – भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहाँ पर 5वें हिन्द महासागर सम्मेलन को संबोधित किया ?

उत्तर – अबू धाबी।

प्रश्न 10 – दो अन्य लोगों के साथ भारतीय मूल के किस अमेरिकी गणितज्ञ को हाल ही में सिप्रियन फोयस पुरस्कार से सम्मानित किया ?

उत्तर – निखिल श्रीवास्तव।

प्रश्न 11 – संयुक्त अरब अमीरात किस देश से 18 अरब डॉलर में 80 राफेल जेट खरीदेगा ?

उत्तर – फ्रांस।

प्रश्न 12 – मैड्रिड में आयोजित डेविस कप टूर्नामेंट किसने जीता ?

उत्तर – रूस ने।

Current Affairs in Hindi 5 December 2021

प्रश्न 1 – किस बैंक ने महिलाओं के लिए बचत योजना लांच की है ?

उत्तर – फेडरल बैंक। इस बैंक की स्थापना 23 अप्रैल 1931 को हुई थी। इसका मुख्यालय केरल के अलुवा में है।

प्रश्न 2 – दूरदर्शन केंद्र के अर्थ स्टेशन का उद्घाटन हाल ही में कहाँ पर किया गया ?

उत्तर – गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)। इसे सात करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।

प्रश्न 3 – साल 2024 तक भारत में कुल कितने परमाणु रिएक्टर होंगे ?

उत्तर – 9

प्रश्न 4 – किस केंद्रशासित प्रदेश ने तात्कालिक प्रभाव से कोविड वैक्सीन को अनिवार्य कर दिया है ?

उत्तर – पदुच्चेरी।

प्रश्न 5 – हाल ही में इस्त्राइली प्रधानमंत्री ने अमेरिका की किस देश से परमाणु वार्ता रोकने की अपील की ?

उत्तर – ईरान।

प्रश्न 6 – भारत के हवाई अड्डों पर फेस रिकाग्नाइजेशन स्कैनिंग कब से शुरु हो जाएगी ?

उत्तर – साल 2022 से।

प्रश्न 7 – अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की नई डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर कौन बनीं ?

उत्तर – गोता गोपीनाथ

प्रश्न 8 – वॉल्ट डिजनी की पहली महिला अध्यक्ष कौन बनीं ?

उत्तर – सूजन अर्नोल्ड।

प्रश्न 9 – हाल ही में जी-20 Troika में कौन-कौन से देश शामिल हुए ?

उत्तर – भारत, इंडोनेशिया, इटली।

प्रश्न 10 – केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) का नया अध्यक्ष कौन बना ?

उत्तर – विवेक जौहरी।

प्रश्न 11 – हाल ही में चेक का नया प्रधानमंत्री कौन बना ?

उत्तर – पेट्र फियाला।

प्रश्न 12 – हाल ही में किस राज्य की पुलिस ने ‘Call Your Cop’ नामक मोबाइल एप लांच की ?

उत्तर – नागालैंड पुलिस।

प्रश्न 13 – रूस के सहयोग से भारत में 5 लाख राइफलों का निर्माण कहाँ पर होगा ?

उत्तर – अमेठी (उत्तर प्रदेश)। केंद्र सरकार ने हाल ही में अमेठी में रूस के सहयोग से AK-203 असॉल्ट राइफल के निर्माण मंजूरी दी है।

प्रश्न 14 – एक ही पारी में 10 विकेट लेने वाले विश्व के तीसरे क्रिकेटर कौन बने ?

उत्तर – एजाज यूनुस पटेल। ये न्यूजीलैंड टीम के क्रिकेटर हैं। इनका जन्म भारत में मुम्बई(महाराष्ट्र) में हुआ था।

प्रश्न 15 – प्रदानमंत्री रिसर्च फैलोशिप के लिए हाल ही में किसका चयन हुआ ?

उत्तर – रुबीना (जामिया मिलिया इस्लामिया की शोधार्थी)।

प्रश्न 16 – National Highway Authority of India (NHAI) का नया चेयरमैन किसे बनाया गया है ?

उत्तर – अलका उपाध्याय।

प्रश्न 17 – अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?

उत्तर – 5 दिसंबर।

प्रश्न 18 – विश्व मृदा दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?

उत्तर – 5 दिसंबर।

Current Affairs in Hindi 4 December 2021

प्रश्न 1- भारतीय नौसेना दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?

उत्तर – 4 दिसंबर। इस साल (2021) की थीम ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ है।

प्रश्न 2 – इंडिया फाउंडेशन द्वारा पांचवें हिन्द महासागर सम्मेलन का आयोजन कहाँ पर किया गया ?

उत्तर – अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात)।

प्रश्न 3 – हाल ही में चर्चा में रहा अलीपुर जूलॉजिकल गार्डन किस राज्य मे स्थित है ?

उत्तर – पश्चिम बंगाल।

प्रश्न 4 – हाल ही में बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात ‘जवाद’ का नामकरण किस देश ने किया ?

उत्तर – सऊदी अरब

प्रश्न 5 – किस राज्य ने ‘पाइक विद्रोह – 1817’ को इतिहास की पाठ्यपुस्तकों में केस स्टडी के रूप में शामिल किया ?

उत्तर – ओडिशा।

प्रश्न 6 – एशियन डेवलपमेंट बैंक ने स्कूली शिक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से कितने रुपये के ऋण को मंजूरी प्रदान की ?

उत्तर – 3752 करोड़ रुपये।

प्रश्न 7 – संचार राज्यमंत्री ने महिंद्रा ग्रुप के कितने वर्ष पूरे होने  पर स्मारक डाक टिकट जारी किया ?

उत्तर – 75 वर्ष।

प्रश्न 8 – विश्व असमानता रिपोर्ट के अनुसार विश्व के 1 प्रतिशत अमीरों के पास कितनी सम्पत्ति है ?

उत्तर – 38 प्रतिशत।

प्रश्न 9 – वर्ल्ड एथलेटिक्स ने हाल ही में वूमन ऑफ ईयर अवार्ड से किसे सम्मानित किया ?

उत्तर – अंजू बॉबी जॉर्ज।

प्रश्न 10 – किस भारतीय परियोजना ने हाल ही में 2 यूनेस्को विरासत पुरस्कार जीते ?

उत्तर – निजामुद्दीन बस्ती परियोजना (दिल्ली)

प्रश्न 11 – समुद्री तटों को कचरे से मुक्त करने के उद्देश्य से 1 माह तक NCC द्वारा किस नाम से अभियान चलाया जाएगा ?

उत्तर – पुनीत सागर अभियान।

प्रश्न 12 – असम की राज्य सरकार द्वारा ‘असम बैभव पुरस्कार’ से किसे सम्मानित किया जाएगा ?

उत्तर – रतन टाटा।

प्रश्न 13 – नेशनल एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी का अध्यक्ष किसे बनाया गया है ?

उत्तर – प्रदीप शाह।

प्रश्न 14 – हाल ही में स्पेसएक्स ने केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन (फ्लोरिडा, अमेरिका) से कितने सैटेलाइट लांच किये।

उत्तर –48 स्टारलिंक इंटरनेट, 2 ब्लैक स्काई सैटेलाइट।

प्रश्न 15 – अंतर्राष्ट्रीय बैंक दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?

उत्तर – 4 दिसंबर। इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा साल 2019 में नामित किया गया था।

Current Affairs in Hindi 3 December 2021

प्रश्न 1 – किस देश के संसदीय मण्डल के हाल ही में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की ?

उत्तर – मंगोलिया।

प्रश्न 2 – राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम के लिए एशियाई विकास बैंक भारत को कितना ऋण प्रदान करेगा ?

उत्तर – 250 मिलियन डॉलर।

प्रश्न 3 – भारत पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष किसे बनाया गया है ?

उत्तर -संबित पात्रा।

प्रश्न 4 – Whatsapp ने अक्टूबर 2021 में भारत में कितने अकाउंट बैन किये ?

उत्तर – 20 लाख।

प्रश्न 5 – भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा हाल ही में भारतीय पेशेवरों के फोरम का आयोजन कहाँ पर किया गया ?

उत्तर – गुआंगजो (दक्षिण चीन)।

प्रश्न 6 – रूस में किस भारतीय राजदूत ने ब्लादिमीर पुतिन को परिचय पत्र दिया ?

उत्तर – पवन कपूर।

प्रश्न 7 – हाल ही में हर्षवर्धन ऋंगला ने किस देश के लिए यूरोपीय संघ के विशेष दूत से मुलाकात की ?

उत्तर – अफगानिस्तान।

प्रश्न 8 – अमेरिकी गायिका रिहाना को हाल ही में किस देश द्वारा राष्ट्रीय नायक घोषित किया गया ?

उत्तर – बारबाडोस।

प्रश्न 9 – शियोमारा कास्त्रो किस देश की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।

उत्तर – होंडुरस।

प्रश्न 10 – किस देश में हाल ही में एक सैन्य हैलीकॉप्टर दुर्घटना में 14 लोगों की जान गई ?

उत्तर – अजरबैजान।

प्रश्न 11 – चीन ने किस देश के साथ अपनी पहली बेल्ट एण्ड रोड इनिशिएटिव (BRI) ट्रेन शुरु की ?

उत्तर – लाओस।

प्रश्न 12 – दसवीं वार्षिक विश्व सहकारी मॉनिटर रिपोर्ट 2021 में शीर्ष पर कौनसी कंपनी है ?

उत्तर – IFFCO (Indian Farmers Fertiliser Co-operative).

Current Affairs in Hindi 2 December 2021

प्रश्न 1 – 2 दिसंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है ?

उत्तर – विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस। अंतर्राष्ट्रीय दास प्रथा अन्मूलन दिवस।

प्रश्न 2 – अंगदान के मामले में भारत विश्व में कौनसे स्थान पर है ?

उत्तर – तीसरे। अमेरिका व चीन इस मामले में शीर्ष पर हैं।

प्रश्न 3 – हाल ही में इंटरपोल द्वारा किस नाम से एक ऑपरेशन किया गया ?

उत्तर – HAECI-2

प्रश्न 4 – हाल ही में ‘मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना किस भारतीय राज्य/केंद्रशासित प्रदेश द्वारा लागू की गई ?

उत्तर – दिल्ली।

प्रश्न 5 – हाल ही में मैग्डेलेना किस देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं ?

उत्तर – स्वीडन।

प्रश्न 6 – टेनिस के किस खिलाड़ी ने हाल ही में अपना चैलेंजर लेवल का पहला एकल खिताब जीता ?

उत्तर – रामकुमार रामनाथन।

प्रश्न 7 – ‘हनुक्का’ किस समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला एक त्यौहार है ?

उत्तर – यहूदी।

प्रश्न 8 – मध्यप्रदेश अपने किन दो शहरों में पुलिस आयुक्तालय प्रणाली लागू करने जा रहा है ?

उत्तर – भोपाल, व इंदौर।

प्रश्न 9 – पुस्तक ‘नौरोजी : पायनियर ऑफ इंडियन नेशनलिज्म’ के लेखक कौन हैं ?

उत्तर – दिनयार पटेल। इन्हें हाल ही में अपनी इस पुस्तक के लिए कमलादेवी चटोपाध्याय NIF पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है।

प्रश्न 10 – किस राज्य ने हाल ही में फिल्म अभिनेता संजय दत्त को ब्रांड अम्बेसडर बनाया ?

उत्तर – अरुणाचल प्रदेश।

प्रश्न 11 – राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?

उत्तर – 2 दिसंबर को।

Current Affairs in Hindi 1 December 2021

प्रश्न 1 – घर घर जाकर टीकाकरण से संबंधित अभियान को केंद्र सरकार ने कब तक के लिए बढ़ा दिया है ?

उत्तर – 31 दिसंबर 2021

प्रश्न 2 – चारधाम देवस्थानम कानून को हाल ही में किस राज्य ने हटा लिया है ?

उत्तर – उत्तराखण्ड (केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री व यमनोत्री और 49 अन्य मंदिरों को इसके अंतर्गत लाने का लक्ष्य रखा गया था।

प्रश्न 3 – किस भाषा के गीतकार सिरिवेनेला सीताराम शास्त्री का हाल ही में हैदराबाद में निधन हो गया ?

उत्तर – तेलुगू।

प्रश्न 4 – 2021-22 की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में GDP वृद्धि दर कितनी रही ?

उत्तर – 8.4 प्रतिशत।

प्रश्न 5 –  ओमिक्रान कोविड-19 तनाव के प्रसार से निपटने हेतु किस वैश्विक संगठन के स्वास्थ्य मंत्रियों ने  तत्काल कार्यवाही का आह्वान किया है ?

उत्तर – जी-7

प्रश्न 6 – किस देश के मशहूर प्रोफेसर रफीकुल इस्लाम का हाल ही में 87 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया ?

उत्तर – बांग्लादेश।

प्रश्न 7 – भारतीय मूल के किस व्यक्ति को हाल ही में ट्विटर ने अपना CEO बनाया है ?

उत्तर – पराग अग्रवाल।

प्रश्न 8 – बैलन डी’ओर पुरस्कारों का वितरण हाल ही में कहाँ पर किया गया ?

उत्तर – पेरिस (फ्रांस)। पुरुषों के बैलन डी ओर पुरस्कार से लियोनेस मैसी को और महिलाओं में एलेक्सिस पुटेलस को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रश्न 9 – किस राज्य के पर्यटन विभाग ने हाल ही में स्ट्रीट परियोजना लांच की ?

उत्तर – केरल। STREET (Sustainable Tangible Responsible Experiential Ethnic Tourism).

प्रश्न 10 – The State of Food and Agriculture (SOFA)-2021 रिपोर्ट किस संगठन द्वारा जारी की गई ?

उत्तर – खाद्य व कृषि संगठन (Food and Agriculture Organization)

प्रश्न 11 – किस राज्य की स्थापना दिवस के अवसर पर 1 दिसंबर को हार्नबल महोत्सव की शुरुवात हुई।

उत्तर – नागालैंड।

प्रश्न 12 – 1 दिसंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है ?

उत्तर – विश्व एड्स दिवस। Daily Current Affairs

(Visited 53 times, 1 visits today)
error: Content is protected !!