विश्व के प्रमुख देश

विश्व के प्रमुख देश

विश्व के प्रमुख देश नाम के इस लेख में विश्व के प्रमुख देश व उसने संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। साथ ही भारत के पड़ोसी देशों की भी प्रमुख जानकारी इस लेख में दी गई है। यह जानकारी सरकारी नौकरियों के लिए आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

  1. रूस – मॉस्को
  2. अमेरिका – वाशिंगटन डी. सी.
  3. ब्रिटेन – लंदन
  4. चीन – बीजिंग
  5. कनाडा – ओटावा
  6. फ्रांस – पेरिस 
  7. जर्मनी – बर्लिन
  8. ब्राजील – ब्राजीलिया
  9. पाकिस्तान – इस्लामाबाद
  10. अफगानिस्तान – काबुल
  11. बांग्लादेश – ढाका
  12. नेपाल – काठमांडू
  13. म्यांमार – नायपीडाव
  14. भूटान – थिम्पू
  15. श्रीलंका – कोलंबो, श्रीजयवर्धनेपुरा कोट्टे
  16. मालदीव – माले
  17. इंडोनेशिया – जकार्ता
  18. मलेशिया – कुआलालंपुर
  19. स्पेन – मैड्रिड
  20. जापान – टोक्यो
  21. तुर्की – अंकारा
  22. इजराइल – येरुसलेम
  23. नाइजीरिया – अबूजा

1. रूस

क्षेत्रफल की दृष्टि से रूस विश्व का सबसे विस्तृत देश है। पूर्व सोवियत संघ के विघटन के बाद दिसंबर 1991 में रूस का वर्तमान स्वरूप सामने आया, मास्को इसकी राजधानी है। पूर्व सोवियत संघ का लगभग 76 प्रतिशत भाग वर्तमान रूस के पास ही है। इसके विघटन से 15 नए राष्ट्रों का निर्माण हुआ। ये राष्ट्र रूस, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, यूक्रेन, बेलारूस, जार्जिया, अर्मेनिया, किर्गिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, अजरबैजान, माल्दोविया हैं। जॉर्जिया, अजरबैजान और, आर्मेनिया को संयुक्त रूप से काकेशस राज्य के रूप में जाना जाता है।

क्षेत्रीय विस्तार –

भौतिक रूप से यह दो महाद्वीपों यूरोपएशिया में विस्तृत है। पूर्व में प्रशांत महासागर से पश्चिम में बाल्टिक सागर तक इसकी लम्बाई 9000 किलोमीटर है। इसे कुल 11 टाइम जोन में विभक्त किया गया है। उत्तर में आर्कटिक महासागर से दक्षिण में काकेशस पर्वत तक इसका विस्तार 4500 किलोमीटर है। एल्ब्रुश रूस का सर्वोच्च पर्वत शिखर है, यह काकेशस पर्वत श्रंखला का हिस्सा है। अमूर नदी रूस व चीन की सीमा बनाती है। बेयरिंग जलसंधि रूस को अलास्का, अमेरिका (उत्तरी अमेरिका) से पृथक करती है। रूस के दक्षिण में कैस्पियन सागर, कजाकिस्तान, मंगोलिया व चीन हैं।

रूस सामान्य ज्ञान –

  • 1903 ई. में रूस में शोसल डेमोक्रेटिक दल की स्थापना हुई।
  • रूसी क्रांति का प्रमुख कारण प्रथम विश्व युद्ध में रूस की हार था।
  • रूस से राजशाही व्यवस्था का अंत मार्च 1917 ई. में हुआ।
  • 7 नवंबर 1917 की रूस की वोल्शेविक क्रांति का नेता लेनिन था।
  • वोल्शेविक का अर्थ बहुसंख्यक और मेन्शेविक का अर्थ अल्पसंख्यक था।
  • लेनिन ने चेका का गठन किया था।
  • ट्राटस्की ने लाल सेना का गठन किया था।
  • स्थाई क्रांति के सिद्धांत का प्रतिपादक ट्राटस्की था।
  • रूस के शासक को ‘जार‘ कहा जाता था।
  • अलेक्जेंडर द्वितीय को जार मुक्तिदाता के नाम से जाना जाता है।
  • रूस के जार अलेक्जेंडर की हत्या बम बिस्फोट से हुई।
  • निकोलस द्वितीय रूस का अंतिम जार था।
  • एक जार, एक चर्च, एक रूस का नारा निकोलस द्वितीय ने दिया।
  • अन्ना कैरोनिना का लेखक लियो टालस्टॉय था।
  • तुर्गनेव को शून्यवाद का जनक माना जाता है।
  • 16 अप्रैल 1917 को लेनिन ने अप्रैल थीसिस नाम से क्रांतिकारी योजना प्रकाशित की।
  • 1924 ई. में लेनिन की मृत्यु हो गई। परंतु उनका शरीर आज भी वैज्ञानिक ढंग से सुरक्षित रखा गया है।
  • आधुनिक रूस का निर्माता स्टालिन को माना जाता है।

2. अमेरिका

यह उत्तरी अमेरिका महाद्वीप पर अवस्थित है। क्षेत्रफल की दृष्टि से संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व का चौथा सबसे बड़ा देश है। इसकी राजधानी वाशिंगटन डी. सी. है। अमेरिका के मूल निवासियों को रेड इंडियन कहा जाता है। यहाँ की आधिकारिक मुद्रा डॉलर है। यहाँ का डेट्रायट मोटर गाड़ियों के निर्माण के लिए प्रसिद्ध है। सॉफ्टवेयर व कम्प्यूटर उद्योग के लिए विश्व विख्यात सिलिकन वैली यहीं सैन फ्रांसिस्को में है। संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय न्यूयॉर्क में है। अमेरिका के गर्म जल के स्त्रोतों को गीजर कहा जाता है। यहाँ के मोंटाना राज्य की बूटे खान विश्व की सबसे बड़ी तांबे की खान है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बेडेन (20 जनवरी 2021 से) हैं। नैंसी पेलोसी अमेरिकी संसद के सदन प्रतिनिध सभा की पहली महिला स्पीकर बनी।

अमेरिका का इतिहास –

अमेरिका में ब्रिटिश उपनिवेश की नींव जेम्स प्रथम के शासनकाल में डाली गई। 16 दिसंबर 1773 को बोस्टन टी पार्टी की घटना हुई। इस घटना का नायक सैमुएल एडम्स था। अमेरिका 4 जुलाई सन् 1776 ई. को आजाद हुआ। अमेरिका स्वतंत्रता संग्राम सितम्बर 1783 में पेरिस की संधि के तहत समाप्त हुआ। अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के नायक जॉर्ज वाशिंगटन थे। बाद में ये अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने। 1789 ई. में इसने अपना संविधान लागू किया। लिखित संविधान व मौलिक अधिकार लागू करने वाला यह विश्व का पहला देश है। 1808 ई. में अमेरिका ने दासों के आयात को समाप्त किया। अमेरिका फिलोसोफिकल सोसाइटी की स्थापना बेंजामिन फ्रैंकलिन ने की थी।

अब्राहम लिंकन –

1860 ई. में अब्राहित लिंकन अमेरिका के राष्ट्रपति बने। 12 अप्रैल 1861 ई. को अमेरिकी ग्रह युद्ध की शुरुवात दक्षिणी कैरोलिना राज्य से हुई। उत्तरी राज्य दासता के विरोधी और दक्षिणी राज्य इसके समर्थक थे। 1 जनवरी 1863 ई. को अब्राहम लिंकन ने दास प्रथा को समाप्त कर दिया। 4 मार्च 1865 ई. को जॉन विल्कीज वूथ ने अब्राहम लिंकन की हत्या कर दी। 26 मई 1865 ई. में अमेरिकी गृह युद्ध की समाप्ति हो गई।

3. ब्रिटेन

ब्रिटेन एक साम्राज्यवादी देश था, इसका प्रभुत्व विश्व भर में था। एक वक्त था जब ब्रिटेन के साम्राज्य में सूर्यास्त नहीं होता था। देश की राजधानी लंदन है, यह टेम्स नदी के तट पर बसी है।  इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स को संयुक्त रूप से ब्रिटेन के रूप में जाना जाता है। इसी में उत्तरी आयरलैंड को भी मिला लो तो इसे संयुक्त रूप से यूनाइटेड किंगडम कहा जाता है। अर्थात इंग्लैंड + स्कॉटलैंड + वेल्स = ब्रिटेन।  इंग्लैंड + स्कॉटलैंड + वेल्स + उत्तरी आयरलैंड = यूनाइटेड किंगडम। देश की मध्यवर्ती उच्च भूमि मूरलैंड के नाम से जानी जाती है। टेम्स, मर्सी, टाईन, सेबर्न यहां की प्रमुख नदियां हैं।

इंग्लैंड की क्रांति –

  • इंगलैंड के सामंतों ने 1215 ई. में शासक जॉन को एक अधिकारपत्र पर हस्ताक्षर करने पर मजबूर किया। इस अधिकार पत्र को मैग्नाकार्ट कहा जाता है। यह सर्वसाधारण के अधिकारों का घोषणापत्र है।
  • चार्ल्स प्रथम के शासनकाल में 1642 ई. में इंग्लैंड में गृहयुद्ध की शुरुवात हुई।
  • यह गृहयुद्ध सात वर्षों तक चला।
  • राजा चार्ल्स प्रथम को फाँसी की सजा दी गई।
  • इंग्लैंड की गौरवपूर्ण क्रांति 1688 ई. में जेम्स द्वितीय के शासनकाल में हुई।
  • इंग्लैंड व फ्रांस के बीच 100 वर्षीय युद्ध लड़ा गया।
  • गुलाबों का युद्ध इंग्लैंड में हुआ।
  • ट्यूडर वंश के शक्तिशाली राजाओं के समय संसद उनके हाथों की कठपुतली बन गई।
  • एलिजाबेथ प्रथम ट्यूडर राजवंश से ही संबंधित थीं।
  • औद्योगिक क्रांति की शुरुवात इंगलैंड में हुई।
  • इंगलैंड में क्रांति की शुरुवात सूती कपड़ा उद्योग से हुई।
  • औद्योगिक क्रांति की दौड़ में जर्मनी इंग्लैंड का प्रतिद्वंदी था।
  • स्कॉटलैंड के मैकेडम नामक व्यक्ति ने सर्वप्रथम पक्की सड़कें बनाने की विधि निकाली।

4. चीन

विश्व में क्षेत्रफल के आधार पर तीसरा और जनसंख्या के आधार पर पहला सबसे बड़ा देश चीन है। इसकी राजधानी बीजिंग है। विश्व में सर्वाधिक देशों से अंतर्राष्ट्रीय सीमा चीन की ही मिलती है। जापानी साम्राज्यवादी नीतियों का शिकार होने वाला यह पहला देश था। चीन का उत्तरी हिस्सा मंगोलिया पठार का भाग है। तिब्बत का पठार अब चीन के ही अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आता है। तकलामकान पठार, गोबी का मरुस्थल चीन के उत्तरी भाग में हैं। यांगटीसीक्यांग, सीक्यांग और ह्वांगहो यहां की सबसे बड़ी नदियां हैं। शंघाई चीन का सबसे बड़ा सूती वस्त्र उद्योग केंद्र है, इसे ‘चीन का मानचेस्टर’ कहा जाता है। हांगकांग पहले ब्रिटेन का और मकाओ पुर्तगात का उपनिवेश था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैं।

चीन सामान्य ज्ञान –

  • माओत्से तुंग का जन्म 1893 ई. में हुनान में हुआ था।
  • सनयात सेन ने चीन से मंचू राजवंश को समाप्त करने के उद्देश्य से 1905 ई. में तुंग मेंग दल की स्थापना की।
  • 1911 ई. की चीनी क्रांति का नायक सनयात सेन था।
  • 1911 ई. में इस क्रांति में मंचू राजवंश का पतन हो गया।
  • 29 दिसंबर 1911 को क्रांतिकारियों ने सनयात सेन को अपनी सरकार का अध्यक्ष चुना।
  • इस क्रांति के बाद चीन में गणतंत्र शासन प्रणाली स्थापित हुई।
  • सनयात सेन ने कोवीनेड लीग सोसाइटी की स्थापना की।
  • सनयात सेन को चीन का राष्ट्रपिता कहा जाता है।
  • चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना 1921 ई. में हुई।
  • 1925 ई. में सनयात सेन की मृत्यु हो गई।
  • 1928 ई. में चीन में गृहयुद्ध शुरु हो गया।
  • चीनी साम्यवादी गणतंत्र का पहला अध्यक्ष माओत्से तुंग था।
  • 1 अक्टूबर 1949 को माओत्से तुंग के नेतृत्व में जनवादी गणराज्य की स्थापना की गई।
  • चीनी जनवादी गणतंत्र का पहला प्रधानमंत्री चाऊ एन लाई था।

5. कनाडा

क्षेत्रफल की दृष्टि से यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है। यह यूरेनियम का बहुत बड़ा उत्पादक व निर्यातक देश है। यह अखबारी कागज का बहुत बड़ा उत्पादक है। यहाँ कागज का उद्योग मांट्रियल में केंद्रित है। यहाँ जंगल में लकड़ी काटने वालों को लम्बरजैक कहा जाता है। यहाँ का वुड बफैलो नेशनल पार्क विश्व का सबसे बड़ा संरक्षित उद्यान है। यहाँ की सुलिवान खान विश्व की सबसे बड़ी सीसा-जस्ता खान है। कनाडा का पहला तेल कुआं कैलगेरी शहर के टर्नल वैली में खोदा गया था। कनाडा का क्यूबेक प्रांत फ्रेंच भाषी है, इसे देश के अंदर देश का दर्जा दिया गया है।

6. फ्रांस

फ्रांस यूरोप महाद्वीप में बसा एक देश है। जलवायु व भूमि की दृष्टि से इसे लघु यूरोप की संज्ञा दी गई है।  इसकी राजधानी पेरिस को फैशन की नगरी के नाम से जाना जाता है। पेरिस सीन नदी के तट पर बसा है, यह नदी इंग्लिश चैनल में गिरती है। फ्रांस की रोन नदी भूमध्य सागर में गिरती है। यह विश्व का सर्वाधिक टाइम जोन वाला देश है। फ्रांस के क्षेत्रों को कुल 12 समय जोन में बांटा गया है।

इसे भी पढ़ें  इजराइल और फिलिस्तीन : Israel and Palestine

यूरोप का यह देश खाद्यान्न में आत्मनिर्भर है। कृषि प्रधान होने के कारण इसे किसानों का देश कहा जाता है। इसके उत्तर में इंग्लिश चैनल है जो इसे यूनाइटेड किंगडम से अलग करता है। आल्प्स पर्वत इसे इटली से, जूरा पर्वत स्विजरलैंड से, वास्जेज पर्वत जर्मनी से और पिरेनीज पर्वत इसे स्पेन से अलग करता है। इसके पश्चिम में अटलांटिक महासागर और दक्षिण में भूमध्यसागर है। आल्पस पर्वत की सर्वोच्च चोटी माउंट ब्लैक फ्रांस में ही है। भारत आने वाली यूरोपीय उपनिवेशवादी शक्तियों में फ्रांस भी शामिल था। विश्व प्रसिद्ध शराब ‘शैम्पेन’ इसी नाम के जिले में उपजाए हुए अंगूरों से तैयार की जाती है।

फ्रांस सामान्य ज्ञान –

  • फ्रांसीसी साम्यवाद का जनक सेंट साइसन को माना जाता है।
  • ‘मैं ही राज्य हूँ और मेरे शब्द ही कानून हैं’ यह लुई 14वें ने कहा था।
  • लुई 14वें ने वर्साय के शीशमहल का निर्माण कराया था।
  • लुई 14वें ने वर्साय को फ्रांस की राजधानी बनाया।
  • 1774 ई. में लुई 16वां फ्रांस का शासक बना।
  • 1789 ई. में लुई 16वें के शासनकाल में फ्रांस में राज्यक्रांति हुई।
  • 14 जुलाई को फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
  • 14 जुलाई 1789 को क्रांतिकारियों ने बास्तील के दुर्ग का फाटक तोड़कर कैदियों को रिहा कराया था।
  • फ्रांस की 1789 की क्रांति ने विश्व को स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की विचारधारा दी।
  • यूनाइटेड किंगडम, बेल्जियम, जर्मनी, स्विजरलैंड, इटली, व स्पेन फ्रांस के सीमावर्ती देश हैं।
  • फ्रांस के पश्चिम में बिस्के की खाड़ी है।
  • फ्रांस की दक्षिणी सीमा स्पेन से लगती है।
  • भूमध्यसागर फ्रांस के दक्षिण में अवस्थित है।
  • फ्रांस की पूर्वी सीमा जर्मनी, स्विजरलैंज व इटली से लगती है।
  • इंग्लिश चैनल फ्रांस को यूनाइटेड किंगडम से अलग करता है।

7. जर्मनी

जर्मनी की राजधानी बर्लिन है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ये दो भागों में बंट गया। इसका पूर्वी भाग जर्मन लोकतांत्रिक गणराज्य और पश्चिमी भाग जर्मनी संघीय गणतंत्र कहलाया। इसके बाद साल 1990 मे दोनो हिस्से मिलकर एक हो गए। इसकी पूर्वी सीमा पोलैण्ड व पराग्वे से लगती है। ओडर नदी जर्मनी व पोलैंड की सीमा बनाती है। इसकी पश्चिमी सीमा पर नीदरलैंड, बेल्जियम और फ्रांस अवस्थित हैं। राइन नदी जर्मनी व फ्रांस की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के समानांतर बहती है। जर्मनी की उत्तरी सीमा डेनमार्क से और दक्षिणी सीमा स्वीजरलैंड व ऑस्ट्रिया से लगती है। जर्मनी के उत्तर-पूर्व में ‘वाल्टिक सागर‘ और उत्तर-पश्चिम में ‘उत्तर सागर‘ स्थित है। इन दोनों सागरों को मिलाने के लिए 99 किलोमीटर लम्बी कील नहर का निर्माण किया गया है।

‘रूर बेसिन’ को जर्मनी का का काला प्रदेश और यूरोप का औद्योगिक हृदय स्थल कहा जाता है। डेन्यूब, राइन, ओडर, एल्ब, वेसर, रूर, हम्स इत्यादि जर्मनी का प्रमुख नदियाँ हैं। राइन यूरोप की सबसे व्यस्त नदी है। डेन्यूब को छोड़कर इनमें अन्य नदियाँ उत्तरवाहिनी हैं। ब्लैक फॉरेस्ट पर्वत जर्मनी में ही अवस्थित है।

जर्मनी सामान्य ज्ञान –

  • वैज्ञानिक समाजवाद का जनक कार्ल मार्क्स जर्मनी का ही निवासी था।
  • कार्ल मार्क्स ने दास कैपिटल और कम्युनिस्ट मैनीफेस्टो की रचना की।
  • 1815 से 1850 तक जर्मनी पर आस्ट्रिया का आधिपत्य था।
  • डायट जर्मन राष्ट्रीय सभा थी, जो कि फ्रैंकफर्ट में होती थी।
  • मई 1848 में फ्रैंकफर्ट संविधानसभा का गठन हुआ।
  • मेटरनिख आस्ट्रिया का चांलचर था।
  • वैज्ञानिक समाजवाद के जनक कार्ल मार्क्स जर्मनी के ही निवासी थे।
  • दास कैपिटल कार्ल मार्क्स की प्रसिद्ध पुस्तक है।
  • नेपोलियन बोनापार्ट को जर्मनी में राष्ट्रीयता का संदेशवाहक कहा जाता है।
  • फ्रेडरिक लिस्ट को जर्मन आर्थिक राष्ट्रवाद का जनक कहा जाता है।
  • बिस्मार्क का जन्म 1 अप्रैल 1815 को हुआ।
  • जर्मनी का एकीकरण बिस्मार्क ने किया।
  • प्रशा जर्मनी का सबसे शक्तिशाली राज्य था।
  • 8 फरवरी 1871 को विलियम प्रथम जर्मनी संघ का शासक बना।
  • बिस्मार्क प्रशा के शासक विलियम प्रथम का प्रधानमंत्री था।
  • इसलिए बिस्मार्क फ्रांस का एकीकरण प्रशा के नेतृत्व में चाहता था।
  • बिस्मार्क को सर्वाधिक भय फ्रांस का था।
  • 23 सितम्बर 1862 को बिस्मार्क प्रशा का चांसलर बना।
  • 1866 ई. में सेरेजोवा के युद्ध में आस्ट्रिया ने प्रशा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
  • 23 अगस्त 1866 की प्राग संधि के तहत आस्ट्रिया जर्मन संघ में शामिल हो गया।
  • 15 जुलाई 1870 को फ्रांस व प्रशा के बीच सेडान का युद्ध हुआ।
  • 1 सितंबर 1870 को नेपोलियन तृतीय ने प्रशा के आगे आत्मसमर्पण कर दिया।
  • वर्साय के राजमहल में बिस्मार्क ने विलियम प्रथम का राज्याभिषेक किया।
  • फ्रांस व प्रशा के बीच 10 मई 1871 को फ्रैंकफर्ट की संधि हुई।
  • सूडान के युद्ध के बाद जर्मनी का एकीकरण संभव हो सका।
  • 1 सितंबर 1939 को जर्मनी ने पोलैण्ड पर हमला किया।

जर्मनी और हिटलर –

  • 20 अप्रैल 1889 को हिटलर का जन्म वॉन में हुआ।
  • हिटलर के नेतृत्व में जर्मनी में नाजीवाद का जन्म हुआ।
  • 10 नवंबर 1918 को जर्मनी के शासक कैसर विलियम द्वितीय ने इस्तीफा दे दिया।
  • 1920 ई. में हिटलर ने नेशनल सोशलिस्ट पार्टी (नाजी दल) का गठन किया।
  • हिटलर ने जर्मन वर्क्स पार्टी की स्थापना की।
  • 1933 ई. में हिटलर जर्मनी का प्रधानमंत्री बना। उस समय हिण्डेनबर्ग जर्मनी के राष्ट्रपति थे।
  • हिटलर ने ‘एक राष्ट्र एक नेता’ का नारा दिया।
  • 4 अप्रैल 1933 को जर्मन सुरक्षा परिषद की स्थापना की।
  • 16 मार्च 1935 को हिटलर ने पुनः जर्मनी में शस्त्रीकरण की घोषणा की।
  • आस्ट्रिया हिटलर की विस्तारवादी नीति का पहला शिकार हुआ।
  • 1 सितंबर 1939 को जर्मनी ने पोलैंड पर आक्रमण कर द्वितीय विश्व युद्ध का आगाज किया।
  • हिटलर ने My Kemf (मेरा संघर्ष) नाम से अपनी आत्मकथा लिखी।
  • 30 अप्रैल 1945 को हिटलर ने आत्महत्या कर ली। परंतु यह विवादास्पद है।

8. ब्राजील

क्षेत्रफल की दृष्टि से यह विश्व का 5वां सबसे बड़ा देश है। यह दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। इसकी राजधानी ब्राजीलिया और सबसे बड़ा नगर साओपोलो है। रियो डि जेनेरियो ब्राजील का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। यहाँ के ब्रासिल (रेडवुड) पेड़ के कारण इसका नाम ब्राजील पड़ा। इसकी उत्तरी व पूर्वी सीमा अटलांटिक महासागर से घिरी हुई है। ब्राजील की सीमा से लगे हुए देश फ्रेंच गुयाना, सूरीनाम, गुयाना, वेनेजुएला, कोलंबिया, पेरू, बोलीविया, पराग्वे, अर्जेंटीना व उरुग्वे हैं। इक्वाडोर व चिली की सीमा ब्राजील से नहीं मिलती। चिली व इक्वाडोर को छोड़कर इस महाद्वीप के सभी देशों से ब्राजील की सीमा मिलती है। रबड़ के पेड़ का मूल स्थान ब्राजील ही है। विश्व की सबसे बड़ी मैग्नीज की खान अमापा खान ब्राजील में ही है। ब्राजील का सैंटोस बंदरगाह विश्व का सबसे बड़ा कॉफी निर्यातक बंदरगाह है।

9. पाकिस्तान

ब्रिटेन की गुलामी से आजाद होकर पाकिस्तान 14 अगस्त 1947 ई. को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया। इसकी राजधानी इस्लामाबाद और सबसे बड़ा नगर कराँची है। ईरान अफगानिस्तान और भारत इसके सीमावर्ती देश हैं। सिंधु इसकी प्रमुख नदी है। सिंधु व इसकी सहायक नदियों से इतनी अधिक नहरें निकली हैं कि इसे ‘नहरों का देश’ कहा जाता है। हिंदुकुश, सुलेमान व किरथर यहाँ की प्रमुख पर्वत चोटियाँ हैं। पाकिस्तान के पश्चिमी क्षेत्र में बलूचिस्तान का पठार है। तिरिचमोर पाकिस्तान की सर्वोच्च पर्वत चोटी है। यह हिंदुकुश पर्वत श्रेणी में आती है। खैबर दर्रा हिंदुकुश पर्वत में और बोलन दर्रा किरथर श्रेणी में आता है। पाकिस्तान का स्वर्ग कही जाने वाली स्वात घाटी पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत में अवस्थित है। काहुटा यहाँ का परमाणु शक्ति केंद्र है। 7 जनवरी 2021 को पाकिस्तान ने स्वदेशी विकसित रॉकेट प्रणाली ‘फतह-1’ का परीक्षण पूरा किया।

10. अफगानिस्तान

इसे प्राचीनकाल में एरियाना व मध्यकाल में खुरासान के नाम से जाना जाता था। यहाँ की राजधानी काबुल है। यहाँ की अधिकांश जनता सुन्नी मुसलमान है। यहाँ की आधिकारिक भाषा पाश्तो है। यहाँ कृषि योग्य भूमि बहुत कम है। विश्व अफीम के कुल उत्पाद का करीब 92 प्रतिशत अफगानिस्तान में ही होता है। डूरंड रेखा भारत व अफगानिस्तान के बीच की अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाती है। भगवान बुद्ध की विशाल मूर्तियों के लिए प्रचलित रहा ‘बमियान प्रदेश’ अफगानिस्तान में ही है।

11. बांग्लादेश

यह भारत का पूर्वी पड़ोसी देश है, इसकी राजधानी ढाका है। पाकिस्तान से पृथक होकर यह स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में 1971 में अस्तित्व में आया। इससे पूर्व यह 1947 से पाकिस्तान का हिस्सा था। 1947 से पूर्व यह ब्रिटिश भारत के अंतर्गत बंगाल प्रेसीडेंसी का हिस्सा था। भारत में बहने वाली ब्रह्मपुत्र नदी को बांग्लादेश में प्रवेश करने के बाद जमुना के नाम से जाना जाता है। वहीं भारत की गंगा नदी को बांग्लादेश में पद्मा के नाम से जाना जाता है।

12. नेपाल

एशिया महाद्वीप पर बसा नेपाल एक हिमालयी देश है। इसकी राजधानी काठमांडू है। विराटनगर यहाँ का औद्योगिक नगर है। नेपाल तीन ओर (पूरब, पश्चिम, दक्षिण) से भारत की सीमा से और एक ओर (उत्तर) से चीन की सीमा से घिरा है। भारतीय राज्य उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व बिहार नेपाल की सीमा से लगते हैं। मध्य हिमालय श्रेणी को यहाँ महाभारत श्रेणी के नाम से जाना जाता है। विश्व की सर्वोच्च पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट नेपाव व चीन की सीमा पर अवस्थित है।

13. म्यांमार (बर्मा)

म्यांमार को स्वर्ग पैगोड़ा का देश भी कहा जाता है, इसकी राजधानी नायपिडाव है। यह भारत के पूर्व में अवस्थित है। माण्डले व यांगून(रंगून) म्यांमार की पुरानी राजधानी हैं। इरावदी नदी को म्यामार की जीवनधारा के नाम से जाना जाता है। यहाँ की प्रमुख पर्वत श्रेणी अराकानयोमा है। हकाकाबोराजी म्यामार की सर्वोच्च पर्वत चोटी है। यहाँ समुद्र तटीय क्षेत्रों में मेंग्रोव वन पाये जाते हैं।

14. भूटान

भूटान एक हिमालयी राज्य है, इसे लैंड ऑफ थंडरवोल्ट के नाम से भी जाना जाता है। इसकी राजधानी थिम्पू है। यह तीन ओर (पूरब, पश्चिम, दक्षिण) से भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा से घिरा है। भूटान के उत्तर में चीन स्थित है।

15. श्रीलंका – विश्व के प्रमुख देश

भारत के दक्षिण में हिंद महासागर में अवस्थित एक द्वीपीय देश है। इसकी राजधानी कोलंबो देश का सबसे बड़ा पत्तन है। कैंडी देश की पुरानी राजधानी है। कोलंबो केलानी नदी के मुहाने पर बसा है। जाफना श्रीलंका का दूसरा सबसे बड़ा नगर व पत्तन है। जाफना तमिल बाहुल्य प्रायद्वीपीय क्षेत्र है। यह एलिफेंटा दर्रे के माध्यम से शेष श्रीलंका से जुड़ता है। श्रीलंका पाक जलसंधि के द्वारा भारत से पृथक होता है। भारत के दक्षिणी छोर धनुष्कोडि (रामेश्वरम) से तलैयामन्नार(श्रीलंका) तक समुद्र में डूबी प्रवालद्वीपों की एक श्रंखला है। जिसे एडम्स ब्रिज (आदम का पुल) के नाम से जाना जाता है। पिथुराथालागला श्रीलंका की सर्वोच्च पर्वत चोटी है। श्रीलंका की सबसे लंबी नदी महावेली गंगा है।

इसे भी पढ़ें  United States of America (USA)

16. मालदीव – विश्व के प्रमुख देश

मालदीव दक्षिण एशिया का सबसे छोटा देश है, इसकी राजधानी माले है। 1968 ई. में यह ब्रिटेन से आजाद होकर स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया। यह 8 डिग्री चैनल के माध्यम से भारत के मिनिकाय द्वीप से पृथक होता है। यह मूंगे की चट्टानों से निर्मित करीब 1200 द्वीपों का एक समूह है। सिंहली भाषा का परिवर्तित रूप विदेही यहाँ की प्रमुख भाषा है।

17. इण्डोनेशिया – विश्व के प्रमुख देश

इंडोनेशिया करीब 13000 द्वीपों का समूह है। इनमें बोर्नियो, जावा, सुमात्रा, बाली, मदुरा, इरियन इत्यादि प्रमुख द्वीप हैं। जकार्ता यहाँ की राजधानी है। इस क्षेत्र पर पहले डचों का उपनिवेश हुआ करता था। जावा द्वीप के निकट ही क्राकाताओ ज्वालामुखी है। इंडोनेशिया में अत्यधिक मात्रा में सिनकोना का उत्पादन किया जाता है। सिनकोना से मलेरिया की दवा कुनैन का निर्माण किया जाता है। विश्व के प्रमुख देश । विश्व के प्रमुख देश ।

18. मलेशिया – विश्व के प्रमुख देश

  • मलेशिया का भौगोलिक क्षेत्र दो भागों मलाया प्रायद्वीप और बोर्नियो द्वीप में बंटा है। इसकी राजधानी क्वालालंपुर है।
  • मलाया प्रायद्वीप एशिया महाद्वीप के मुख्य़ भाग का हिस्सा है।
  • वहीं बोर्नियो द्वीप एशिया के मुख्य भाग से पृथक है।
  • यहाँ रबर और ताड़तेल (पॉम ऑयल) का उत्पादन अधिक मात्रा में होता है।

19. स्पेन – मैड्रिड

  • स्पेन यूरोप महाद्वीप पर अवस्थित एक देश है। इसकी राजधानी मैड्रिड है।
  • इसके उत्तर में बिस्के की खाड़ी है।
  • इसके उत्तर में फ्रांस व दक्षिण-पूर्व में भूमध्यसागर है।
  • इसकी पश्चिमी सीमा पुर्तगाल से लगती है।
  • स्पेन के दक्षिण में जिब्राल्टर संधि है जो इसे व यूरोप महाद्वीप को अफ्रीका महाद्वीप से पृथक करती है।

20. जापान

  • जापान की राजधानी टोक्यो और आधिकारिक मुद्रा येन है।
  • यह एक साम्राज्यवादी राज्य था।
  • जापान को पीत आतंक से संबोधित किया जाता है।
  • जापानी साम्राज्यवाद का पहला शिकार चीन हुआ।
  • मूतसुहीतो ने जापान में आधुनिकीकरण की प्रक्रिया की शुरुवात की।
  • 1872 ई. में जापान ने सैनिक सेवा अनिवार्य कर दी।
  • 1905 ई. में जापान ने रूस को हराया
  • 5 सितंबर 1905 को रूस-जापान युद्ध की समाप्त पार्ट्समाउथ की संधि के द्वारा हुई।
  • 1931 ई. में जापान ने मंचूरिया पर आक्रमण किया।
  • 20 मार्च 1933 को जापान ने राष्ट्र संघ (यू. एन.) की सदस्यता त्याग दी।
  • 6 अगस्त 1945 को अमेरिका ने पहला अणु बम जापान के हिरोशिमा शहर पर गिराया।
  • 9 अगस्त 1945 को अमेरिका ने दूसरा अणु बम जापान के नागासाकी शहर पर गिराया।

20. तुर्की या टर्की

  • तुर्की की राजधानी अंकारा है।
  • 1908 ई. में अब्दुल हमीद द्वितीय के शासनकाल में युवा तुर्क आंदोलन की शुरुवात हुई।
  • प्रथम विश्व युद्ध के बाद 10 अगस्त 1920 को तुर्की के साथ बेहद अपमानजनक सेब्र की संधि की गई।
  • मुस्तफा कमाल पाशा ने सेब्र की संधि को मानने से इनकार कर दिया।
  • आधुनिक तुर्की का निर्माता (पिता) मुस्तफा कमाल पाशा को कहा जाता है।
  • मुस्तफा कमाल पाशा का जन्म 19 मई 1881 को सेलेनिका में हुआ।
  • तुर्की में एकता व प्रगति समिति का गठन 1889 ई. में हुआ।
  • 1919 ई. में कमाल पाशा ने सैनिक पद से इस्तीफा दे दिया।
  • 1923 ई. में तुर्की ने यूनान के साथ लोजान की संधि की।
  • 23 अक्टूबर 1923 को तुर्की गणतंत्र की घोषणा हुई।
  • 3 मार्च 1924 को मुस्तफा कमाल पाशा ने तुर्की से खिलाफत को समाप्त कर दिया।
  • इसी तिथि से इस्लाम जगत में खलीफा के पद को खत्म कर दिया गया।
  • 20 अप्रैल 1924 को तुर्की के नए संविधान की घोषणा हुई।
  • मुस्तफा कमाल पाशा तुर्की के नए गणतंत्र के पहले राष्ट्रपति बने।
  • इन्होंने रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी की स्थापना की।
  • 1933 ई. में तुर्की में पहली पंचवर्षीय योजना लागू की।
  • 1924 ई. में तुर्की धर्मनिरपेक्ष राज्य घोषित किया गया।
  • तुर्की के शहर इस्ताम्बुल का पुराना नाम कुस्तुनतुनिया था।
  • 25 नवंबर 1925 को तुर्की में टोपी और बुर्का पहनने पर संवैधानिक प्रतिबंध लगा दिया गया।
  • 1938 ई. में कमाल पाशा की मृत्यु हो गई। विश्व के प्रमुख देश ।

इजराइल – येरुसलेम

इजराइल एक पश्चिम एशियाई देश है। इसकी राजधानी येरुसलेम यहूदी, इस्लाम और ईसाई तीनों धर्मों का प्रमुख केंद्र है। यह विश्व का एकमात्र यहूदी देश है। यहाँ की अधिकांश जनसंख्या यहूदी धर्म की है। 14 मई 1948 को ब्रिटेन से आजाद होकर एक स्वतंत्र देश बना। इसके पश्चिम में भूमध्यसागर अवस्थित है। इसकी सीमा जॉर्डन, लेबनॉन और मिश्र से लगती है। यहाँ महिला व पुरुष युवाओं के लिए सैन्य सेवा अनिवार्य है। इजराइल का क्षेत्रफल 20770 वर्ग किलोमीटर है। यहाँ की जनसंख्या 90.5 लाख (2019) है। इजराइल व फिलिस्तीन का इतिहास जानने के लिए यहाँ पर क्लिक करें

20. नाइजीरिया – अबूजा

यह अफ्रीका महाद्वीप पर अवस्थित एक देश है। इसे तेलताड़ के देश के नाम से भी जाना जाता है। इसकी राजधानी अबूजा है। भूमध्य रेखा के निकट होने के कारण यहाँ की जलवायु गर्म है। उत्तर की ओर बढ़ने पर वर्षा की मात्रा घटती जाती है। नाइजीरिया के पूरब में चाड और कैमरन अवस्थित हैं। नाइजीरिया की पश्चिमी सीमा बेनिन से लगती है। नाइजीरिया के उत्तर में नाइजर अवस्थित है। नाइजीरिया के दक्षिण में नाइजर का डेल्टा और गिनी की खाड़ी है। गिनी की खाड़ी अटलांटिक महासागर में है। उत्तर में सॉन जास का पढार अवस्थित है। इसके पार की भूमि सहारा मरुस्थल का दक्षिणी छोर है। पश्चिमी अफ्रीका में नाइजीरिया ही एकमात्र कोयला उत्पादक देश है। लागोस व पोर्ट हार्टकोर्ट यहाँ के प्रमुख बंदरगाह हैं। विश्व के प्रमुख देश ।

नाइजीरिया की प्रमुख नदियाँ –

नाइजर और वेन्यू यहाँ की प्रमुख नदियां हैं। वेन्यू नाइजर की ही सहायक नदी है, यह पूरब से आकर नाइजर नदी में मिलती है। देश के उत्तर-पूर्वी भाग की नदियां चाड झील में गिरती हैं। नाइजर नदी पर कैंची बांध बनाया गया है। विश्व के प्रमुख देश ।

हरमट्टन –

यहाँ ग्रीष्मकाल में उत्तर-पूर्व की ओर चलने वाली गर्म व धूलभरी हवाओं को हरमट्टन कहा जाता है।

कृषि, प्रमुख फसलें व निर्यात –

मक्का, चावल, ज्वार, सेम, शकरकंद, रतालू, कैसावा यहाँ की प्रमुख फसलें हैं। खाद्यान्न के मामले में यह देश आत्मनिर्भर है। ताड़ की गिरी व तेल और मूंगफली के निर्यात में यह विश्व के शीर्ष देशों में है। कोको उत्पादन में यह विश्व में अग्रणी देशों में है। वेन्यू घाटी में सोयाबीन उपजाया जाता है। सवाना क्षेत्र में पशुपालन प्रमुख है। मुस्लिम कृषकों को यहाँ हाउसा या हौसा कहा जाता है। मुस्लिम पशुपालकों को यहाँ फुलानी कहा जाता है। समृद्ध ईसाइयों को येरुबा कहा जाता है। विश्व के प्रमुख देश ।

विश्व के देश, राजधानी, मुद्रा व क्षेत्रफल –

देशUN सदस्यता
अफगानिस्तानराजधानी - काबुल
मुद्रा - अफगानी
UNO का सदस्य 19-11-1946 से
अल्बानियाराजधानी - तिराना
क्षेत्रफल - 28748 वर्गकिमी.
मुद्रा - लेक
UNO का सदस्य 14-12-1955 से
अल्जीरियाराजधानी- अल्जिरस
क्षेत्रफल- 2381741 वर्गकिमी.
UNO का सदस्य 08-10-1962 से
अंडोराराजधानी - अंडोरा ला वेल्ला
क्षेत्रफल - 465 वर्गकिमी.
मुद्रा - यूरो
UNO का सदस्य 28-07-1993 से
अंगोलाराजधानी- लुआंडा
क्षेत्रफल- 1246700 वर्गकिमी.
UNO का सदस्य 01-12-1976 से
एंटीगुआ और बरबुडाUNO का सदस्य 11-11-1981 से
अर्जेंटीनाUNO का सदस्य 24-10-1945 से
अर्मेनियाराजधानी - येरेवन
क्षेत्रफल - 29800 वर्ग किमी.
मुद्रा - ड्राम
UNO का सदस्य 02-03-1992 से
ऑस्ट्रेलियाUNO का सदस्य 01-11-1945 से
ऑस्ट्रियाराजधानी - विएना
क्षेत्रफल - 83855 वर्गकिमी.
मुद्रा - यूरो
UNO का सदस्य 14-12-1955 से
अजरबैजानराजधानी - बाकू
क्षेत्रफल - 86600 वर्गकिमी.
मुद्रा - मनत
UNO का सदस्य 02-03-1992 से
बहामासUNO का सदस्य 18-09-1973 से
बहरीनराजधानी - मनामा
क्षेत्रफल - 691 वर्गकिमी.
मुद्रा - दीनार
UNO का सदस्य 21-09-1971
बांग्लादेशराजधानी - ढाका
क्षेत्रफल - 143998 वर्गकिमी.
मुद्रा - टका
UNO का सदस्य 17-09-1974 से
बर्बाडोसUNO का सदस्य 09-12-1966 से
बेलरुसराजधानी - मिंस्क
क्षेत्रफल - 207600 वर्गकिमी.
मुद्रा - रूबल
UNO का सदस्य 24-10-1945 से
बेल्जियमराजधानी - ब्रुसेल्स
क्षेत्रफल - 30520 वर्गकिमी.
मुद्रा - यूरो
UNO का सदस्य 27-10-1945 से
बेलीजUNO का सदस्य 27-10-1945 से
बेनिनUNO का सदस्य 20-09-1960 से
भूटानराजधानी - थिम्फू
क्षेत्रफल - 38394 वर्गकिमी.
मुद्रा - नगुलट्रम
UNO का सदस्य 21-09-1971
बोलीवियाUNO का सदस्य 14-11-1945 से
बोसनियाराजधानी - सराजेवो
क्षेत्रफल - 51130 वर्गकिमी.
मुद्रा - कंवर्टेवल मार्क
UNO का सदस्य 22-05-1992 से
बोत्सवानाUNO का सदस्य 27-10-1966 से
ब्राजीलUNO का सदस्य 24-10-1945 से
ब्रुनेईराजधानी - Bandar seribegawan
क्षेत्रफल - 5765 वर्गकिमी.
मुद्रा - Br. Dollar
UNO का सदस्य 21-09-1984 से
बुल्गारियाराजधानी - सोफिया
क्षेत्रफल - 110994 वर्गकिमी.
मुद्रा - लेव
UNO का सदस्य 14-12-1955 से
बुरकिनाफासोUNO का सदस्य 20-09-1960 से
बुरुंडीUNO का सदस्य 18-09-1962 से
कैबो वर्डेUNO का सदस्य 16-09-1975 से
कंबोडियाराजधानी - Phnom Penh
क्षेत्रफल - 181000 वर्गकिमी.
मुद्रा - Riel
UNO का सदस्य 14-10-1955
कैमरूनUNO का सदस्य 20-09-1960 से
कनाडाUNO का सदस्य 09-11-1945 से
मध्य अफ्रीकी गणराज्यUNO का सदस्य 20-09-1960 से
चाडUNO का सदस्य 20-09-1960 से
चिलीUNO का सदस्य 24-10-1945 से
चीनराजधानी - Beijing
क्षेत्रफल - 9562000 वर्गकिमी.
मुद्रा - Yuan Renminbi
UNO का सदस्य 24-10-1945
कोलंबियाUNO का सदस्य 05-11-1945 से
कोमोरोसUNO का सदस्य 12-11-1975 से
कांगोUNO का सदस्य 20-09-1960 से
कोस्टा रिकाUNO का सदस्य 02-11-1945 से
कोटा डि आइवरीUNO का सदस्य 20-09-1960 से
क्रोएशियाराजधानी - जगरेब
क्षेत्रफल - 56538 वर्गकिमी.
मुद्रा - दीनार
UNO का सदस्य 22-05-1992 से
क्यूबाUNO का सदस्य 24-10-1945 से
साइप्रसराजधानी - Nicosia
क्षेत्रफल - 9251 वर्गकिमी.
मुद्रा - Euro
UNO का सदस्य 20-09-1960
चेक गणराज्यराजधानी - प्राग
क्षेत्रफल - 78864 वर्गकिमी.
मुद्रा - कोरुना
UNO का सदस्य 19-01-1993 से
कोरिया लोकतांत्रिक गणराज्यUNO का सदस्य 19-09-1991 से
कांगो गणराज्यUNO का सदस्य 20-09-1960 से
डेनमार्कराजधानी - कोपेनहेग
क्षेत्रफल - 43075 वर्गकिमी.
मुद्रा - क्रोन
UNO का सदस्य 24-10-1945 से
जिबूतीUNO का सदस्य 20-09-1977 से
डोमेनिकाUNO का सदस्य 18-12-1978 से
डोमेनिका गणराज्यUNO का सदस्य 24-10-1945 से
इक्वाडोरUNO का सदस्य 21-12-1945 से
मिश्रUNO का सदस्य 24-10-1945 से
एल सल्वाडोरUNO का सदस्य 24-10-1945 से
भूमध्य गिनीUNO का सदस्य 12-11-1968 से
इरीट्रियाUNO का सदस्य 28-05-1993 से
एस्टोनियाराजधानी - टाल्लिन
क्षेत्रफल - 45200 वर्गकिमी.
मुद्रा - क्रून
UNO का सदस्य 17-09-1991 से
इथोपियाUNO का सदस्य 13-11-1945 से
फिजीUNO का सदस्य 13-10-1970 से
फिनलैंडराजधानी - हेलेंस्की
क्षेत्रफल - 338145 वर्गकिमी.
मुद्रा - यूरो
UNO का सदस्य 14-12-1955 से
फ्रांसराजधानी - पेरिस
क्षेत्रफल - 543965 वर्गकिमी.
मुद्रा - यूरो
UNO का सदस्य 24-10-1945 से
गैबोनUNO का सदस्य 20-09-1960 से
गाम्बियाUNO का सदस्य 21-09-1965 से
जॉर्जियाराजधानी - T'bilisi
क्षेत्रफल - 69700 वर्गकिमी.
मुद्रा - लारी
UNO का सदस्य 31-07-1992 से
जर्मनीराजधानी - बर्लिन
क्षेत्रफल - 357022 वर्गकिमी.
मुद्रा - यूरो
UNO का सदस्य 18-09-1973 से
घानाUNO का सदस्य 08-03-1957 से
यूनानराजधानी - एथेंस
क्षेत्रफल - 131957 वर्गकिमी.
मुद्रा - यूरो
UNO का सदस्य 25-10-1945 से
ग्रेनाडाराजधानी -
क्षेत्रफल - वर्गकिमी.
मुद्रा -
UNO का सदस्य 17-09-1974 से
गुटेमालाUNO का सदस्य 21-11-1945 से
गिनीUNO का सदस्य 12-12-1958 से
गिनी बिसाऊUNO का सदस्य 19-09-1974 से
गुयानाUNO का सदस्य 20-09-1966 से
हैतीUNO का सदस्य 24-10-1945 से
हूंडूरसUNO का सदस्य 17-12-1945 से
हंगरीराजधानी - बुडापेस्ट
क्षेत्रफल - 93030 वर्गकिमी.
मुद्रा - फॉरिंट
UNO का सदस्य 14-12-1955 से
आइसलैंडराजधानी - रिकजविक
क्षेत्रफल - 102820 वर्गकिमी.
मुद्रा - क्रोना
UNO का सदस्य 19-11-1946 से
इंडोनेशियाराजधानी - जकार्ता
क्षेत्रफल - 1919445 वर्गकिमी.
मुद्रा - रुपया
इजराइलराजधानी - जेरुसलम
क्षेत्रफल - 20770 वर्गकिमी.
मुद्रा - शेकल
UNO का सदस्य 11-05-1949 से
इटलीराजधानी - रोम
क्षेत्रफल - 301245 वर्गकिमी.
मुद्रा - यूरो
UNO का सदस्य 14-12-1955 से,
जमैकाUNO का सदस्य 18-09-1962 से
जापानराजधानी - टोक्यो
क्षेत्रफल - 377727 वर्गकिमी.
मुद्रा - येन
UNO का सदस्य 18-12-1956 से
जॉर्डनराजधानी - अम्मन
क्षेत्रफल - 89206 वर्गकिमी.
मुद्रा - दीनार
UNO का सदस्य 14-12-1955 से
कजाकिस्तानराजधानी - अस्ताना
क्षेत्रफल - 2717300 वर्गकिमी.
मुद्रा - टेंगे
UNO का सदस्य 02-03-1992 से
केन्याUNO का सदस्य 16-12-1963 से
किरीबत्तीUNO का सदस्य 14-09-1999 से
कुवैतराजधानी - कुवैत सिटी
क्षेत्रफल - 17818 वर्गकिमी.
मुद्रा - दीनार
UNO का सदस्य 14-05-1963 से
किर्गिस्तानराजधानी - बिश्केक
क्षेत्रफल - 198500 वर्गकिमी.
मुद्रा - सोम
UNO का सदस्य 02-03-1992 से
लाटवियाराजधानी - रीगा
क्षेत्रफल - 63700 वर्गकिमी.
मुद्रा - लाट्स
UNO का सदस्य 17-09-1991 से
लेबनानराजधानी - बेयरत
क्षेत्रफल - 10452 वर्गकिमी.
मुद्रा - पाउण्ड
UNO का सदस्य 24-10-1945 से
लेसोथोUNO का सदस्य 17-10-1966 से
लाइबेरियाUNO का सदस्य 02-11-1945 से
लीबियाUNO का सदस्य 14-12-1955 से
लिथुआनियाराजधानी - विलनीस
क्षेत्रफल - 65200 वर्गकिमी.
मुद्रा - लिटास
UNO का सदस्य 17-09-1991 से
लक्जमबर्गराजधानी - लक्जमबर्ग
क्षेत्रफल - 2586 वर्गकिमी.
मुद्रा - यूरो
UNO का सदस्य 24-10-1945 से
मेडागास्करराजधानी -
क्षेत्रफल - वर्गकिमी.
मुद्रा -
UNO का सदस्य 20-09-1960 से
मालावीUNO का सदस्य 01-12-1964 से
मलेशियाराजधानी - कुआलालंपुर
क्षेत्रफल - 332965 वर्गकिमी.
मुद्रा - रिंगिट
UNO का सदस्य 17-09-1957 से
मालदीवराजधानी - माले
क्षेत्रफल - 298 वर्गकिमी.
मुद्रा - रुफिया
UNO का सदस्य 21-09-1965 से
मालीUNO का सदस्य 28-09-1960 से
माल्टाराजधानी - वलेट्टा
क्षेत्रफल - 316 वर्गकिमी.
मुद्रा - यूरो
UNO का सदस्य 01-12-1964 से
मार्शल आइसलैंडUNO का सदस्य 17-09-1991 से
मॉरीशसUNO का सदस्य 24-04-1968 से
मैक्सिकोUNO का सदस्य 07-11-1945 से
मोनाकोराजधानी - मोनाको
क्षेत्रफल - 02 वर्गकिमी.
मुद्रा - यूरो
UNO का सदस्य 28-05-1993 से
मंगोलियाराजधानी - उलन बटोर
क्षेत्रफल - 1565000 वर्गकिमी.
मुद्रा - तुगरिक
UNO का सदस्य 27-10-1961 से
मोरक्कोUNO का सदस्य 12-11-1956 से
मोजाम्बिकUNO का सदस्य 16-09-1975 से
म्यांमारराजधानी - नेपीदाव
क्षेत्रफल - 676577 वर्गकिमी.
मुद्रा - क्यात
UNO का सदस्य 19-04-1948 से
नामीबियाUNO का सदस्य 23-04-1990 से
नौरुUNO का सदस्य 14-09-1999 से
नेपालराजधानी - काठमांडू
क्षेत्रफल - 147181 वर्गकिमी.
मुद्रा - रुपया
UNO का सदस्य 14-12-1955 से
नीदरलैंडराजधानी - एम्सटर्डम
क्षेत्रफल - 41526 वर्गकिमी.
मुद्रा - यूरो
UNO का सदस्य 10-12-1945 से
न्यूजीलैंडUNO का सदस्य 24-10-1945 से
निकारागुआUNO का सदस्य 24-10-1945 से
नाइजरUNO का सदस्य 20-09-1960 से
नाइजीरियाUNO का सदस्य 07-10-1960 से
उत्तरी मैसिडोनियाUNO का सदस्य 08-04-1993 से
नॉर्वेराजधानी - ओस्लो
क्षेत्रफल - 324878 वर्गकिमी.
मुद्रा - क्रोन
UNO का सदस्य 27-11-1945 से
ओमानराजधानी - मस्कट
क्षेत्रफल - 309500 वर्गकिमी.
मुद्रा - रियाल
UNO का सदस्य 07-10-1971 से
पाकिस्तानराजधानी - इस्लामाबाद
क्षेत्रफल - 803940 वर्गकिमी.
मुद्रा - रुपया
UNO का सदस्य 30-09-1947 से
पलाऊUNO का सदस्य 15-12-1994 से
पनामाUNO का सदस्य 13-11-1945 से
पापुआ न्यू गिनीUNO का सदस्य 10-10-1975 से
पराग्वेUNO का सदस्य 24-10-1945 से
पेरुUNO का सदस्य 31-10-1945 से
फिलिपींसराजधानी - मनीला
क्षेत्रफल - 300000 वर्गकिमी.
मुद्रा - पेसो
UNO का सदस्य 24-10-1945 से
पोलैंडराजधानी - वरसा
क्षेत्रफल - 312683 वर्गकिमी.
मुद्रा - न्यी जलोटी
UNO का सदस्य 24-10-1945 से
पुर्तगालराजधानी - लिस्बन
क्षेत्रफल - 88940 वर्गकिमी.
मुद्रा - यूरो
UNO का सदस्य 14-12-1955 से
कतरराजधानी - दोहा
क्षेत्रफल - 11437 वर्गकिमी.
मुद्रा -रियाल
UNO का सदस्य 21-09-1971 से
रोमानियाराजधानी - बुखारेस्ट
क्षेत्रफल - वर्गकिमी.
मुद्रा -
UNO का सदस्य 14-12-1955 से
रुसराजधानी - मास्को
क्षेत्रफल - 17075400 वर्गकिमी.
मुद्रा - रूबल
UNO का सदस्य 24-10-1945 से
रवांडाUNO का सदस्य 18-09-1962 से
सेंट लुसियाUNO का सदस्य 18-09-1979 से
समोआUNO का सदस्य 15-12-1976 से
सैन मैरिनोUNO का सदस्य 02-03-1992 से
सााओ टोम एंड प्रिंसिपUNO का सदस्य 16-09-1975 से
सऊदी अरबराजधानी - रियाद
क्षेत्रफल - 2200000 वर्गकिमी.
मुद्रा - रियाल
UNO का सदस्य 24-10-1945 से
सेनेगलUNO का सदस्य 28-09-1960 से
सर्बियाUNO का सदस्य 01-11-2000 से
सेशल्सUNO का सदस्य 21-09-1976 से
सिएरा लियोनUNO का सदस्य 27-09-1961 से
सिंगापुरराजधानी - सिंगापुर सिटी
क्षेत्रफल - 639 वर्गकिमी.
मुद्रा - डॉलर
UNO का सदस्य 21-09-1965 से
स्लोवाकियाUNO का सदस्य 19-01-1993 से
स्लोवेनिया22-05-1992UNO का सदस्य से
सोलोमन द्वीपUNO का सदस्य 19-09-1978 से
सोमालियाUNO का सदस्य 20-09-1960 से
दक्षिण अफ्रीकाUNO का सदस्य 07-11-1945 से
दक्षिण सूडानUNO का सदस्य 14-07-2011 से
स्पेनUNO का सदस्य 14-12-1955 से
श्रीलंकाराजधानी - कोलंबो
क्षेत्रफल - 65610 वर्गकिमी.
मुद्रा - रुपया
UNO का सदस्य 14-12-1955 से
सूडानUNO का सदस्य 12-11-1956 से
सूरीनामUNO का सदस्य 04-12-1975 से
स्वीडनUNO का सदस्य 19-11-1946 से
स्विजरलैंडUNO का सदस्य 10-09-2002 से
सीरियाराजधानी - ददमसकस
क्षेत्रफल - 185180 वर्गकिमी.
मुद्रा - पाउंड
UNO का सदस्य 24-10-1945 से
ताजिकिस्तानराजधानी - दुशांबे
क्षेत्रफल - 143100 वर्गकिमी.
मुद्रा - रूबल
UNO का सदस्य 02-03-1992 से
थाईलैंडराजधानी - बैंकॉक
क्षेत्रफल -513115 वर्गकिमी.
मुद्रा - वाहत
UNO का सदस्य 16-12-1946 से
टोंगोUNO का सदस्य 20-09-1960 से
ट्यूनीशियाUNO का सदस्य 12-11-1956 से
तुर्कीराजधानी - अंकारा
क्षेत्रफल - 779452 वर्गकिमी.
मुद्रा - लीरा
UNO का सदस्य 24-10-1945 से
तुर्कमेनिस्तानराजधानी - अशगबत
क्षेत्रफल - 488100 वर्गकिमी.
मुद्रा - मनत
UNO का सदस्य 02-03-1992 से
युगांडाUNO का सदस्य 25-10-1962 से
यूक्रेनUNO का सदस्य 24-10-1945 से
संयुक्त अरब अमीरातराजधानी - अबूधाबी
क्षेत्रफल - 77700 वर्गकिमी.
मुद्रा - दिरहम
UNO का सदस्य 09-12-1971 से
ब्रिटेनUNO का सदस्य 24-10-1945 से
तंजानियाUNO का सदस्य 14-12-1961 से
अमेरिकाUNO का सदस्य 24-10-1945 से
उरुग्वेUNO का सदस्य 18-12-1945 से
उजबेकिस्तानराजधानी - ताशकंद
क्षेत्रफल - 447400 वर्गकिमी.
मुद्रा - सोम
UNO का सदस्य 02-03-1992 से
वेनेजुएलाUNO का सदस्य 15-11-1945 से
विएतनामराजधानी - हनोई
क्षेत्रफल - 329565 वर्गकिमी.
मुद्रा - डांग
UNO का सदस्य 20-09-1977 से
यमनराजधानी - सना
क्षेत्रफल - 527968 वर्गकिमी.
मुद्रा - रियाल
UNO का सदस्य 30-09-1947 से
जाम्बियाUNO का सदस्य 01-12-1964 से
जिम्बाम्बेUNO का सदस्य 25-08-1980 से
ईरानराजधानी - तेहरान
क्षेत्रफल - 1648000 वर्गकिमी.
मुद्रा - रियाल
इराकराजधानी - बगदाद
क्षेत्रफल - 438317 वर्गकिमी.
मुद्रा - दीनार
लाओसराजधानी - वियेंताइन
क्षेत्रफल - 236800 वर्गकिमी.
मुद्रा - किप
उत्तर कोरियाराजधानी - प्योंगयांग
क्षेत्रफल - 120538 वर्गकिमी.
मुद्रा - वॉन
दक्षिण कोरियाराजधानी - सियोल
क्षेत्रफल - 99274 वर्गकिमी.
मुद्रा - वॉन
ताइवानराजधानी - ताइपे
क्षेत्रफल - 36179 वर्गकिमी.
मुद्रा - डॉलर
तिमोर लेस्तेराजधानी - डिली
क्षेत्रफल - 14874 वर्गकिमी.
मुद्रा - US डॉलर
होली सीराजधानी - वेटिकन सिटी
क्षेत्रफल - 0.5 वर्गकिमी.
मुद्रा - यूरो
आयरलैंडराजधानी - डबलिन
क्षेत्रफल - 70282 वर्गकिमी.
मुद्रा - यूरो
लिचेंस्टनराजधानी - वादूज
क्षेत्रफल - 160 वर्गकिमी.
मुद्रा - स्विस फ्रैंक
मैसिडोनियाराजधानी - स्कोप्जे
क्षेत्रफल - 25713 वर्गकिमी.
मुद्रा - दीनार
मालदोवाराजधानी - चिसिनाउ
क्षेत्रफल - 33700 वर्गकिमी.
मुद्रा - लियू
इसे भी पढ़ें  नेपाल की सामान्य जानकारी (Nepal GK)

कौनसा देश UNO का सदस्य कब बना –

  • चीन – 24 अक्टूबर 1945
  • बेलारुस – 24 अक्टूबर 1945
  • चिली – 24 अक्टूबर 1945
  • ब्राजील – 24 अक्टूबर 1945
  • क्यूबा – 24 अक्टूबर 1945
  • आस्ट्रेलिया – 1 नवंबर 1945
  • कोस्टा रिका – 2 नवंबर 1945
  • कोलंबिया – 5 नवंबर 1945
  • कनाडा – 9 नवंबर 1945
  • बोलीविया – 14 नवंबर 1945
  • अर्जेंटीना – 24 दिसंबर 1945
  • बेल्जियम – 27 दिसंबर 1945
  • अफगानिस्तान – 19 नवंबर 1946
  • आस्ट्रिया – 14 दिसंबर 1955
  • कम्बोडिया – 14 दिसंबर 1955
  • बुल्गारिया – 14 दिसंबर 1955
  • अल्बानिया – 14 दिसंबर 1955
  • बेनिन – 20 सितंबर 1960
  • कैमरन – 20 सितंबर 1960
  • कोटे डि आइवरी – 20 सितंबर 1960
  • बुर्किनाफासो – 20 सितंबर 1960
  • मध्य अफ्रीकी गणराज्य – 20 सितंबर 1960
  • चाड – 20 सितंबर 1960
  • कांगो – 20 सितंबर 1960
  • साइप्रस – 20 सितंबर 1960
  • बुरुंडी – 18 सितंबर 1962
  • अल्जीरिया – 8 अक्टूबर 1962
  • बोत्सवाना – 17 अक्टूबर 1966
  • बरबाडोस – 9 दिसंबर 1966
  • बहरीन – 21 सितंबर 1971
  • भूटान – 21 सितंबर 1971
  • बहामास – 18 सितंबर 1973
  • बांग्लादेश – 17 सितंबर 1974
  • केबो वेर्डे – 16 सितंबर 1975
  • कोमोरोस – 12 नवंबर 1975
  • अंगोला – 1 दिसंबर 1976
  • बेलीज – 25 सितंबर 1981
  • एंटीगुआ एंड बर्बूडा – 11 नवंबर 1981
  • ब्रुनेई दारुस्सलाम – 21 सितंबर 1984
  • अर्मेनिया – 2 मार्च 1992
  • अजरबैजान – 2 मार्च 1992
  • बोस्निया एंड हर्जेगोविना – 22 मई 1992
  • क्रोएशिया – 22 मई 1992
  • चेक गणराज्य – 19 जनवरी 1993
  • अंडोरा – 28 जुलाई 1993

– ‘विश्व के प्रमुख देश’ लेख समाप्त।

(Visited 252 times, 1 visits today)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!